एक्सप्लोरर

'हुसैनियत ताजिए में नहीं, इंसानियत में है', CM योगी के बयान का सूफी कशिश वारसी ने किया समर्थन

Moradabad News: कशिश वारसी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान को तथ्यपूर्ण बताते हुए कहा कि उनके पास खूफिया तंत्र और आंकड़े होंगे, तभी उन्होंने यह बात कही होगी. उन्होंने सभी से भाईचारे की अपील की.

भारतीय सूफी फाउंडेशन के अध्यक्ष सूफी कशिश वारसी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मुहर्रम और कांवड़ यात्रा को लेकर दिए गए बयान का समर्थन किया है.

सूफी कशिश वारसी ने ऊंचे ताजिया बनाने की परंपरा पर सवाल उठाते हुए कहा कि इससे हुसैनियत (इमाम हुसैन की शिक्षाओं) का क्या प्रमाण मिलता है? उन्होंने जोर देकर कहा कि इस्लाम अमन, मोहब्बत और भाईचारे का मजहब है, और ऊंचे ताजिया बनाने से पेड़ कटना, बिजली के तार टूटना या किसी की संपत्ति को नुकसान पहुंचाना इसकी भावना के खिलाफ है. 

सूफी कशिश वारसी ने कहा कि ऊंचा ताजिया बनाने से कौन सी हुसैनियत झलकती है? क्या इसके लिए पेड़ काटे जाएं, तार टूटें, और लोगों की जान जाए? इस साल बिजली के तारों से टकराने से तीन लोगों की मौत हुई, जो दुर्भाग्यपूर्ण है.

सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक  ताजिया 10 फीट से नीचे ही होने चाहिए, जिसमें केवल इमाम हुसैन के रोए के नक्शे बनाए जाएं. वारसी ने सुझाव दिया कि गम-ए-हुसैन मनाने के लिए लंगर और शर्बत बांटना बेहतर विकल्प है, जो इस्लाम की सच्ची भावना को दर्शाता है.

सीएम योगी के बयान का समर्थन
वहीं कशिश वारसी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान को तथ्यपूर्ण बताते हुए कहा कि उनके पास खूफिया तंत्र और आंकड़े होंगे, तभी उन्होंने यह बात कही होगी. इतने बड़े पद पर बैठा व्यक्ति बिना सबूत के कुछ नहीं कहता. वारसी ने जोर देकर कहा कि सरकार की मंशा कांवड़ यात्रा और मुहर्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना है, जिससे सामाजिक सौहार्द बना रहे.

कांवड़ यात्रा में साजिश की आशंका
यही नहीं कांवड़ यात्रा को लेकर वारसी ने कहा कि कुछ असामाजिक तत्व इस पवित्र आयोजन का दुरुपयोग कर सरकार और हिंदू धर्म को बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं. उन्होंने हिंदू धर्मगुरुओं से अपील की कि वे ऐसे लोगों का चेहरा बेनकाब करें. अगर ये लोग हिंदू हैं, तो यह प्रदेश सरकार और देश के खिलाफ नाकाम साजिश है. इसका मकसद एक धर्म को बदनाम करना और अशांति फैलाना है.

मुहर्रम और कांवड़ यात्रा दोनों ही आस्था के प्रतीक

कशिश वारसी ने कहा कि मुहर्रम और कांवड़ यात्रा दोनों ही आस्था के प्रतीक हैं, लेकिन इन्हें शांति और भाईचारे के साथ मनाना चाहिए. वारसी ने सरकार की गाइडलाइन का पालन करने की अपील की, ताकि भविष्य में किसी तरह की दुर्घटना से बचा जा सके.

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPSSSC एक्स-रे टेक्नीशियन भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, 377 अभ्यर्थी का सेलेक्शन
UPSSSC एक्स-रे टेक्नीशियन भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, 377 अभ्यर्थी का सेलेक्शन
UP News: योगी सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को बनाया स्मार्ट, ओटीआर से बढ़ेगी पारदर्शिता
योगी सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को बनाया स्मार्ट, ओटीआर से बढ़ेगी पारदर्शिता
मेरठ के व्यापारियों को बड़ा झटका, SC ने सेंट्रल मार्केट के 44 भवनों पर कार्रवाई बरकरार रखी
मेरठ के व्यापारियों को बड़ा झटका, SC ने सेंट्रल मार्केट के 44 भवनों पर कार्रवाई बरकरार रखी
तिहाड़ की सलाखों के पीछे से चल रहा था गन सिंडिकेट, थार से डिलीवर होती थी 'मेड इन इटली' पिस्टल्स
तिहाड़ की सलाखों के पीछे से चल रहा था गन सिंडिकेट, थार से डिलीवर होती थी 'मेड इन इटली' पिस्टल्स

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Weather Forecast Today: दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
Shubman Gill Statement: इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे जीतकर बोले कप्तान शुभमन गिल- 'हम पर दबाव था, लेकिन...'
इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे जीतकर बोले कप्तान शुभमन गिल- 'हम पर दबाव था, लेकिन...'
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
बिहार पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 22 DSP अधिकारियों का ट्रांसफर; कई SDPO बदले गए
बिहार पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 22 DSP अधिकारियों का ट्रांसफर; कई SDPO बदले गए
पुणे के लड़के का कारनामा, चौराहे पर लगवाया पोस्टर; लिखा- न फ्लैट-न गाड़ी, चाहिए एक सुंदर लाड़ी
पुणे के लड़के का कारनामा, चौराहे पर लगवाया पोस्टर; लिखा- न फ्लैट-न गाड़ी, चाहिए एक सुंदर लाड़ी
अब रिमूवेबल बैटरी के साथ क्यों नहीं आते फोन? खुल गया यह बड़ा राज
अब रिमूवेबल बैटरी के साथ क्यों नहीं आते फोन? खुल गया यह बड़ा राज
Temple Dating: मंदिरों में डेटिंग कैंप से बढ़ेगी आबादी? घटती जन्मदर रोकने के लिए सरकार का अनोखा दांव
मंदिरों में डेटिंग कैंप से बढ़ेगी आबादी? घटती जन्मदर रोकने के लिए सरकार का अनोखा दांव
Embed widget