एक्सप्लोरर

UP PCS Interview 2018: इंटरव्यू में छाया विकास दुबे, एनकाउंटर से लेकर पूछे जा रहे हैं ये सवाल

यूपी पब्लिक सर्विस कमीशन (यूपीसीएस) द्वारा आयोजित पीसीएस की भर्ती परीक्षा के इंटरव्यू में विकास दुबे की जिंदगी और उसके एनकाउंटर से जुड़े सवाल सबसे ज्यादा पूछे जा रहे हैं.

प्रयागराज. कानपुर के बिकरू गांव में 8 पुलिसवालों की हत्या किए जाने के बाद पुलिस एनकाउंटर में मारा गया हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे अब जनरल नॉलेज का सवाल बन चुका है. दरअसल, यूपी पब्लिक सर्विस कमीशन (यूपीसीएस) द्वारा आयोजित पीसीएस की भर्ती परीक्षा के इंटरव्यू में विकास दुबे की जिंदगी और उसके एनकाउंटर से जुड़े सवाल सबसे ज्यादा पूछे जा रहे हैं. 15 जुलाई से शुरू हुआ पीसीएस-2018 की भर्ती परीक्षा का इंटरव्यू करीब एक महीने तक चलेगा.

इस बार 2700 अभ्यर्थी शामिल डिप्टी कलेक्टर और डिप्टी एसपी समेत 40 अलग-अलग तरह के 984 पदों पर होने वाली भर्तियों के लिए इस बार लगभग 2700 अभ्यर्थियों को बुलाया गया है. ये इंटरव्यू प्रयागराज में पब्लिक सर्विस कमीशन के दफ्तर में चल रहा है. इंटरव्यू के लिए पांच पैनल बनाया गए हैं. शुरुआती तीन दिनों में जिन अभ्यर्थियों के इंटरव्यू हुए हैं, उनमे सबसे ज्यादा सवाल कानपुर के हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे पर पूछे गए हैं. अभ्यर्थियों से विकास दुबे की जिंदगी, उसके अपराध की गंभीरता, उज्जैन के महाकाल मंदिर में नाटकीय अंदाज में हुई उसकी गिरफ्तारी और एनकाउंटर से जुड़े सवाल पूछे गए हैं.

विकास दुबे इतना शातिर अपराधी कैसे बना, उसे रोकने में पुलिस और समाज क्यों नाकाम रहा और क्या इनकाउंटर में मारा जाना सही है या नहीं, इन सभी बिंदुओं पर भी अभ्यर्थियों से सवाल पूछे जा रहे हैं। विकास दुबे के साथियों, पुलिस द्वारा घर और गाड़ियों को तोड़े जाने और इनकाउंटर के सही या फर्जी होने की संभावनाओं से भी जुड़े सवाल अभ्यर्थियों से पूछे गए। ताज़ा और हाइलाइटेड मामला होने की वजह से ज़्यादातर अभ्यर्थियों ने पूरे आत्म विश्वास के साथ विकास दुबे से जुड़े सवालों के जवाब दिए हैं।

सचिन पायलट पर भी पूछे जा रहे सवाल विकास दुबे के बाद सबसे ज्यादा सवाल राजस्थान में डिप्टी सीएम पद से हटाए गए सचिन पायलट पर पूछे जा रहे हैं. सचिन पायलट के साथ ही अविश्वास प्रस्ताव, हॉर्स ट्रेडिंग, विधानसभा में बहुमत का आधार, स्पीकर की भूमिका जैसे बिंदुओं पर भी सवाल पूछे जा रहे हैं. इनके अलावा कोरोना महामारी, भारत-चीन संबंध, नेपाल के बगावती तेवर, लॉकडाउन और अर्थव्यवस्था से जुड़े सवाल भी पूछे जा रहे हैं. पीसीएस परीक्षा का यह इंटरव्यू 25 अगस्त तक चलेगा. इंटरव्यू ख़त्म होने के तकरीबन हफ्ते भर के अंदर नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे.

ये भी पढ़ें:

गैंगस्टर विकास दुबे की जिंदगी पर बनेगी वेब सीरीज, जानें पूरी जानकारी

विकास दुबे केस: FSLऔर पुलिस की टीम पहुंची बिकरू गांव, दो जुलाई की घटना की रीक्रिएशन किया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget