एक्सप्लोरर

Mathura: तेलंगाना से ब्रज दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं के बस में लगी भीषण आग, एक व्यक्ति की मौत

Mathura Bus Fire: मथुरा के वृंदावन क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक खड़ी बस में अचानक आग लग गई. सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की गाड़िया मौके पर पहुंच गई. कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया.

Mathura News Today: मथुरा के वृंदावन कोतवाली क्षेत्र श्रद्धालुओं की बस में भीषण आग लग गई. इस हादसे में एक व्यक्ति की जिंदा जलकर मौत हो गई. बस में आगजनी की घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई. घटना की सूचना मिलते पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया.

यह घटना मथुरा के वृंदावन कोतवाली क्षेत्र स्थित पानी गांव संपर्क मार्ग की है. जहां श्रद्धालुओं की बस अचानक धू-धू कर जलने लगी, जिसमें एक व्यक्ति की जिंदा जलने से मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गया. हालांकि आग लगने के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है. 

तेलंगाना से आए थे श्रद्धालु
दरअसल, तेलंगाना से श्रद्धालुओं का एक समूह बस के जरिये ब्रज दर्शन के लिए मथुरा आया था. हादसे के समय श्रद्धालुओं की बस पानी गांव संपर्क मार्ग स्थित टूरिस्ट फैसिलिटी सेंटर में खड़ी थी. घटना के बाद जानकारी मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया.

हालांकि, जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक बस का सारा सामान जलकर राख हो चुका था. आग में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि अन्य यात्री बाल-बाल बच गए. बस में लगने की वजह का अभी तक पता नहीं चल सका है, लेकिन पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मामले की जांच में जुटी हुई हैं.

पुलिस ने क्या कहा?
इस घटना के संबंध में मथुरा एसएसपी शैलेश पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि यहां पर श्रद्धालुओं की एक बस में आग लग गई है. जिसमें उनका सारा सामान जलकर राख हो गया और इसमें एक व्यक्ति की मौत भी हो गई है. पूरे मामले की जांच की जा रही है.

मथुरा एसएसपी शैलेश पांडे ने बताया कि पीड़ित श्रद्धालुओं को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए निशुल्क वाहन की व्यवस्था कराई जा रही है और इनको रास्ते में खाने-पीने के लिए भी कुछ धनराशि दी जाएगी. उन्होंने बताया कि पीड़ितों को ठंड से बचने के लिए कंबल समेत अन्य चीजों की व्यवस्था की गई है और इनके रहने का भी इंतजाम किया गया है. 

ये भी पढ़ें: कौन हैं चंद्रभान पासवान? जिन पर मिल्कीपुर चुनाव में BJP ने जताया भरोसा, अजीत प्रसाद के लिए आसान नहीं होगी राह!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी के मंत्री का अखिलेश यादव का बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव का बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
नशे के खिलाफ UP पुलिस की बाइक रैली, DGP राजीव कृष्ण ने किया रवाना
नशे के खिलाफ UP पुलिस की बाइक रैली, DGP राजीव कृष्ण ने किया रवाना
अंकिता भंडारी हत्याकांड: CBI की जांच तेज, पूर्व बीजेपी MLA से घंटों पूछताछ
अंकिता भंडारी हत्याकांड: CBI की जांच तेज, पूर्व बीजेपी MLA से घंटों पूछताछ
केरल की बेटी का CM योगी को भावुक पत्र, शादी में आने का दिया न्योता
केरल की बेटी का CM योगी को भावुक पत्र, शादी में आने का दिया न्योता

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget