एक्सप्लोरर

Meerut News:'बीजेपी से मिले हुए थे स्वामी प्रसाद मौर्य, अच्छा हुआ चले गए', सपा विधायक ने बोला हमला

Swami Prasad Maurya Resigns: स्वामी प्रसाद मौर्य पर अखिलेश यादव के करीबी विधायक ने हमला बोला है. उन्होंने कहा कि पार्टी ने राष्ट्रीय सचिव बनाया. हारने के बावजूद विधान परिषद सदस्य बनाया.

UP Politics: स्वामी प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी को अलविदा कह दिया है. उन्होंने एमएलसी सीट भी छोड़ दी है. मेरठ से सपा विधायक हाजी रफीक अंसारी स्वामी प्रसाद मौर्य पर बरस पड़े. उन्होंने आरोप लगाया कि स्वामी प्रसाद मौर्य बीजेपी से मिले हुए थे. अच्छा हुआ पार्टी छोड़कर चले गए. विधायक रफीक अंसारी अखिलेश यादव के बेहद करीबी माने जाते हैं. उन्होंने कहा अनर्गल बयानों से पार्टी परेशान थी. सपा में सभी धर्मों का सम्मान होता है. स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पार्टी लाइन से हटकर थे. पार्टी ने राष्ट्रीय सचिव बनाया. हारने के बावजूद विधान परिषद सदस्य बनाया.

सपा MLA ने बोला स्वामी प्रसाद मौर्य पर हमला

सपा विधायक ने कहा कि अखिलेश यादव का दिल बहुत बड़ा है. पार्टी को और ज्यादा नुकसान होने से पहले स्वामी प्रसाद मौर्य के जाने का स्वागत है. स्वामी प्रसाद मौर्य के जाने से सपा को नुकसान नहीं होगा? सवाल के जवाब में मेरठ विधायक ने कहा कि सपा को क्या नुकसान करेंगे. पार्टी का अपना वोट बैंक है और हम मजबूत हैं. स्वामी प्रसाद मौर्य खुद एक भी सीट जीत नहीं सकते हैं. सपा विधायक हाजी रफीक अंसारी ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य ने एमएलसी सीट से इस्तीफा दिया है.

'अच्छा हुआ चले गए, BJP के साथ थी साठगांठ'

अब आप बताइए इसका फायदा बीजेपी को ही मिलेगा ना. स्वामी प्रसाद मौर्य की बीजेपी को इसी तरीके से फायदा पहुंचाने की मंशा है. उनसे पूछा गया कि स्वामी प्रसाद मौर्य नई पार्टी बना रहे हैं. सपा विधायक ने कहा कि लोकतंत्र में सबको अधिकार पार्टी खड़ी करने का है. क्या फर्क पड़ता है. अच्छा है चले गए, हमें नुकसान नहीं बड़ा फायदा मिलेगा. बता दें कि 13 फरवरी को महासचिव पद से त्यागपत्र देने के एक सप्ताह बाद उन्होंने सपा की प्राथमिक सदस्यता के साथ एमएलसी की कुर्सी भी छोड़ दी. 22 फरवरी को स्वामी प्रसाद मौर्य दिल्ली में राजनीतिक पारी का एलान कर सकते हैं.

'राहुल गांधी अमेठी से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, कांग्रेस ने स्वीकार की मेरी चुनौती,' जयराम के बयान पर बोलीं स्मृति ईरानी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार में युवकों को स्टंट पड़ा भारी, उफनती गंगा में बह गई थार...फिर शुरू हुआ रेस्क्यू
हरिद्वार में युवकों को स्टंट पड़ा भारी, उफनती गंगा में बह गई थार...फिर शुरू हुआ रेस्क्यू
मानसून की पहली बारिश में डूबा IIT रुड़की, छात्रों ने कैंपस में उतारी नाव; बोटिंग का Video वायरल
मानसून की पहली बारिश में डूबा IIT रुड़की, छात्रों ने कैंपस में उतारी नाव; बोटिंग का Video वायरल
यूपी वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्य! मौलाना खालिद रशीद बोले- मजहबी मामलों को सियासत न बनाएं
यूपी वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्य! मौलाना खालिद रशीद बोले- मजहबी मामलों को सियासत न बनाएं
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
'नीतीश कुमार ने CM सम्राट को लगाई फटकार, बिहार में गिरने जा रही सरकार', तेज प्रताप का बड़ा दावा
'नीतीश कुमार ने CM सम्राट को लगाई फटकार, बिहार में गिरने जा रही सरकार', तेज प्रताप का बड़ा दावा
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
पेट्रोल-डीजल में 15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..कांग्रेस का आरोप- सरकार ने फैलाई गलत जानकारी; सुरजेवाला ने पूछे कई सवाल?
'15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..', कांग्रेस का सरकार पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप, पूछे कई सवाल
Embed widget