एक्सप्लोरर

Muzaffarnagar Building Collapse: मुजफ्फरनगर में छत गिरने से एक मजदूर की मौत, NDRF ने संभाला मोर्चा, जानें अब क्या हैं हालात

Muzaffarnagar Building Collapse: मुजफ्फरनगर में हुए इस हादसे पर SSP अभिषेक सिंह ने बताया अभी हम ऊपरी ढांचा हटा रहे हैं. फायर सर्विस, स्थानीय पुलिस और प्रशासन के लोग काम में लगे हैं.

Muzaffarnagar Building Collapse News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में रविवार को एक मकान की छत गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई और एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए. इस हादसे के बाद मौके पर पहुंचकर फायर सर्विस, स्थानीय पुलिस और प्रशासन के लोग बचाव अभियान में जुटे हैं. जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने बताया कि हादसा जानसठ थाना क्षेत्र के तालदा गांव में हुआ, जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया. बंगारी ने बताया कि एक व्यक्ति की मौत हो गई और 12 लोगों को मलबे से बाहर निकाल कर जिला अस्पताल पहुंचाया गया.

वहीं इस हादसे पर SSP अभिषेक सिंह ने बताया, "इस हादसे की जानकारी हमें शाम करीब  5:30 बजे मिली,  यह 2 मंजिला इमारत थी, अभी हम ऊपरी ढांचा हटा रहे हैं. फायर सर्विस, स्थानीय पुलिस और प्रशासन के लोग काम में लगे हैं. हमने 15 लोगों को निकाला है. हमें उम्मीद है कि हम बाकी लोगों को भी जल्द निकाल लेंगे. मौके पर NDRF की टीम पहुंच गई है और यहां जैक से मकान को उठाने का काम हो रहा था उसी दौरान हादसा हुआ है. इसके साथ ही घटना की जांच जारी है."

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे का संज्ञान लिया और अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचने और राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं. सीएम योगी के आदेश के बाद ही एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं. जिलाधिकारी बंगारी ने बताया कि इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है और 12 लोगों को मलबे से बाहर निकाल कर जिला अस्पताल पहुंचाया गया. अधिकारी ने बताया कि जिन अन्य लोगों के फंसे होने की आशंका है, उन्हें बचाने के लिए छत की कंक्रीट को काटा जा रहा है. उन्होंने बताया कि घटना के वक्त घर में करीब 25 लोग काम कर रहे थे.

Lok Sabha Elections 2024: बदायूं से शिवपाल के बेटे आदित्य यादव को टिकट, सपा ने फिर बदले अपने प्रत्याशी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आरक्षण स्थायी नहीं' मोहन भागवत के बयान पर सियासत, सपा ने पूछा- NFS पर कब बोलेंगे
'आरक्षण स्थायी नहीं' मोहन भागवत के बयान पर सियासत, सपा ने पूछा- NFS पर कब बोलेंगे
मायावती ने ऊना हिंसा आरोपियों के बरी होने पर जताई चिंता, सरकार से की अपील
मायावती ने ऊना हिंसा आरोपियों के बरी होने पर जताई चिंता, सरकार से की अपील
ब्रेन हैमरेज, आतें और दिल फटा... अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
ब्रेन हैमरेज, आतें और दिल फटा... अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
SIR में मां को नोटिस मिलने पर भड़के कांग्रेस के पूर्व विधायक, दी अनशन की धमकी
SIR में मां को नोटिस मिलने पर भड़के कांग्रेस के पूर्व विधायक, दी अनशन की धमकी

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
ब्रेन हैमरेज, आतें और दिल फटा... अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
ब्रेन हैमरेज, आतें और दिल फटा... अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी राजनीति में नहीं पड़ता'
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
Embed widget