एक्सप्लोरर

यूपी में करारी हार के बाद मायावती का एक्शन, अब इस नेता को किया पार्टी से बाहर

UP Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में मायावती की पार्टी के प्रत्याशियों की जमानत तक जब्त हो गई है. अब तक के सबसे खराब प्रदर्शन के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती ने बड़ा एक्शन लिया है.

UP Lok Sabha Election Results 2024: लोकसभा चुनावों में मायावती की पार्टी बीएसपी ने दस साल पुराना इतिहास फिर से दोहराया है. साल 2014 की तरह इस बार भी बीएससी का खाता नहीं खुल सका है. यूपी में इक्का-दुक्का छोड़ ज्यादातर सीटों पर मायावती की पार्टी के प्रत्याशियों की जमानत तक जब्त हो गई है.

पार्टी के अब तक के सबसे खराब प्रदर्शन के बाद बीएसपी सुप्रीमो मायावती अब एक्शन में नजर आने लगी हैं. उन्होंने कौशांबी सीट पर चुनाव लड़ने वाले बीएसपी प्रत्याशी शुभ नारायण गौतम समेत कई बड़े पदाधिकारियों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है. इन सभी को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में बीएसपी से निष्कासित किया गया है.

यूपी की कौशांबी सीट पर बीएसपी के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले शुभ नारायण गौतम यूपी पुलिस के रिटायर्ड डिप्टी एसपी हैं. पुलिस महकमे से रिटायर्ड होने के बाद वह बीएसपी में शामिल हुए और कौशांबी सीट पर मायावती की पार्टी से उम्मीदवार बने.

चुनाव में उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा. बीएसपी उम्मीदवार शुभ नारायण गौतम सिर्फ पचपन हजार वोटों पर सिमट गए और उनकी जमानत जब्त हो गई. कभी पार्टी का गढ़ रही कौशांबी की इस रिजर्व सीट पर बीएसपी का अब तक का यह सबसे खराब प्रदर्शन था. पार्टी मुखिया मायावती को यह प्रदर्शन बेहद नागवार गुजरा. उन्होंने इस बारे में पार्टी पदाधिकारियो से रिपोर्ट मांग कर एक्शन शुरू कर दिया है.

शुभ नारायण गौतम को बसपा से किया गया निष्कासित 

मायावती ने चुनाव नतीजे आने के पांचवें दिन ही कौशांबी सीट से बीएसपी के प्रत्याशी शुभ नारायण गौतम को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में निष्कासित कर दिया है. आरोप है कि शुभ नारायण गौतम टिकट लेने के बाद सक्रिय नहीं रहे और ठीक से चुनाव प्रचार नहीं किया. उनके निष्क्रिय रहने और ठीक से चुनाव प्रचार नहीं करने का खामियाजा पार्टी को भुगतना पड़ा.

शुभ नारायण गौतम के साथ ही पार्टी के प्रयागराज और मिर्जापुर मंडल के प्रभारी वरिष्ठ नेता डॉ. अशोक गौतम को भी पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया गया है. माना यह जा रहा है कि अशोक गौतम की पैरवी की वजह से ही शुभ नारायण कौशांबी से उम्मीदवार बनाए गए थे. टिकट दिलाने के बावजूद अशोक गौतम पार्टी उम्मीदवार को चुनाव में सक्रिय नहीं कर सकते थे.

यूपी में हार के बाद मायवती का बड़ा एक्शन

पार्टी मुखिया मायावती के निर्देश पर मंडल प्रभारी राजू गौतम और अमरेंद्र भारती ने पार्टी प्रत्याशी शुभ नारायण गौतम और वरिष्ठ नेता डॉ अशोक गौतम के निष्कासन की सूचना जारी की. इन नेताओं को निष्कासित किए जाने के अलावा प्रयागराज के जिलाध्यक्ष को भी बदल दिया गया है. बीएसपी ने प्रयागराज में आरबी त्यागी को हटाकर पंकज गौतम को नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है.

बीएसपी सूत्रों के मुताबिक जल्द ही कई अन्य उम्मीदवारों और नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है और पदाधिकारियों को हटाकर दूसरे कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जा सकती है. हालांकि सवाल यह है कि हार के लिए मायावती के फैसले जिम्मेदार हैं या फिर पार्टी के उम्मीदवार और पदाधिकारी. कहीं उम्मीदवारों और पदाधिकारियों को बलि का बकरा तो नहीं बनाया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर में BJP की हार का संजीव बालियान ने बताया असली कारण, कहा- 'मुस्लिम ध्रुवीकरण...'

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JhansiNews: झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
Moga News: मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget