एक्सप्लोरर

सीएम योगी के एलान के बाद भी डेढ साल से अटका मोहम्मद शमी के गांव में नहीं शुरू हुआ स्टेडियम का काम

अमरोहा डीएम निधि गुप्ता वत्स ने कहा है कि अमरोहा की शान और इंडियन क्रिकेटर मोहम्मद शमी के गांव में एक स्टेडियम प्रस्तावित था. जिसका प्रस्ताव यहां से जिला प्रशासन के द्वारा भेजा जा चुका है.

UP News: टीम इंडिया स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के गांव सहसपुर अलीनगर में मिनी स्टेडियम बनाने का मामला एक बार फिर से अटक गया है. मोहम्मद शमी के गांव में स्टेडियम का निर्माण पैसा और जमीन होने के बाद भी शुरू नहीं हो पाया है. गांव वालों को करीब डेढ साल से स्टेडियम का इंतजार है. स्टेडियम निर्माण पर डीएम ने कहा है कि अब राजस्व विभाग से अनुमति का केवल इंतजार है. 

अमरोहा डीएम निधि गुप्ता वत्स ने इस बारे में एएनआई से बात करते हुए कहा, 'यहां पर माननीय मुख्यमंत्री जी के द्वारा एक घोषणा की गई थी. जिसके अंतर्गत अमरोहा की शान और इंडियन क्रिकेटर मोहम्मद शमी के गांव में एक स्टेडियम प्रस्तावित था. जिसका प्रस्ताव यहां से जिला प्रशासन के द्वारा भेजा जा चुका है. जमीन का कुछ इशू है, उसका कोई निदान निकालने का प्रयास शासन स्तर पर चल रहा है.'

डीएम ने कहा, 'फंड हमलोगों को मिल चुके हैं और जैसे ही अनुमति मिलकर हमलोगों के पास आएगी तो हमलोग काम करना शुरू कर देंगे.' जब उनसे एक बार फंड वापस होने से जुड़ा सवाल किया गया था तो उन्होंने कहा कि अभी हमलोगों के पास फंड मौजूद है. बस हमलोग जमीन के लिए शासन की अनुमति का इंतजार कर रहे हैं. इस मामले पर गांव की प्रधान और मोहम्मद शमी की भाभी की प्रतिक्रिया आई है.

यूपी के इस शहर में बनेगा 170 KM का ऑर्बिटल रेलवे कॉरिडोर, बनेगा नया रेलवे स्टेशन

क्या बोलीं ग्राम प्रधान
ग्राम प्रधान नूर सबा ने कहा, 'मुख्यमंत्री जी ने केवल घोषणा ही की थी. उसका अभी तक कोई काम नहीं हुआ है. हमलोगों ने इसके लिए जमीन भी दी थी. लखनऊ से लोग देखने के लिए आए भी थे. लेकिन एक मीटर जमीन कम होने की वजह से उसपर कोई कार्रवाई नहीं हुई. उसपर उन्होंने कहा था कि हमलोग बताएंगे. लेकिन अभी तक कुछ बताया नहीं है. इस चीज को काफी समय हो गया है.'

उन्होंने कहा कि हमने डीएम से कहा है कि इसपर कार्रवाई करिए. जमीन लिए हुए काफी समय हो गया है तो वो बोल रहे हैं कि ऊपर से कोई लेटर नहीं आया है. हमलोग कई बार जा चुके हैं. जब वर्ल्ड कप का मैच हुआ था तबकी बात है यानी करीब डेढ साल से ऊपर हो चुका है. अभी वो जगह खाली पड़ी है उसमें बच्चे ऐसे ही खेलते हैं. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केदारनाथ यात्रा पर बारिश की मार, बोल्डर गिरने से 6 घंटे रुका पैदल मार्ग
केदारनाथ यात्रा पर बारिश की मार, बोल्डर गिरने से 6 घंटे रुका पैदल मार्ग
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शादी से इनकार या ब्रेकअप 'आत्महत्या के लिए उकसाना' नहीं
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शादी से इनकार या ब्रेकअप 'आत्महत्या के लिए उकसाना' नहीं
आजमगढ़ के युवक की रूस-यूक्रेन युद्ध में मौत, परिजनों ने एजेंट के लिए फांसी की मांग की
आजमगढ़ के युवक की रूस-यूक्रेन युद्ध में मौत, परिजनों ने एजेंट के लिए फांसी की मांग की
मुजफ्फरनगर पुलिस की सख्ती, कांवड़ यात्रा में DJ की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा नहीं, 348 नोटिस जारी
मुजफ्फरनगर पुलिस की सख्ती, कांवड़ यात्रा में DJ की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा नहीं, 348 नोटिस जारी

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget