एक्सप्लोरर

मुरादाबाद में कार से बच्चे के अपहरण की कोशिश, भीड़ ने कार को आग के हवाले कर बदमाश को पीटा

UP News: मुरादाबाद के थाना गलशहीद बच्चे का अपहरण करने की कोशिश की गई, जब इस बात की जानकारी स्थानीय लोगों को हुई तो अपहरण को जमकर पीटा और कार में आग लगा दी.

Moradabad News: मुरादाबाद के थाना गलशहीद इलाके में देर रात सड़क पर जा रहे नाबालिग बच्चे को समान मंगाने के बहाने कार में बैठाकर अपहरण करने का प्रयास किया गया. बच्चे ने दौड़कर अपने पिता को अपहरण की बात बताई, जिसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई. भीड़ ने कार सवार अपहरणकर्ता की पिटाई कर दी. आक्रोषित भीड़ ने अपहकरणकर्ता की कार को आग लगा दी. हंगामे की सूचना पर थाना गलशहीद पुलिस मौके पर पहुंची और हालात पर काबू पाने की कोशिश की.

पुलिस ने अपहरणकर्ता से जब पूछताछ की तो उसने कभी अपना नाम अनुज कभी अनुराग तो कभी नासिर बताया, पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर जांच कर रही है. पुलिस इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर आरोपी का मकसद क्या था और आरोपी कहां का रहने वाला है और यहां क्यूं आया था. मौके से भीड़ को हटाने के लिए पुलिस बल पहुंचा और फायर ब्रिगेड को बुला कर कार मे लगी आग बुझाया गया.

पैसे का लालच देकर अगवा करने की कोशिश
पीड़ित के पिता का कहना है कि आरोपी को भीड़ ने पीटा है यह कई दिन से इलाके में घूम रहा था. अगर बच्चे के पिता और मोहल्ले के लोग बच्चे को न बचाते तो वह अपहरण कर ले जाता. अब पुलिस पकड़े गए आरोपी युवक से पूछताछ कर रही है. बच्चे ने बताया कि कार सवार ने उसे चीज और पैसे देने का लालच दिया था कि कार में बैठ कर साथ चलो घर पर थोड़ा काम करना है उसके आपको पैसे दूँगा और भी दो बच्चे कार में पहले से बैठे हुए थे. मैं कार की खिड़की खोल कर भाग गया और लोगो को बता दिया जिसके बाद उन दोनों बच्चों को भी कार वाले से छुड़ा लिया गया अब सब बच्चे सुरक्षित अपने घर पहुंच गए हैं.

मुरादाबाद के एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया कि, पकड़ा गया आरोपी रामपुर जनपद के रहने वाला है. वह बच्चों का अपहरण कर उनके साथ बुरा काम करने के इरादे से यहां आया था. बच्चों को चीज़ दिलाने के बहाने से कार में बैठा रहा था, एक बच्चे को हाथ पकड़ कर खींचने की कोशिश की तो वह छूट कर भाग गया और अपने पिता को घटना की जानकारी दी. जिसके बाद भीड़ ने कार वाले अपहरणकर्ता को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर कार को आग लगा दी. वहां से गुजर रहे पुलिस वालों ने आरोपी को छुड़ा लिया और उसे थाने ले आये. आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ें: उत्तराखंड में बाहरी लोगों के लिए जमीन खरीदना नहीं होगा आसान, जान लें क्या हैं नियम

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahoba News: महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
Dehradun News: उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर
उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget