एक्सप्लोरर

Agra: पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों का मजदूर युवक पर जानलेवा हमला, इलाज के दौरान हुई मौत

आगरा में दबंगों ने एक मजदूर युवक पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला किया. गंभीर रूप से घायल मजदूर की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई.

आगरा: आगरा जनपद के थाना बाह क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम चमरौआ में पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने मजदूर युवक पर लाठी-डंडों व सरियों से जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. परिजनों ने घायल युवक को इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया था. जहां इलाज के दौरान मजदूर युवक की मौत हो गई. जिससे परिजनों में कोहराम मच गया. पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.

पुरानी रंजिश में किया हमला

जानकारी के मुताबिक, शरीफ खान पुत्र नफीस खान उम्र करीब 40 वर्ष निवासी चमरौआ थाना बाह शुक्रवार देर शाम को मजदूरी करके वापस घर लौट रहा था. जहां गांव के ही रास्ते पर पुरानी रंजिश को लेकर घात लगाए बैठे नंद किशोर दुबे, कृष्णा, दिलीप, अनुज ने रास्ता रोक कर गाली गलौज करने लगे. विरोध करने पर लाठी-डंडे सरिया, कुल्हाड़ी से युवक पर जानलेवा हमला कर जमकर मारपीट की. चीख-पुकार सुनकर राहगीरों को आते देख दबंग भाग गए.

इलाज के दौरान हुई मौत

सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचित कर घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाह में इलाज के लिये भर्ती कराया. गंभीर हालत में चिकित्सकों ने युवक को हायर सेंटर आगरा बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया था. जहां, शुक्रवार देर रात इलाज के दौरान घायल मजदूर युवक की मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना का संज्ञान लेकर परिजनों की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी. मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है. वहीं, पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. अन्य दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है.

अबतक दो गिरफ्तार सूचना पर शनिवार को एसपी पूर्वी अशोक वेंकट के स्थानीय पुलिस के साथ मृतक युवक के गांव पहुंचे और घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली. उन्होंने बताया मृतक कि, परिजनों की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर किया गया है. पुलिस ने दो हत्यारोपियों दिलीप एवं नंद किशोर दुबे को गिरफ्तार किया है. दो अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी.

ये भी पढ़ें.

Meerut: नशे में धुत बेटे ने पिता की गोली मारकर की हत्या, पकड़ने गई पुलिस टीम पर किया हमला, पढ़ें सनसनीखेज वारदात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सत्ता से सपा को बचाने की सोचिए...' योगी के मंत्री की अखिलेश को नसीहत
'सत्ता से सपा को बचाने की सोचिए...' योगी के मंत्री की अखिलेश को नसीहत
किसान नेताओं को थर्ड डिग्री मामले में एक्शन, थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
किसान नेताओं को थर्ड डिग्री मामले में एक्शन, थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
गाजियाबाद में डबल मर्डर से सनसनी, पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट
गाजियाबाद में डबल मर्डर से सनसनी, पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट
सुशांत गोल्फ सिटी का अधूरा विकास कार्य पूरा करेगा LDA, टेकओवर की तैयारी तेज
सुशांत गोल्फ सिटी का अधूरा विकास कार्य पूरा करेगा LDA, टेकओवर की तैयारी तेज

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget