एक्सप्लोरर

Moradabad News: मुरादाबाद में सिंधु घाटी सभ्यता वाला होगा ड्रेनेज सिस्टम, नदी-नालों से हटेंगे अवैध कब्जे

UP News: जलभराव की समस्या से निजात के लिए मुरादाबाद मंडलायुक्त ने मजबूत इच्छाशक्ति दिखाई है. उन्होंने कहा कि नदी नालों से अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान राजनीतिक दबाव नहीं चलेगा.

Moradabad News: बारिश के पानी से स्मार्ट सिटी मुरादाबाद की सड़कें अब तालाब नहीं बनेंगी. ड्रेनेज सिस्टम से भी लोगों को बरसात में परेशान नहीं होना पड़ेगा. जल भराव की समस्या से लोगों को जल्द छुटकारा मिलेगा. मंडल के कमिश्नर आञ्जनेय कुमार सिंह ने मुरादाबाद में नदी नालों से अतिक्रमण हटाने का आदेश दे दिया है. आञ्जनेय कुमार सिंह का कहना है कि मुरादाबाद शहर प्याली नुमा बसा हुआ है. शहर के पूर्व में रामगंगा नदी बहती है. रामगंगा नदी के किनारों पर भू माफियाओं ने अतिक्रमण कर गैर कानूनी तरीके से कॉलोनियां बसा दी हैं. अब नदी किनारे के तमाम अवैध निर्माणों को अभियान चलाकर तोड़ा जाएगा और नदी में जाने वाले नालों को साफ कराया जाएगा.

बलपूर्वक हटाया जाएगा अतिक्रमण

शहर के अंदर नालों से अतिक्रमण को बलपूर्वक हटाया जायेगा. कुछ लोगों के अवैध निर्माण की वजह से पूरा शहर जलभराव की समस्या क्यों झेले. ऐसे लोगो पर अब बड़ी कार्रवाई की जायेगी. राजनीतिक दबाव में अभियान रुकेगा नहीं. हर हालत में नालों और नदी किनारों से अतिक्रमण हटाया जायेगा. मंडलायुक्त मुरादाबाद का कहना है कि वर्षों से लोग लगातार धीरे-धीरे नालों पर अतिक्रमण कर रहे हैं. नालों में प्लास्टिक और कूड़ा फेंकने की वजह से बारिश होने पर पानी निकासी के लिए जगह नहीं मिलती है.


Moradabad News: मुरादाबाद में सिंधु घाटी सभ्यता वाला होगा ड्रेनेज सिस्टम, नदी-नालों से हटेंगे अवैध कब्जे

नहीं काम आएगा राजनीतिक दबाव

नदी के किनारे से लोगों ने बहुत ज्यादा संख्या में घर बना लिए. अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान घरों को उजाड़ने की समस्या आती है. आगे ऐसा ही चलता रहा तो आने वाली पीढ़ी को बहुत परेशानी होगी. इसलिए अब अभियान चला कर अवैध निर्माणों को हटाया जाना बहुत जरूरी हो गया है. अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान राजनीतिक दबाव आते हैं. याद रखें सिंधु घाटी की सभ्यता वाला ड्रेनेज सिस्टम हुए बिना जलभराव की समस्या खत्म नहीं होगी. प्रशासन की तरफ से तैयारी पूरी है.

सिंधु घाटी सभ्यता वाला ड्रेनेज सिस्टम

नालों से अतिक्रमण हटाने के आदेश दे दिए हैं. शहर में 100 से अधिक अवैध कॉलोनियों बसा दी गयी हैं. नगर निगम पर दबाव डाल कर सड़क और बिजली तक की सुविधा ले ली गई. सस्ती जमीन के लालच में लोगों ने नदी किनारे मकान बना लिए. नदी किनारे अतिक्रमण का सिलसिला आज भी जारी है. लोगों को समझना चाहिए कि सस्ता कुछ नहीं होता. उसके पीछे कीमत छुपी होती है. चेन्नई जैसा शहर एक समय डूब गया था.


Moradabad News: मुरादाबाद में सिंधु घाटी सभ्यता वाला होगा ड्रेनेज सिस्टम, नदी-नालों से हटेंगे अवैध कब्जे

हजारों लोग मारे गए थे. इसलिए घटना की पुनरावृत्ति रोकने के लिए कदम आज ही उठाने होंगे. हरथला रोड, स्टेशन रोड और बुध बाजार रोड से अतिक्रमण हटवा कर सड़कों को चौड़ा कराया है. शहर को स्मार्ट रहने वाले लोग बनाते हैं. इसलिए लोगों को सोचना होगा की आने वाली पीढ़ी को क्या देना चाहते हैं. अब साफ निर्देश दे दिए गए हैं कि नदियों और नालों पर किसी तरह का कोई अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. 

UP Rain: यूपी में भीषण बारिश का कहर, अब तक 19 लोगों की मौत, कई जिलों में स्कूल रहे बंद

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर में बारिश का कहर, जर्जर चौकी में घुसा पानी; आम जनता परेशान
मुजफ्फरनगर में बारिश का कहर, जर्जर चौकी में घुसा पानी; आम जनता परेशान
यूपी में देर रात 20 IAS अधिकारियों के तबादले; बलिया, आजमगढ़ और इटावा में बड़े बदलाव
यूपी में देर रात 20 IAS अधिकारियों के तबादले; बलिया, आजमगढ़ और इटावा में बड़े बदलाव
यूपी में ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने पर हाईकोर्ट ने उठाए सवाल, राज्य सरकार से जवाब तलब
यूपी में ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने पर हाईकोर्ट ने उठाए सवाल, राज्य सरकार से जवाब तलब
UP Weather: यूपी में मानसून का कहर जारी, लखनऊ समेत सभी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 9 जिलों में स्कूल बंद
यूपी में मानसून का कहर जारी, लखनऊ समेत सभी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 9 जिलों में स्कूल बंद

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Delhi DTC Bus Viral Video : दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
Embed widget