एक्सप्लोरर

संभल में मासूम के साथ हैवानियत, दरिंदे ने ईंट के भट्टे के पास किया बलात्कार

संभल में दूसरी कक्षा में पढ़ने वाली एक बच्ची के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

संभल, एबीपी गंगा। जिले में कक्षा दो में पढ़ने वाली मासूम के साथ बलात्कार का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। अपनी बहन के साथ खेत पर किसी काम से गई मासूम बच्ची को दरिंदे ने अपनी हवस का शिकार बना लिया। आरोप है कि शख्स मासूम बच्ची को ईंट के भट्टे के पास ले गया और उसके साथ बलात्कार की वारदात को अंजाम दिया। इस घटना के बाद आरोपी शख्स बच्ची को बेहोशी की हालत में वहीं छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये घटना नखासा थाना क्षेत्र के एक गांव की है। यहां कक्षा दो में पढ़ने वाली मासूम अपनी बहन के साथ मंगलवार शाम आलू लेने खेत पर गई थी। प्यास लगने पर दोनों बहनें पास में ही नल पर पानी पीने चली गई। इसी दौरान वहां मौजूद गांव के ही एक शख्स ने बच्ची को पकड़ लिया और खींचकर अपने साथ ले जाने लगा। एक बार बच्ची युवक के हाथों से छूट कर भागने लगी, लेकिन युवक ने उसे फिर से पकड़ लिया और उसके साथ दरिंदगी की घटना को अंजाम दिया।

वहां मौजूद पीड़िता की बहन दौड़कर अपने परिजनों के पास पहुंच गई और घटना की पूरी जानकारी दी। वहीं, जब तक परिजन मौके पर पहुंचे तब तक आरोपी युवक घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया था। बच्ची परिजनों को बेसुध हालत में पड़ी हुई मिली। परिजन आनन-फानन में मासूम बच्ची को लेकर थाने पहुंचे तो पुलिस हरकत में आई और मामला दर्ज कर कुछ ही घंटो में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोंडा में खतरे के निशान से ऊपर बह रही घाघरा नदी, तेज बहाव के कारण तटों का हो रहा कटान
गोंडा में खतरे के निशान से ऊपर बह रही घाघरा नदी, तेज बहाव के कारण तटों का हो रहा कटान
NEET मामले पर PM मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट का ऐलान तो सीएम योगी बोले- 'अब पेपर लीक माफिया...'
NEET मामले पर PM मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट का ऐलान तो सीएम योगी बोले- 'अब पेपर लीक माफिया...'
यूपी का सबसे महंगा प्रोजेक्ट होगा विंध्य एक्सप्रेसवे, सीएम योगी ने दी मंजूरी, प्रति किमी इतने करोड़ होगी लागत
यूपी का सबसे महंगा प्रोजेक्ट होगा विंध्य एक्सप्रेसवे, सीएम योगी ने दी मंजूरी, प्रति किमी इतने करोड़ होगी लागत
मुजफ्फरनगर: 10 चोरी के आरोप में चौथी की छात्रा ने की आत्महत्या, शिक्षक पर लगाए पिटाई के आरोप
मुजफ्फरनगर: 10 चोरी के आरोप में चौथी की छात्रा ने की आत्महत्या, शिक्षक पर लगाए पिटाई के आरोप

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
मारते-मारते थक गया पुलिस वाला तो दफ्ती से हवा करने लगे CJP के लड़ाके, वीडियो वायरल
मारते-मारते थक गया पुलिस वाला तो दफ्ती से हवा करने लगे CJP के लड़ाके, वीडियो वायरल
Embed widget