एक्सप्लोरर

मायावती की ट्वीट, प्रवासी श्रमिकों को रोजगार दिलाना सरकार की नीयत-नीति की असली परीक्षा

बसपा सुप्रीमो ने प्रवासी श्रमिकों को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश का स्वागत किया है. उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी पहले से यही मांग करती आ रही है कि प्रवासी श्रमिकों के लिये सरकार रेल-बस यात्रा फ्री करें. उन्होंने कहा कि आखिरकार कोर्ट को राज्यों को यह आदेश देना पड़ा

लखनऊ. बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने प्रवासी श्रमिकों के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के स्वागत किया है. मायावती ने कहा कि कोर्ट द्वारा कामगारों के लिये रेल व बसों से फ्री यात्रा और राज्यों द्वारा उनके खाने-पीने का उचित इंतजाम करने का निर्देश देना, ये अच्छा फैसला है. उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी पहले से ही यह मांग करती आ रही थी लेकिन इसे अनदेखा किया जा रहा था. बसपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रवासी श्रमिक हर प्रकार उपेक्षा-तिरस्कार से पीड़ित है.

बसपा सुप्रीमो ने शुक्रवार को ट्वीट करते हुये ये बातें लिखीं. अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा कि ''देश में पिछले 66 दिन से लॉकडाउन के कारण हर प्रकार की उपेक्षा/तिरस्कार से पीड़ित जैसे-तैसे घर लौटने वाले लाखों प्रवासी श्रमिकों के लिए अन्ततः मा. कोर्ट को कहना पड़ा कि रेल/बस से उन्हें फ्री घर भेजने की पूरी जिम्मेदारी सरकार की है. बीएसपी की इस माँग की सरकार अनदेखी करती रही है''.

मायावती ने ट्वीट में आगे लिखते हुये कहा कि ''किन्तु खासकर यूपी व बिहार में घर वापसी कर रहे इन बेसहारा लाखों प्रवासी श्रमिकों की रोजी-रोटी की मूलभूत समस्या का समाधान करना केन्द्र व राज्य सरकारों का अब पहला कर्तव्य बनता है. इन्हें इनके घर के आसपास स्थाई रोजगार उपलब्ध कराना ही सरकार की नीयत, नीति व निष्ठा की असली परीक्षा है''.

आर्थिक पैकेज की परीक्षा बसपा सुप्रीमो ने केंद्र सरकार द्वारा घोषित किये गये 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज का जिक्र करते हुये कहा कि सरकार के इस पैकेज की असली परीक्षा अब होनी है. अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा कि ''वास्तव में केन्द्र ने देर से ही सही 20 लाख करोड़ रु का जो आर्थिक पैकेज घोषित किया है उसके भी जनहित में उचित उपयोग की परीक्षा अब यहाँ होनी है. आमजनता अपनी इस अभूतपूर्व दुर्दशा व बदहाली के लिए सरकारों की उपेक्षा व तिरस्कार को आगे शायद ही भुला पाए. उन्हें जीने के लिए न्याय चाहिए''.

कोर्ट ने राज्य सरकारों को दिया निर्देश गौरतलब है कि प्रवासी श्रमिक अपने घरों की ओर लौट रहे हैं. इस दौरान तमाम ऐसी तस्वीरें आ रही हैं जिनमें श्रमिकों से टिकट लिया जा रहा है या फिर उन्हें ट्रेन में खाना-पानी मुहैया नहीं कराया जा रहा है. इस पर सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को सुनवाई करते हुये कहा कि ट्रेनों और बसों से सफर कर रहे प्रवासी मजदूरों से किसी तरह का किराया ना लिया जाए. यह खर्च राज्य सरकारें ही उठाएं। कोर्ट ने आदेश दिया कि फंसे हुए मजदूरों को खाना मुहैया कराने की व्यवस्था भी राज्य सरकारें ही करें.

ये भी पढ़ें

प्रवासी मजदूरों को लेकर मायावती का हमला, कहा- सरकारों को चिंता नहीं है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में फिर टली सुनवाई, अब 16 अक्टूबर को होगी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में फिर टली सुनवाई, अब 16 अक्टूबर को होगी
गोरखपुर में मिशन शक्ति के छठे चरण का आगाज, CM योगी ने दिखाई रैली को हरी झंडी
गोरखपुर में मिशन शक्ति के छठे चरण का आगाज, CM योगी ने दिखाई रैली को हरी झंडी
'राइज एंड फॉल' में जाएंगे राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश? तेज प्रताप ने कही बड़ी बात
'राइज एंड फॉल' में जाएंगे राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश? तेज प्रताप ने कही बड़ी बात
'ध्रुव का समर्थन करें...', रवि किशन ने CM योगी के सामने मंच से की अपील
'ध्रुव का समर्थन करें...', रवि किशन ने CM योगी के सामने मंच से की अपील

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
INDIA Bloc March Live: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
LIVE: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
Embed widget