एक्सप्लोरर

Mathura: बांके बिहारी मंदिर में 'चरणामृत' समझकर AC का पानी पी रहे श्रद्धालु, पुजारियों ने की अपील

Banke Bihari Mandir: मथुरा-वृंदावन के प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें कुछ लोग एसी का पानी चरणामृत समझकर पीते हुए दिखाई दे रहे हैं.

Banke Bihari Mandir: मथुरा-वृंदावन के प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ श्रद्धालु हाथीनुमा एक आकृति से टपक रहे पानी को पीते हुए दिखाई दे रहे हैं. हालांकि वो चरणामृत नहीं बल्कि एसी का डिस्चार्ड पानी है. वीडियो में एक युवक लोगों से ये कहता भी सुनाई देता है कि ये चरणामृत नहीं बल्कि एसी का पानी है लेकिन, कोई भी उसकी बात नहीं सुनता. 

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है लोग मंदिर की दीवार के पीछे एक आकृति में से निकल रहे पानी को चरणामृत समझ कर पी रहे हैं, कोई इस पानी को सिर पर लगाता है तो वहीं कई लोग गिलास में पानी भरकर पी रहे हैं. वीडियो बनाने वाला युवक इन लोगों को समझाता है कि ये हमारे ठाकुरजी का चरणामृत नहीं बल्कि एसी का खराब पानी है. जिसे पीकर लोग बीमार भी हो सकते हैं. 

चरणामृत समझकर पीया एसी का पानी
ये युवक लोगों को ये भी बताता है कि मंदिर के पुजारी ने भी इस बात की पुष्टि की है कि चरणामृत नहीं बल्कि एसी का पानी है. इस वीडियो के सामने आने के बाद इसे लेकर कई तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही है. हालांकि ये वीडियो कब का है इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है. लेकिन इस वीडियो को बनाने वाले युवक ने लोगों से सावधान रहकर कोई भी काम करने की अपील की है. 

वहीं दूसरी तरफ वीडियो सामने आने के बाद बांके बिहारी मंदिर के पुजारियों की भी प्रतिक्रिया सामने आई है, पुजारियों ने ठाकुर जी के श्रद्धालुओं से ऐसा ना करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि इस पानी को ग्रहण करने से लोग बीमार हो सकते हैं या फिर उन्हें कोई संक्रमण हो सकता है. वहीं सोशल मीडिया पर कई लोग इसे अंधभक्ति करार दे रहे हैं.

Uttarakhand News: दीपावली के बाद देहरादून और ऋषिकेश की हवा हुई साफ, AQI में आया सुधार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी
माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी
Ankita Bhandari Case: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
अंकिता भंडारी केस: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
'प्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों', CM योगी ने की अफवाहों से बचने की अपील
'प्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों', CM योगी ने की अफवाहों से बचने की अपील
CM योगी की जनता को बड़ी राहत, अब इतने रुपये किलो मिलेगी चीनी
CM योगी की जनता को बड़ी राहत, अब इतने रुपये किलो मिलेगी चीनी

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SC के पूर्व जज ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
SC के पूर्व जज ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
Ankita Bhandari Case: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
अंकिता भंडारी केस: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
Embed widget