एक्सप्लोरर

Muzaffarnagar News: बेटियों ने बाजार में सौतेले पिता की कर दी जूते-चप्पलों से पिटाई, शराब पीकर करता था गलत हरकत

Muzaffarnagar में दो बेटियों ने अपने शराबी पिता की बाजार में जमकर पिटाई की. बेटियों ने बताया कि वह शराब के नशे में उनसे गलत हरकत किया करता था.

UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुज़फ्फरनगर जनपद (Muzaffarnagar) में एक वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमे दो युवतियां एक व्यक्ति की सरेबाज़ार चप्पल से पिटाई करती नजर आ रही हैं. बताया जा रहा है कि ये घटना गुरुवार को खतौली कोतवाली क्षेत्र स्थित एक बाजार की है जहां सद्दीकनगर निवासी अंसार की सौतेली बेटियां उसकी चप्पल से खुलेआम पिटाई कर रही हैं. उसी दौरान किसी व्यक्ति ने पिटाई की ये वीडियो अपने मोबाइल में क़ैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी.

बेटियों की फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट करता था

दरअसल, पिटाई कर रही बहनों का आरोप है कि उनके सौतेले पिता अंसार की उनपर गलत नजर थी और शराब पीकर अपनी बेटियों के साथ ग़लत हरक़त करता था. विरोध करने पर अंसार दो महीने पहले घर से फ़रार हो गया था. बेटियों का ये भी आरोप है कि पिता सोशल मीडिया पर उनकी गलत फोटो अपलोड कर उनपर उल्टी-सीधी बातें लिखकर उन्हें बदनाम करता था. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने अंसार को गिरफ्तार कर लिया. जिसके बाद पीड़ित बेटी की लिखित शिकायत पर पुलिस ने इस मामले में कलयुगी पिता के खिलाफ मुक़दमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

दोनों बेटियां शादीशुदा हैं. उनका आरोप है कि सौतेला पिता शराब पीकर न केवल छेड़खानी करता था बल्कि उनके गंदी तस्वीरें और ऑडियो उनके ससुराल वालों को भेज देता था. वह दो महीने से फरार चल रहा था. आज किसी ने उसके बाजार में होने की खबर दी तो दोनों बहनों सरेआम उसकी पिटाई कर दी. ये दोनों लड़कियां 5 बहनें और 3 भाई हैं. उनका कहना है कि अंसार सभी को परेशान करता था. 

Shri Krishna Janmabhoomi: याचिका सुनवाई योग्य है या नहीं? 11 जुलाई को कोर्ट में होगी जिरह

पुलिस ने बताई यह कहानी

इस घटना के संबंध में एसपी (सिटी) अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि खतौली थाना में एक मामला संज्ञान में आया था जिसमें एक महिला ने अपने पति पर आरोप लगाया है कि वह उनकी बेटियों पर गलत नजर रखता है. इसको लेकर उनका झगड़ा भी हुआ था. वहीं, इस संबंध में तहरीर मिली थी, जिसके आधार पर केस दर्ज किया गया. आरोपी को गिरफ्तार उससे पूछताछ की जा रही है. 

Gonda News: गोंडा के सरकारी स्कूल को प्रिंसिपल ने बनाया मयखाना, Video Viral होने के बाद हुआ ये एक्शन

अभिषेक चौधरी मुजफ्फरनगर की खबरों पर नजर रखते हैं. राजनीतिक, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget