एक्सप्लोरर

मेरठ की हाईटेक गौशाला, सीसीटीवी कैमरों से रखी जाती है निगरानी, गोवंशों के जरिए पलते हैं 40 से अधिक परिवार

मेरठ की गोपाल गौशाला में इंतजाम बेहद अच्छे हैं. यहां 40 परिवार गौवंश की सेवा करता है. चारे की उचित व्यवस्था तो है ही, साथ में निगरानी के लिये यहां पर सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं.

मेरठ: ठंड की शुरुआत हो गई है, ऐसे में गौशालाओं में गोवंश के रखरखाव और उनके खाने के लिए क्या इंतजाम किए गए हैं. इसकी पड़ताल के लिए एबीपी गंगा की टीम मेरठ के गोपाल गौशाला पहुंची. इस पड़ताल में जो देखने को मिला वो काफी राहत भरा था, क्योंकि इस गौशाला में लगभग 750 गोवंश हैं, लेकिन यहां की तस्वीर सुकून देने वाली थी.

गौशाला में लगी है चक्की

मेरठ के दिल्ली रोड स्थित गोपाल गौशाला में एबीपी गंगा की टीम पहुंची और हमारी टीम ने सबसे पहले गौवंशों के लिए चारे के इंतज़ाम की पड़ताल की. क्यों कि अक्सर देखा जाता है कि गौ वंशों के लिए चारे का अभाव होता है, लेकिन इस गौशाला में चारे का इंतजाम को देखकर काफी अच्छा लगा, क्योंकि यहां पर गोवंश के चारे के लिए कई सौ कुंटल चारा स्टॉक में रखा गया था, साथ ही उनके दाने और भूसी के लिए एक छोटी चक्की लगाई गई थी जिसमें साबुत दानों की पिसाई हो रही थी ताकि गोवंश को चारे के साथ साथ उन्हें अनाज का दाना भी दिया जाए ताकि वह स्वस्थ रहें.

यही नहीं, दानों के साथ गुड़ भी इन गौवंशो को दिया जा रहा था, जबकि अधिकांश जगह देखा जाता है कि गोवंश को शुद्ध या फिर यूं कहें भरपेट चारा भी नसीब नहीं होता, लेकिन मेरठ के गोपाल गौशाला में इतंजाम काफी राहत भरे थे. इसके अलावा हमारी टीम ने आगे पड़ताल की और यह जानने की कोशिश की कि आखिरकार गोवंश को इस ठंड से बचाने के लिए क्या इंतजाम किए गए हैं. गोवंश को रात में रखने के लिए सुरक्षित स्थान था, ठंडी हवा ना आए इसके लिए पूरा इंतजाम किया गया था. टीन सेड पड़े हुए थे. कुछ जगह तो ऐसी थी जहां पर सीमेंटेड छत पड़ी हुई थी ताकि गोवंश को किसी तरह की कोई दिक्कत ना हो.

40 परिवार कर रहे हैं काम

इस गौशाला गोवंशो के लिए 40 परिवार काम कर रहा था और इन कर्मचारियों के लिए गोबर गैस प्लांट लगाया गया था ताकि गोबर का निस्तारण हो सके और कर्मचारियों के घर का चूल्हा भी जल सके. गोवंशो के देखरेख के लिए लगभग 40 परिवार लगे हुए हैं और सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि वह गोवंश के गोबर और गोमूत्र से ही इतने प्रोडक्ट तैयार कर रहे हैं जिससे गोवंशो के साथ-साथ उनके परिवार का खर्च भी चल रहा है.

हाईटेक गौशाला

आपको बता दें मेरठ कि ये गौशाला जरा हाइटेक है, यहां पर पूरे गौशाला को सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रखा गया है. गोवंश चारा खा रहे हैं या नहीं खा रहे हैं, उनकी मॉनिटरिंग होती है. अगर गोवंश के साथ जरा से भी कोई कर्मचारी लापरवाही करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाती है, क्योंकि इसका कंट्रोल रूम मैनेजर उमेश चंद्र के ऑफिस में बनाया गया है जो अपने दफ्तर में बैठे बैठे सभी गोवंशो की निगरानी करते हैं.

एबीपी गंगा की पड़ताल में यह साबित हुआ कि मेरठ की गौशाला में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप कार्य किया जा रहा है. गांव बंधुओं की रखरखाव से लेकर उनके खाने का पूरा ध्यान रखा जा रहा है. सरकार 30 रुपये प्रति गौ वंश दे रही है लेकिन गोबर और गौ मूत्र के प्रोडक्ट बना कर उनको बेचा जाय तो ना सिर्फ गौवंशों की अच्छे से परवरिश की जा सकती है, बल्कि उनके काम में जुटे परिवार भी अपना पालन पोषण अच्छी तरह से कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें.

यूपी: योगी सरकार का एलान- ग्रामीण इलाकों में जल्द होगी 58 हज़ार महिला बैंकिंग करेस्पांडेंट की तैनाती

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जब नारीशक्ति स्वस्थ-शिक्षित और समर्थ होती है, तभी राष्ट्र का वर्तमान सुरक्षित और भविष्य उज्ज्वल: मुख्यमंत्री
जब नारीशक्ति स्वस्थ-शिक्षित और समर्थ होती है, तभी राष्ट्र का वर्तमान सुरक्षित और भविष्य उज्ज्वल: मुख्यमंत्री
पत्नी और प्रेमिका दोनों संग एक कमरे में रहता था पति, हुआ खौफनाक अंत
पत्नी और प्रेमिका दोनों संग एक कमरे में रहता था पति, हुआ खौफनाक अंत
'2027 में साइकिल का टायर पंचर नहीं, फट जाएगा...', राजभर ने साधा निशाना
'2027 में साइकिल का टायर पंचर नहीं, फट जाएगा...', राजभर ने साधा निशाना
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
CJP की 'तिरंगा यात्रा' पर BJP का बड़ा बयान, 'अच्छी बात है, लेकिन…'
CJP की 'तिरंगा यात्रा' पर BJP का बड़ा बयान, 'अच्छी बात है, लेकिन…'
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
कप्तान बनने के बाद स्मृति मंधाना का पहला बयान, जीत लिया हर भारतीय का दिल
कप्तान बनने के बाद स्मृति मंधाना का पहला बयान, जीत लिया हर भारतीय का दिल
हिंदू धर्म छोड़कर अपनाया दूसरा तो नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
हिंदू धर्म छोड़कर अपनाया दूसरा तो नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
Embed widget