एक्सप्लोरर

बेमिसाल है मेरठ का ये गांव, पेश कर रहा बूंद-बूंद पानी बचाने की मिसाल

मेरठ के एक गांव ने ऐसा उदाहरण पेश किया जो सारी सुविधाएं होते हुए शहर वाले नहीं कर पाए. इस गांव के हर घर के आंगन में किचन गार्डन है. मेरठ प्रशासन भी इस गांव को लेकर काफी खुश है.

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले का एक गांव मिसाल बन गया है. बूंद-बूंद पानी को सहेजकर यहां की महिलाओं ने अपने घर के आंगन में ऐसा किचन गार्डन तैयार किया है जिसका तारीफ आला अधिकारी भी कर रहे हैं. मेरठ के इस गांव की खासियत के बारे में जो भी सुनता है वो यहां खिंचा चला आता है.

माना जाता है पिछड़ा गांव ये कहानी मेरठ के एक ऐसे गांव की है जो जिले का आखिरी गांव है. इसे सबसे पिछड़ा गांव भी माना जाता है. लेकिन, इसे आप क्या कहेंगे कि इसी गांव ने ऐसा उदाहरण पेश किया जो सारी सुविधाएं होते हुए शहर वाले नहीं कर पाए. इस गांव के हर घर के आंगन में किचन गार्डन है.

हर घर में है गार्डन गांव की महिलाओं ने बूंद-बूंद पानी बचाकर आंगन में हर तचरह की सब्जियां उगाई हैं. मेरठ से तकरीबन 50 किलोमीटर दूर परीक्षितगढ़ क्षेत्र के सिकंदपुर गांव ने मिशन पानी को लेकर ऐसा कार्य किया है कि हर कोई यहां के ग्रामीणों की तारीफ कर रहा है. एबीपी गंगा की टीम ने भी जब इस गांव का दौरा किया तो हर घर में एक गार्डन नजर आया.

हर घर में हरियाली है यहां की महिलाएं बाहर से बहुत कम सब्जियां खरीदती हैं क्योंकि, सारी सब्जियां घर पर ही मौजूद हैं. बूंद-बूंद पानी बचाकर इन महिलाओं ने सारी सब्जियां फल और फूल अपने घर के आंगन में ही उगाए हैं. गांव में सैकड़ों घर हैं और हर घर में हरियाली है. हर घर में आपको गोभी, भिंडी, मिर्च, लौकी, बैंगन, पपीता, धनिया, कटहल जैसी तमाम सब्जियां मिल जाएंगी.

समाज के लिए उदाहरण है गांव इस गांव में आपको घर का पानी कहीं भी गली में इकट्टा नहीं मिलेगा. क्योंकि, वेस्ट वाटर घर के बाहर जा ही नहीं पाता. जो भी इस गांव में आता है तो गांव की खूबसूरत तस्वीर देखकर दंग रह जाता है. यहां तक कि मेरठ की सीडीओ ईशा दुहन भी जब इस गांव पहुंचीं तो पहली नजर में इस गांव ने उनका दिल जीत लिया. सीडीओ का कहना है कि ऐसा गांव यकीनन समूचे समाज के लिए एक उदाहरण पेश करता है. आत्मनिर्भरता की मिसाल इस गांव में नाली का भी वजूद न के बराबर है. क्योंकि, घर के बाहर एक भी बूंद पानी नहीं जा पाता. गांव की महिलाओं ने घर में ही सब्जियां उगाकर आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की है. अगर आपको इस गांव में आना है तो बस इतना पूछ लीजिए कि साहब किचन गार्डन वाला गांव कहां पर है. लोग भले ही इस गांव के नाम से वाकिफ न हों लेकिन अगर किचन गार्डन वाला गांव या फिर आंगन में सब्जियां उगाने वाले गांव के बारे में किसी से भी पूछेंगे तो वो फौरन ठीक-ठीक पता बता देगा. बूंद-बूंद पानी बचाने वाला ये गांव वाकई बेमिसाल है.

प्रशासन भी है खुश मेरठ प्रशासन भी इस गांव को लेकर काफी खुश है. उसका कहना है कि इस गांव ने जल संचय की एक मिसाल पेश की है जिससे नीचे जा रहे वाटर लेवल को भी बचाया जा सकता है. साथ ही घर के पानी का कैसे इस्तेमाल करें उसकी मिसाल गांव ने पेश की है. प्रशासन भी इस गांव की मिसाल देते हुए अन्य गांव के लोगों को भी प्रेरित कर रहा है.

आसपास के जिलों में होती है चर्चा बता दें कि, इस गांव की चर्चा मेरठ ही नहीं बल्कि आसपास के जिलों में भी होती है और आज इस गांव की पहचान किचन गार्डन के रूप में हो चुकी है. हर कोई इसे किचन गार्डन गांव के नाम से जानता है और प्रशासन भी जल संचय पर इस गांव की मिसाल अन्य गांव के लोगों को देता है.

ये भी पढ़ें:

प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर किया बड़ा वार, कहा- जवानों की जिंदगी से खेल रही है सरकार

शराब तस्करों और 'खाकी' के गठजोड़ का खुलासा, दारोगा ने तस्करों को बेच डाले केमिकल के ड्रम

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंकिता भंडारी केस: लोकभवन के बाहर धरना, कांग्रेस नेता किए गए डिटेन
अंकिता भंडारी केस: लोकभवन के बाहर धरना, कांग्रेस नेता किए गए डिटेन
गोरखपुर में जमीन विवाद में हत्या, चचेरे भाई की गोली से युवक की मौत
गोरखपुर में जमीन विवाद में हत्या, चचेरे भाई की गोली से युवक की मौत
CM योगी का ऐलान, सफाईकर्मियों को मिलेगा 16 हजार मानदेय
CM योगी का ऐलान, सफाईकर्मियों को मिलेगा 16 हजार मानदेय
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'
टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
13.38 लाख करोड़ का रिकॉर्ड डायरेक्ट टैक्स: पैसा कहां से आया, कहां गया और आम आदमी को क्या मिला?
13.38 लाख करोड़ का रिकॉर्ड डायरेक्ट टैक्स: जानिए सरकारी खजाने में पैसा कहां से आया, कहां गया
Embed widget