एक्सप्लोरर

मुज़फ्फरनगर: पति का डीएम दफ्तर के बाहर धरना, पत्नी से तंग आकर इच्छा मृत्यु की मांग

Muzaffarnagar News: सुमित ने डीएम कार्यालय में तख्ती लेकर धरना दिया और राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इच्छा मृत्यु की गुहार लगाई.

UP News: यूपी के मुज़फ्फरनगर में हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवक पत्नी से तंग आकर डीएम कार्यालय पहुंच गया और इच्छा मृत्यु की मांग कर सनसनी फैला दी. पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने फौरन उसे समझाया और काउंसलिंग के लिए ले गए. वहीं युवक की पत्नी ने भी प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है.

दरअसल 2024 में कूकड़ा गांव की पिंकी से शादी करने वाले सुमित सैनी का कहना है कि उनकी ज़िंदगी शादी के बाद नर्क बन गई. सुमित ने डीएम कार्यालय में तख्ती लेकर धरना दिया और राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इच्छा मृत्यु की गुहार लगाई. सुमित के मुताबिक पिंकी उससे रोज़ मारपीट करती है और अपने दोस्तों से पिटवाने की धमकी देती है. पिंकी का साला आए दिन उन्हें धमकाता और मारने की कोशिश करता है.

मरवाने की कोशिश कर चुकी पत्नी

यही नहीं सुमित ने दावा किया कि पिंकी ने एक बार मुझे मरवाने की साजिश भी रची थी. अब मैं जीकर क्या करूंगा? या तो मुझे इससे छुटकारा दिलाएं, या मुझे मरने की इजाज़त दें. सुमित का कहना है कि वह कई बार पिंकी को मनाने की कोशिश कर चुका है, लेकिन हर बार अपमान और धमकियों का सामना करना पड़ता है.

पत्नी का पलटवार

वहीं पिंकी ने सुमित के सभी आरोपों को खारिज करते हुए अपनी आपबीती सुनाई. पिंकी का दावा है कि उनकी शादी उनकी मर्जी के खिलाफ उनके मामा ने जबरदस्ती कराई थी. उन्होंने सुमित पर गंभीर इल्ज़ाम लगाए. पिंकी का कहना है कि सुमित और उनके परिवार ने उनसे 5 लाख रुपये दहेज की मांग की. रकम न लाने पर उन्हें घर से निकाल दिया गया. इसके अलावा पिंकी ने आरोप लगाया कि सुमित के भाई अक्षय ने उनके साथ छेड़छाड़ की. जब उन्होंने सुमित को इसकी शिकायत की, तो सुमित ने उल्टा उन्हें धमकाया और कहा कि तेरे साथ ऐसा ही होगा.पिंकी का कहना है कि सुमित का परिवार उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता है. पिंकी ने भावुक होकर कहा कि मैं अपने पति के साथ रहना चाहती हूं, लेकिन मुझे सम्मान और सुरक्षा चाहिए.

काउंसलिंग और जांच शुरू

सीओ सिटी राजू साहू ने बताया कि सुमित सैनी सोमवार दोपहर करीब 12 बजे कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचा और अपनी शिकायत दर्ज कराई. सुमित ने पत्नी पिंकी पर मारपीट और प्रताड़ना का आरोप लगाया. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सुमित को काउंसलिंग के लिए नई मंडी पुलिस को सौंप दिया.सीओ साहू ने कहा कि दोनों पक्षों को बुलाकर काउंसलिंग की जाएगी.

अभिषेक चौधरी मुजफ्फरनगर की खबरों पर नजर रखते हैं. राजनीतिक, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget