एक्सप्लोरर

मथुरा में धर्म संसद का आयोजन, कृष्ण जन्मभूमि परिसर से शाही ईदगाह-मीना मस्जिद हटाने का प्रस्ताव

UP News: मथुरा जनपद के वृंदावन में आयोजित धर्म संसद में धर्म आधारित मागों के छह प्रस्ताव पारित किए गए, जिनमें गाय को राज्य माता का दर्जा देने, शाही ईदगाह और मीना मस्जिद हटाने की मांग शामिल है.

Mathura News: उत्तर प्रदेश में मथुरा जनपद के वृन्दावन में आयोजित धर्म संसद में धर्म आधारित मांगों के छह प्रस्ताव पारित किए गये. संतों ने सरकार से जल्द ही इन मांगों पर अमल कराने की मांग की है. श्रीकृष्ण साधक ट्रस्ट के सभागार में आयोजित धर्म सभा की शुरुआत करते हुए अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के उपाध्यक्ष बिहारी लाल वशिष्ठ ने उत्तर प्रदेश सरकार से संपूर्ण ब्रज मण्डल को तीर्थस्थल घोषित कर अण्डा-मांस-मदिरा आदि की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव रखा.

संत स्वामी रमेशानन्द गिरि ने केंद्र सरकार से राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर, समान शिक्षा, जनसंख्या नियंत्रण, लव-जिहाद नियंत्रण आदि कानून तत्काल प्रभाव से लागू करने का प्रस्ताव पेश किया. धर्म संसद में शामिल हुए जगन दास राठौर ने कृष्ण जन्मभूमि परिसर से शाही ईदगाह एवं मीना मस्जिद को हटाने, वहां हो रही नित्यप्रति की नमाज़ तुरंत बंद कराने तथा वादियों की मांग के अनुसार शाही ईदगाह का जल्द से जल्द सर्वे कराए जाने की मांग रखी.

गाय को राज्य माता का दर्जा प्रदान करने की मांग
धर्म संसद की अध्यक्षता कर रहे पीपा द्वाराचार्य बलराम दास ने देशी गाय को राष्ट्र माता घोषित किए जाने की मांग प्रस्तुत की. उन्होंने कहा कि कम से कम उत्तर प्रदेश सरकार भी महाराष्ट्र के समान ही अपने यहां भी देशी गाय को राज्य माता का दर्जा प्रदान करे. श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों को राज्य एवं केंद्र सरकारों को भेजा जाएगा और जल्द से जल्द इन्हें पूरा कराने की मांग की जाएगी.

इधर, मंगलवार को श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद विवाद मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. जस्टिस राम मनोहर नारायण मिश्र की एकलपीठ ने मामला सुना. कोर्ट ने वाद बिंदु तय करने के लिए सुनवाई की अगली तारीख 28 नवंबर की तारीख तय की है.

ये भी पढ़ें: मीरापुर उपचुनाव: कई महिलाओं समेत 28 नामजद और 100 से ज्यादा अज्ञात लोगों पर कार्रवाई, इन धारा में FIR दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'क्या ये ईंटें तुम्हारे सिर पर मारें?', घटिया निर्माण पर बीजेपी विधायक का पारा हुआ हाई
'क्या ये ईंटें तुम्हारे सिर पर मारें?', घटिया निर्माण पर बीजेपी विधायक का पारा हुआ हाई
यूपी को एक और तोहफा, लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस का आज उद्घाटन, जानें टोल समेत खास बातें
यूपी को एक और तोहफा, लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस का आज उद्घाटन, जानें टोल समेत खास बातें
UP News: बिल्डरों के विरुद्ध मुख्यमंत्री योगी का एक्शन: बोले, अपराधियों के लिए यूपी में जगह नहीं- सीएम
बिल्डरों के विरुद्ध मुख्यमंत्री योगी का एक्शन: बोले, अपराधियों के लिए यूपी में जगह नहीं- सीएम
नोएडा कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी, घंटों तक चली जांच; इलाके में मचा हड़कंप
नोएडा कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी, घंटों तक चली जांच; इलाके में मचा हड़कंप

वीडियोज

US Iran War | Crude Oil Price Hike | Israel: अमेरिका-ईरान महायुद्ध से सबसे खुश हैं नेतन्याहू!
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz: ईरान ने बंद किया 'होर्मुज जलडमरूमध्य'!
Breaking News | Datia Bypoll 2026: दतिया की जंग कौन जीतेगा ? Narottam Mishra? | Congress | ABP
Breaking | US Iran War | America Attack Bahrain: खाड़ी में छिड़ गया 'विश्व युद्ध'!
Jaipur Amayra Case: CCTV ने खोला राज! ऐसे कूदी 9 साल की अमायरा! वीडियो रौंगटे खड़े कर देगी! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Lindsey Graham Death: 'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन पर उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान, 'राहुल गांधी को...'
कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन पर उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान, 'राहुल गांधी को...'
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
संभल, मथुरा और ज्ञानवापी पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मध्यस्थता से करें समाधान, हिंदू-मुस्लिम पक्षकार बोले- सुनवाई जरूरी
संभल, मथुरा और ज्ञानवापी पर SC ने कहा- मध्यस्थता से करें समाधान, हिंदू-मुस्लिम पक्षकार बोले- सुनवाई जरूरी
नोएडा कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी, घंटों तक चली जांच; इलाके में मचा हड़कंप
नोएडा कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी, घंटों तक चली जांच; इलाके में मचा हड़कंप
Skin Whitening Cream: रातोंरात गोरा बनाने वाली क्रीमों में मिला जरूरत से ज्यादा मरकरी और लेड, इससे कितना नुकसान?
रातोंरात गोरा बनाने वाली क्रीमों में मिला जरूरत से ज्यादा मरकरी और लेड, इससे कितना नुकसान?
Embed widget