एक्सप्लोरर

उन्नाव की घटना से सबक, दंगों के हालात से निपटने लिये इटावा में हुआ पुलिस का मॉक ड्रिल

यूपी के इटावा में दंगों के दौरान भीड़ को नियंत्रित करना और पुलिस कर्मियों को स्वयं का बचाव करना, इसके लिये पुलिस लाइन में शुक्रवार को मॉक ड्रिल किया गया.

इटावा: उन्नाव जिले में हादसे में दो युवकों की मौत के बाद उपद्रव कर रहे लोगों से निपटने पुलिस बिना सुरक्षा संसाधनों के खाली हाथ पहुंच गए. जिसमें यूपी की उन्नाव पुलिस सिर पर हेलमेट के बजाय स्टूल, हाथों में क्रेट और लकड़ी की टोकरी से अपना बचाव करती नजर आई. इसके बाद अफसरों और पुलिस कर्मियों को भागकर खुद की जान बचानी पड़ी. तीन घंटे तक चले बवाल, पथराव और तोडफ़ोड़ में दारोगा समेत 18 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे. इस घटना के बाद इटावा पुलिस ने ऐसे हालात से निपटने के लिए कमर कसी.

पुलिस लाइन में किया गया मॉक ड्रिल

उत्तर प्रदेश के इटावा में पुलिस का बलवा/दंगा मॉक ड्रिल आयोजन किया गया.  इटावा एसएसपी बृजेश कुमार सिंह के निर्देश पर आज शहर के रिजर्व पुलिस लाइन इटावा एवं जनपद के सभी थानों पर दंगा/बलवा नियंत्रण मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया, जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में इस मॉक ड्रिल का निरीक्षण किया व भाग ले रहे पुलिसकर्मियों को भविष्य में कभी भी किसी भी परिस्थिति में दंगों एवं बलवा में आक्रोशित भीड़ से स्वयं को बचाव करते हुए भीड़ को नियंत्रित करने के बारे में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए. इसी क्रम में सभी थाना प्रभारी एवं थानाध्यक्षों द्वारा थाना स्तर पर मॉक ड्रिल के बारे में पुलिसकर्मियों को जानकारी देते हुए भीड़ से स्वयं का बचाव करते हुए आक्रोशित भीड़ को नियंत्रण करने के बारे में गुर सिखाए गए.

इस दौरान रिजर्व पुलिस लाइन इटावा में प्रतिभाग कर रहे पुलिस कर्मी द्वारा बलवा एवं दंगा नियंत्रण मॉक ड्रिल के दौरान प्रयुक्त होने वाले उपकरणों बॉडी प्रोटेक्टर, हेलमेट, डंडा, टियर गैस गन,  कंसील्ड, रबर बुलेट, फायर ब्रिगेड इत्यादि के साथ संपूर्ण बलवा ड्रिल का अभ्यास किया गया.

अपने को सुरक्षित रखते हुये दंगे को नियंत्रित करने के गुर सिखाये गये

इटावा एसएसपी बृजेश कुमार सिंह ने बताया जनपद में इस तरह के हालात होने पर नियंत्रण करने के लिये आज पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में पुलिस बल को एक्टिव रखने के लिए एक मॉक ड्रिल किया गया. इस दौरान किसी भी स्तिथि में अपने सुरक्षा के सही उपकरणों का प्रयोग करें. इसी के साथ सुरक्षा उपकरणों बॉडी प्रोटेक्टर, हेलमेट, डंडा, टियर गैस गन, कंसील्ड रबर बुलेट, फायर ब्रिग्रेड इत्यादि के साथ संपूर्ण बलवा ड्रिल का अभ्यास करवाया गया.

ये भी पढ़ें.

महापौर और नगर आयुक्त की आपसी लड़ाई में कानपुर का विकास हुआ किनारे, मेयर ने लगाए गंभीर आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मसूरी में चला बुलडोजर, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
मसूरी में चला बुलडोजर, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
एम्स ऋषिकेश चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार, 50 लाख के जेवर बरामद
एम्स ऋषिकेश चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार, 50 लाख के जेवर बरामद
छह साल बाद भारत-चीन सीमा व्यापार शुरू, पहला दल पहुंचा तकलाकोट
छह साल बाद भारत-चीन सीमा व्यापार शुरू, पहला दल पहुंचा तकलाकोट
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर उठे सवाल, साक्षी महाराज ने क्या कहा?
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर उठे सवाल, साक्षी महाराज ने क्या कहा?

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
'जंतर-मंतर पर जिसने किया प्रदर्शन, नर्क हो जाएगा जीवन', PM मोदी ने ऐसा कहा?
'जंतर-मंतर पर जिसने किया प्रदर्शन, नर्क हो जाएगा जीवन', PM ने ऐसा कहा?
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
Embed widget