एक्सप्लोरर

Moradabad News: मुरादाबाद में पानी के तेज बहाव के कारण ढेला नदी में गिरा ताजिया, चारों तरफ मची चीख-पुकार

Tazia Procession: ग्रामीण जब ताजिया को ढेला नदी से लेकर गुजर रहे थे, तभी पानी के बहाव की वजह से उनका संतुलन बिगड़ गया और ताजिया पानी में बहने लगा, जिसके बाद वहां चीख पुकार मच गई.

Moradabad Tazia Procession: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद (Moradabad) में मोहर्रम (Moharram) के मौके पर बनाए गए 40 फीट के ऊंचे ताजिए को कर्बला के लिए ले जाते वक्त रास्ते में ढेला नदी में बड़ा हादसा होते-होते बच गया. बारिश की वजह से इस नदी का जलस्तर बढ़ गया है और यहां आसपास पुल नहीं हैं ऐसे में ग्रामीणों ने नदी के रास्ते से ही ताजिये को गुजारने की कोशिश की लेकिन नदी के तेज बहाव में उनका संतुलन बिगड़ गया और ताजिया पानी में गिर गया, जिसके बाद वहां चीख पुकार मच गई. गनीमत ये रही कि इसमें किसी ग्रामीण को कोई गंभीर चोट नहीं आई है. 

बरसात की वजह से ढेला नदी काफी पानी आ गया है. ग्रामीण जब इस नदी में ताजिये को लेकर निकले तो ताजिया बहुत भारी होने की वजह से उनका पानी में संतुलन बिगड़ गया और ताजिया नदी के पानी में गिर गया. जिसके बाद वहां लोगों ने चीखना चिल्लाना शुरू कर दिया. जिसके बाद नदी के किनारे पर खड़े हुए ग्रामीण ताजिए को उठाने के लिए नदी के पानी में कूद गए. लोगों ने हिम्मत करके रस्सियों के सहारे ताजियों को नदी के पानी से खींच कर बाहर निकाला, लेकिन इस हादसे में ताजिया टूट गया. गनीमत यह रही की हादसे में किसी ग्रामीण को कोई गंभीर चोट नहीं लगी और सभी लोग नदी से कुशल बाहर निकल आए. 

संतुलन बिगड़ने से नदी के पानी में गिरा ताजिया 

घटना मुरादाबाद के भोजपुर थाना इलाके के अहमदपुर बसंतपुर गांव की ढेला नदी की है. इस दौरान नदी के दोनों किनारों पर काफी लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई. ताज़िये को निकालने के लिए ग्रामीण नदी में कूदे और सैकड़ों नौजवानों ने हौसले के साथ नदी के पानी से ताज़िये को सीधा कर दूसरी तरफ पार निकाल लिया लेकिन इसमें ताजिया काफी टूट गया था.  

मुरादाबाद के थाना भोजपुर के प्रभारी इंस्पेक्टर ने बताया कि गांव के पास नदी पर कोई पुल नही है. पुल बहुत दूर है हर साल परंपरागत तरीके से नदी से ही गांव वाले ताजिया लेकर गुजरते हैं, इस बार भी नदी में पानी कम ही था इसलिए वह ताजिये को ट्यूब की मदद से पानी से होकर गुजार रहे थे. इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है और ना ही कोई पानी में डूबा है. ताजिया गांव में ले जाकर रख दिया गया है और मौके पर पूर्ण रूप से शांति व्यवस्था बनी हुई है. घटना अचानक हुई थी. 

ये भी पढ़ें- UP Politics: 'चुनाव से पहले सपा की घिनौनी राजनीति ...' स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर मायावती का पलटवार

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बदरीनाथ धाम से चोरी स्वर्ण मुकुट बरामद, पुलिस ने एक साधु को किया गिरफ्तार
बदरीनाथ धाम से चोरी स्वर्ण मुकुट बरामद, पुलिस ने एक साधु को किया गिरफ्तार
वाराणसी में नौका संचालन पर रोक, इस वजह से प्रशासन ने लिया फैसला
वाराणसी में नौका संचालन पर रोक, इस वजह से प्रशासन ने लिया फैसला
यूपी में धीमी हुई मानसून की रफ्तार, आज 26 जिलों में होगी बारिश
यूपी में धीमी हुई मानसून की रफ्तार, आज 26 जिलों में होगी बारिश
'नमाजियों पर सख्ती, कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा', AIMIM ने उठाया सवाल
'नमाजियों पर सख्ती, कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा', AIMIM ने उठाया सवाल

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के इस कदम से खुश नहीं CJP, सौरव दास बोले- 'तो फिर सड़कों पर...'
सरकार के इस कदम से खुश नहीं CJP, सौरव दास बोले- 'तो फिर सड़कों पर...'
भिवंडी: चार मंजिला इमारत ढही, 6 लोगों के दबने की आशंका, एक की मौत
भिवंडी: चार मंजिला इमारत ढही, 6 लोगों के दबने की आशंका, दो की मौत
'मैं मुस्लिम हूं, अल्लाह के सिवा...', वंदे मातरम विधेयक पास होने पर बोले ओवैसी
'मैं मुस्लिम हूं, अल्लाह के सिवा...', वंदे मातरम विधेयक पास होने पर बोले ओवैसी
रहाणे के रिटायरमेंट पर कोहली ने शेयर किया भावुक संदेश, पढ़िए
रहाणे के रिटायरमेंट पर कोहली ने शेयर किया भावुक संदेश, पढ़िए
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'आखिरकार मुझे जेल भेजकर आपने...', तेज प्रताप ने CM सम्राट को बोला थैंक यू!
'आखिरकार मुझे जेल भेजकर आपने...', तेज प्रताप ने CM सम्राट को बोला थैंक यू!
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
Viral Video :बड़ी मिन्नतों के बाद हुआ बच्चा, 500-500 के नोटों से तौला; वीडियो वायरल
बड़ी मिन्नतों के बाद हुआ बच्चा, 500-500 के नोटों से तौला; वीडियो वायरल
Embed widget