एक्सप्लोरर

फिरोजाबादः नगर निगम की अवॉर्ड मिलने के एक दिन बाद ही सामने आई लापरवाही, मेनहॉल में गिरने से गई एक की जान

फिरोजाबाद में नगर निगम की लापरवाही ने एक शख्स की जान ले ली है. ये हाल तब है जब एक दिन पहले ही यहां नगर निगम को स्वच्छता सर्वेक्षण में अवॉर्ड मिला है.

फिरोजाबाद, एबीपी गंगाः स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 के तहत आयोजित 'वर्चुअल स्वच्छ महोत्सव' में फिरोजाबाद के नगर निगम को फास्टेस्ट मूवर सिटी अवार्ड से नवाजा गया. लेकिन बात जमीनी हकीकत की की जाए तो फिरोजाबाद के नगर निगम में घोर लापरवाही है. नगर निगम को भले ही अवार्ड मिल गया हो लेकिन आज देर रात की घटना ने इस अवार्ड पर कहीं ना कहीं प्रश्नचिन्ह खड़ा कर दिया है. इस घटना में एक व्यक्ति की जान गई है. वह भी नगर निगम कि खुले पड़े उस मेनहॉल में जिस पर आज तक ढक्कन ही नहीं लगा.

दरअसल, घटना फिरोजाबाद के कोटला चुंगी चौराहे के समीप की है. जहां सुरेश चंद्र नाम का व्यक्ति अपने घर जा रहा था. तभी वह कोटला चुंगी चौराहे के समीप बने खुले मेनहोल में गिर गया. जब लोगों को पता चला तो पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस पहुंची और क्षेत्र के लोगों की मदद से सुरेश चंद्र को मेनहोल से बाहर निकाला गया लेकिन तब तक शायद देर हो चुकी थी. सुरेश अचेत था. उसके परिवार वाले उसे सरकारी ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे. लेकिन सुरेश चंद की जिंदगी ने सरकारी ट्रॉमा सेंटर पहुंचने से पहले ही उसका साथ छोड़ दिया था. उसकी मौत हो चुकी थी. डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. फ़िलहाल घटना के 2 घंटे तक कोई भी नगर निगम का अधिकारी वहां नहीं पहुंचा.

सुरेश चंद्र कस्तूरबा इंटर कॉलेज में चपरासी के पद पर तैनात था. उसकी सरकारी नौकरी थी लेकिन वह अपने परिवार का सहारा था. अब नगर निगम की लापरवाही से वह सहारा छिन चुका है. अब भले ही नगर निगम की मेयर नूतन राठौर या नगर आयुक्त विजय कुमार यह लोगों को तसल्ली दिलाते रहें कि फिरोजाबाद के नगर निगम को फास्टेस्ट मूवर सिटी अवार्ड से नवाजा गया हो लेकिन एक अवार्ड किसी की जिंदगी से ज्यादा नहीं हो सकता.

प्रत्यक्षदर्शी नमन ने बताया कि वह दूध लेने आया तो यहां मेनहॉल के पास काफी भीड़ लगी हुई थी. दो पुलिस वाले आए और उन्होंने उस व्यक्ति को हिलाया. उसने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी. लगता है कि उसकी मौत हो गई है. ट्रॉमा सेंटर के डॉक्टर शैलेंद्र यादव ने बताया कि सुरेश चंद नाम का एक व्यक्ति, जो कि मेनहोल में गिर गया था, उसे यहां मृत अवस्था में लाया गया है.

ये भी पढ़ें फिरोजाबादः फर्जी टिकट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो लोग गिरफ्तार फिरोजाबादः चेकिंग के दौरान पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, 25 हजार का इनामी नसीर गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
यूपी में बारिश का कहर, प्रयागराज समेत 10 जिलों में भारी बरसात का अलर्ट
यूपी में बारिश का कहर, प्रयागराज समेत 10 जिलों में भारी बरसात का अलर्ट
ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
Embed widget