एक्सप्लोरर

Mukhtar Ansari News: मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी ने कोर्ट में किया सरेंडर, सुनवाई के बाद मिली जमानत

UP News: फरार चल रहे मुख्तार अंसारी के छोटे बेटे ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है. सुनवाई के बाद एसीजेएम श्वेता चौधरी ने 20-20 हजार और 50 हजार के निजी मुचलके पर ने जमानत दे दी.

UP News: मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) के छोटे बेटे उमर अंसारी ने एमपी एमएलए कोर्ट में बुधवार को सरेंडर कर दिया. उमर अंसारी तीन मामलों में फरार चल रहा था. सुनवाई के बाद अदालत ने 20-20 हजार और 50 हजार के निजी मुचलके पर ने जमानत दे दी. मामला दो आचार संहिता उल्लंघन और एक हेट स्पीच का था. तीनों मामलों में उमर अंसारी के खिलाफ कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी था. गौरतलब है कि उमर अंसारी को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिल चुकी थी.

मुख्तार अंसारी के छोटे बेटे ने किया सरेंडर

हाईकोर्ट ने गैर जमानती वारंट और 82 के मामले में राहत के लिए निचली अदालत जाने का आदेश दिया था. अग्रिम जमानत मिलने के बाद उमर अंसारी मऊ की अदालत में पेश हुआ. एसीजेएम श्वेता चौधरी की अदालत ने हिरासत में लेने के आदेश दिया. अभियोजन के अनुसार पहला मामला एसआई गंगाराम बिंद की तहरीर पर शहर कोतवाली में दर्ज हुआ था. एफआईआर में सदर विधायक अब्बास अंसारी और अन्य का नाम भी जोड़ा गया था.

तीन मामलों में जारी था गैर जमानती वारंट

आरोप है कि 3 मार्च 22 को विधानसभा चुनाव के दौरान पहाड़पुर मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए मऊ प्रशासन को अब्बास अंसारी ने धमकी दी थी. अब्बास अंसारी सदर विधानसभा सीट से सुभासपा प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रहे थे. पुलिस ने विवेचना के बाद सदर विधायक अब्बास अंसारी, भाई उमर अंसारी, समेत अन्य के खिलाफ आरोप पत्र कोर्ट में पेश किया. आरोपी उमर अंसारी की पत्रावली अलग होने के बाद कोर्ट में हाजिर नहीं हो रहा था.

सुनवाई के बाद अदालत से मिली जमानत

गैर हाजिर रहने पर अदालत ने गैर जमानती वारंट जारी कर दिया. अभियोजन के अनुसार एसआई राजेश कुमार वर्मा की तहरीर पर दूसरा मामला दर्ज हुआ था. आरोप है कि 27 फरवरी 22 को विधानसभा चुनाव में उतरे सुभासपा प्रत्याशी अब्बास अंसारी ने बिना अनुमति के राजाराम पुरा से लेकर भरहु का पूरा तक रोड शो निकाला. रोड शो में 5-6 गाड़ियां और 100-150 लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई थी. पुलिस ने विवेचना के बाद अब्बास अंसारी, उमर अंसारी, गणेश दत्त मिश्रा, मंसूर अंसारी, मोहम्मद ईशा खान, शाहिद लारी, शाकिर लारी, जुल्फेकार और धर्मेंद्र सोनकर के खिलाफ आरोप पत्र कोर्ट में दायर किया.

उमर अंसारी कोर्ट में पेश नहीं हो रहा था. अदालत ने गैर जमानती वारंट जारी कर दिया. तीसरा मामला दक्षिण टोला थाना क्षेत्र का है. अभियोजन के अनुसार तत्कालीन निरीक्षक पंकज कुमार सिंह की तहरीर पर 12 फरवरी 22 को आचार संहिता उल्लंघन के मामले में मुकदमा दर्ज हुआ था. पुलिस ने विवेचना के बाद अब्बास अंसारी, उमर अंसारी, साकिब लारी,शाहिद लारी,इशराईल अंसारी और रमेश राम के खिलाफ आरोप पत्र कोर्ट में दायर किया. उमर अंसारी के कोर्ट में हाजिर नहीं होने पर पत्रावली अलग कर दी गई थी. इस मामले में भी गैर जमानती वारंट जारी था. 

Pratapgarh Encounter: प्रतापगढ़ में अपराधियों की खैर नहीं, 36 घंटे में ताबड़तोड़ तीन मुठभेड़, दो शातिर गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए कारसेवा की तैयारी तेज, 8 अगस्त को पूजा फिर 9 को होगा आगाज
मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए कारसेवा की तैयारी तेज, 8 अगस्त को पूजा फिर 9 को होगा आगाज
अलीगढ़ः शादी के बाद पत्नी के किन्नर होने का चला पता, पति ने कहा- 'अब मांग रही 6 लाख रुपये'
अलीगढ़ः शादी के बाद पत्नी के किन्नर होने का चला पता, पति ने कहा- 'अब मांग रही 6 लाख रुपये'
छात्रों से बर्बरता पर भड़के अखिलेश यादव, सरकार से पूछा- क्या यही है विश्व गुरु बनने का रास्ता
छात्रों से बर्बरता पर भड़के अखिलेश यादव, सरकार से पूछा- क्या यही है विश्व गुरु बनने का रास्ता
छात्रों पर लाठीचार्ज: कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब, निशिकांत दुबे बोले- इंदिरा गांधी के परिवार को मांगनी चाहिए माफी
छात्रों पर लाठीचार्ज: कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब, निशिकांत दुबे बोले- इंदिरा गांधी के परिवार को मांगनी चाहिए माफी

वीडियोज

Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE
DGP की '​मौत मिस्ट्री'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
Embed widget