एक्सप्लोरर

उन्नाव में इंटरनेट कैफे संचालक के साथ डेढ़ लाख की लूट, सिर पर वार कर बदमाशों ने छीनी नगदी

Unnao Crime News: उन्नाव में एक इंटरनेट कैफे संचालक दुकान बंद कर के अपने घर जा रहा था, तभी बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसके सिर पर पीछे से वार कर दिए. युवक को घायल कर उसके बैग लेकर भाग गए.

Unnao Robbery News: उन्नाव में देर रात एक इंटरनेट कैफे संचालक से 6 नकाबपोश बदमाशों ने हमला कर डेढ़ लाख की लूट की और फरार हो गए. घटना तब हुई जब देर रात कैफे संचालक दुकान बंद करके घर जा रहा था. इसी दौरान बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने उसके सिर पर वार कर डेढ़ लाख रुपए नगदी छीनकर फरार हो गए. 

लूट की घटना मिलने के बाद एसपी समेत आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने जांच पड़ताल की है. एसपी ने घटना के खुलासे के लिए तीन सदस्यीय टीम का गठन किया है. वहीं पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की सघन जांच कर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है. लूट कांड की वारदात को अंजाम देकर उन्नाव पुलिस को अपराधियों ने खुली चुनौती दी है.

बदमाशों ने इंटरनेट कैफे संचालक के सिर पर किया वार 

थाना अचलगंज क्षेत्र के हुलास खेड़ा गांव का रहने वाला शिवम वर्मा इंटरनेट कैफे ( सहज जनसेवा ) केंद्र चलाता है. सोमवार रात करीब 10.15 बजे कैफे को बंद करने के बाद अपनी बाइक से हुलास खेड़ा घर जा रहा था. तभी सदर कोतवाली क्षेत्र के मनोकामना मंदिर के पास पहुंचा ही था की तीन अज्ञात बदमाशों ने उसे रोक लिया और उसके सिर पर पीछे से भारी चीज से वार कर घायल कर दिया. युवक को घायल कर उसके बैग को छीनकर भाग निकले. बैग में 1.50 लाख की नगदी और कुछ जरूरी कागजात थे.

पुलिस कर रही सीसीटीवी कैमरे की जांच

वहीं घटना की सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचे और घायल शिवम वर्मा से घटना की जानकारी ली. एसपी सिद्धार्थ शंकर मीणा, एडिशनल एसपी  अखिलेश सिंह, सीओ सिटी सोनम सिंह अस्पताल पहुंचे और उन्होंने घायल से घटना की विस्तृत जानकारी लेने के बाद सीधे घटनास्थल पर जाकर सघन जांच की.

घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया 

SP ने बिंदुवार कोतवाली प्रभारी से जानकारी की. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है. वहीं एसपी सिद्धार्थ शंकर मीणा ने लूट की घटना का खुलासा करने के लिए कोतवाली पुलिस, SOG और सर्विलांस टीम को खुलासे में गठन किया है. सीओ सिटी सोनम सिंह ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है. घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जल्दी घटना का खुलासा किया जाएगा. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अखिलेश का बड़ा हमला, बोले- CDR जांच हुई तो BJP में मचेगी भगदड़
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अखिलेश का बड़ा हमला, बोले- CDR जांच हुई तो BJP में मचेगी भगदड़
गाजीपुर में रिश्तों का कत्ल! 4 साल के पोते की हत्या के आरोप में दादी हिरासत में
गाजीपुर में रिश्तों का कत्ल! 4 साल के पोते की हत्या के आरोप में दादी हिरासत में
राम मंदिर चढ़ावा मामले में बड़ा खुलासा, लवकुश ने चोरी के पैसे से पत्नी को गिफ्ट की सोने की लॉकेट
राम मंदिर चढ़ावा मामले में बड़ा खुलासा, लवकुश ने चोरी के पैसे से पत्नी को गिफ्ट की सोने की लॉकेट
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक

वीडियोज

Nissan Tekton आखिरकार हुई Unveil, शुरुआती कीमत सिर्फ ₹10.49 लाख! #autolive
E20 Petrol का पूरा सच! Manish Kashyap से Supreme C. तक,क्या Ethanol Fuel सच में इंजन खराब कर रहा है?
Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Embed widget