एक्सप्लोरर

मुरादाबाद: पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, राह चलते लोगों से मोबाइल छीनने वाले गैंग के चार बदमाश गिरफ्तार

मुरादाबाद में पुलिस ने राह चलते लोगों से मोबाइल फोन लूटने वाले गिरोह के चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बदमाशों को सिविल लाइन थाने से गिरफ्तार किया है.

मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में पुलिस ने एक ऐसे शातिर गैंग का खुलासा किया है जो मोटरसाइकिल से राह चलते लोगों के मोबाइल फोन छीनकर भाग जाते थे. पुलिस ने इस तरह चोरी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए मुखबिर के जरिए मोबाईल फोन छीनने वाले गैंग के चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है जो सड़कों पर मोबाइल फोन पर बात करते जा रहे लोगों के मोबाइल फोन छीनकर फरार हो जाते थे. आए दिन इस तरह की घटनाओं की जानकारी मिलने के बाद मुरादाबाद पुलिस ने मुखबिर नेटवर्क को लगाकर इन अपराधियों की सुरागरसी कर इन्हें सिविल लाइन थाना इलाके से गिरफ्तार कर लिया.

लगातार हो रही थीं वारदातें मुरादाबाद के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पॉश इलाकों में राह चलते लोगों के साथ मोबाइल छीनने की लगातार हो रही घटनाओं से पुलिस काफी परेशान थी. पुलिस लगातार वाहन चेकिंग कर रही थी लेकिन फिर भी अपराधी पकड़ में नहीं आ रहे थे और लोगों के साथ मोबाइल छीनने की घटनाओं को अंजाम देकर आराम से फरार हो जाते थे.

मुखबिर से मिली सूचना पुलिस ने मुखबिर तंत्र लगाकर ऐसे लोगों की शिनाख्त की जो ऐसी घटनाओं से जुड़े हुए थे, पुलिस को उस वक्त कामयाबी मिली जब उन्हें मुखबिर ने जानकारी दी की मोबाइल छीनने वाले गैंग के सदस्य किसी वारदात को अंजाम दे सकते हैं और वो अगवानपुर ब्रिज के नीचे जमा हैं.

पुलिस ने ली राहत की सांस पुलिस ने घेराबंदी कर मोबाइल छीनने वाले गैंग के चारों सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने इनके पास से दो मोटरसाइकिल, 10 हजार नगद और लोगों से छीने गए मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं. इस गैंग के पकड़े जाने के बाद पुलिस ने भी राहत की सांस ली है. पकड़े गए अपराधियों के नाम रोहित कुमार, बबलू, अरशद और नरेश हैं.

ये भी पढ़ें:

यूपी: नोएडा और ग्रेटर नोएडा में प्रतिबंध के बावजूद पटाखे बेचने के मामले पांच लोग गिरफ्तार

लखीमपुर: अज्ञात बदमाशों ने की आश्रम पर फायरिंग, संत असंग साहेब बाल-बाल बचे, पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाई

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
बृजभूषण सिंह पर बात करते भावुक हुए प्रतीक, कहा- 1100 दिन तक हम लोग...
बृजभूषण सिंह पर बात करते भावुक हुए प्रतीक, कहा- 1100 दिन तक हम लोग...
परमहंस आचार्य से बंद कमरे में मिले चंपत राय, क्या बदलने वाला है ठिकाना?
परमहंस आचार्य से बंद कमरे में मिले चंपत राय, क्या बदलने वाला है ठिकाना?
कौन हैं सपा विधायक सचिन यादव? जिन्हें यूपी विधानसभा से किया सस्पेंड
कौन हैं सपा विधायक सचिन यादव? जिन्हें यूपी विधानसभा से किया सस्पेंड

वीडियोज

Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
कांग्रेस सांसद तारिक अनवर बोले- योगी जी को अगर संविधान का ज्ञान होता...
कांग्रेस सांसद तारिक अनवर बोले- योगी जी को अगर संविधान का ज्ञान होता...
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
कौन हैं सपा विधायक सचिन यादव? जिन्हें यूपी विधानसभा से किया सस्पेंड
कौन हैं सपा विधायक सचिन यादव? जिन्हें यूपी विधानसभा से किया सस्पेंड
यूसुफ पठान लौटेंगे ममता बनर्जी के साथ? लंच के बाद बदल गई कहानी
यूसुफ पठान लौटेंगे ममता बनर्जी के साथ? लंच के बाद बदल गई कहानी
Embed widget