एक्सप्लोरर

मुजफ्फरनगर में मोहर्रम जुलूस के दौरान हनुमान मंदिर को ढका, 74 जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न

Muzaffarnagar News:पंडित सच्चिदानंद ने बताया कि मोहर्रम जुलूस के दौरान मंदिर को ढकने की पुरानी परंपरा रही है. यह करीब ढाई से तीन घंटे तक ढका रहा.जुलूस निकलने के बाद कपड़ा हटा दिया गया.

UP News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में मोहर्रम की दसवीं तिथि पर 74 जुलूस निकाले गए, जिन्हें भारी पुलिस सुरक्षा के बीच संपन्न किया गया. जनपद का सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण जुलूस नगर से निकला, जिसमें खादरवाला, किदवई नगर, लद्दाखवाला, मिमलाना और मल्लूपुरा के जुलूस हनुमान चौक पर एकत्रित हुए. इस दौरान हनुमान चौक पर स्थित हनुमान मंदिर को पुरानी परंपरा के अनुसार एहतियातन लाल कपड़े से ढक दिया गया.

मंदिर के पुजारी पंडित सच्चिदानंद ने बताया कि मोहर्रम जुलूस के दौरान मंदिर को ढकने की पुरानी परंपरा रही है. यह करीब ढाई से तीन घंटे तक ढका रहा. जुलूस निकलने के बाद कपड़ा हटा दिया गया. इस परंपरा का पालन लंबे समय से शांति बनाए रखने के लिए किया जाता है.यहां हर त्यौहार भाईचारे और सौहार्द से मनाने की परम्परा रही है.

भारी पुलिस बल रहा तैनात
एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि जनपद में कुल 74 जुलूस निकाले गए, जिनमें नगर का जुलूस सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण है. जुलूस खादरवाला, किदवई नगर, लद्दाखवाला, मिमलाना और मल्लूपुरा से शुरू होकर हनुमान चौक पर एकत्रित हुआ. इसके बाद बल्लम हलवाई, गौशाला रोड होते हुए काली नदी पार कर कर्बला पहुंचा, जहां जुलूस संपन्न हुआ.
उन्होंने आगे बताया कि पूरे जनपद में सेक्टर स्कीम लागू की गई थी. मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों की तैनाती के साथ पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था. पुराने प्रोटोकॉल के तहत सभी एहतियाती कदम उठाए गए, जिससे सभी जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए.

मोहर्रम जुलूस और मुजफ्फरनगर की परंपरा
शहर में मोहर्रम जुलूस का आयोजन लंबे समय से शांतिपूर्ण तरीके से होता आ रहा है. हनुमान मंदिर को ढकने की परंपरा भी इसी सौहार्द का हिस्सा है, जो सामुदायिक एकता को दर्शाती है. प्रशासन और स्थानीय लोगों के सहयोग से इस वर्ष भी जुलूस बिना किसी व्यवधान के संपन्न हुआ. स्थनीय लोगों ने भी मुहर्रम शान्ति पूर्वक निपटने पर पुलिस प्रशासन को धन्यवाद दिया.

अभिषेक चौधरी मुजफ्फरनगर की खबरों पर नजर रखते हैं. राजनीतिक, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेरठ में 26 वर्षीय डॉक्टर का क्लिनिक पर मिला शव, पति- ससुर गिरफ्तार
मेरठ में 26 वर्षीय डॉक्टर का क्लिनिक पर मिला शव, पति- ससुर गिरफ्तार
'योगी सरकार जाति देखकर करती है कार्रवाई', स्वामी प्रसाद मौर्य का गंभीर आरोप
'योगी सरकार जाति देखकर करती है कार्रवाई', स्वामी प्रसाद मौर्य का गंभीर आरोप
लखनऊ: फ्लैट में गर्लफ्रेंड के साथ पकड़े गए सचिव जी! पत्नी ने जड़े थप्पड़
लखनऊ: फ्लैट में गर्लफ्रेंड के साथ पकड़े गए सचिव जी! पत्नी ने जड़े थप्पड़
UP: आयुष्मान मरीजों के इलाज में लापरवाही पर सरकार सख्त, 866 अस्पतालों पर एक्शन
UP: आयुष्मान मरीजों के इलाज में लापरवाही पर सरकार सख्त, 866 अस्पतालों पर एक्शन

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget