एक्सप्लोरर

Meerut: नशे में धुत बेटे ने पिता की गोली मारकर की हत्या, पकड़ने गई पुलिस टीम पर किया हमला, पढ़ें सनसनीखेज वारदात

मेरठ में विवाद के बाद बेटे ने अपने पिता को गोली माकर मौत के घाट उतार दिया. घटना की जानकारी मिलने के बाद, मौके पर पहुंची पुलिस टीम पर भी आरोपी ने फायरिंग कर दी.

मेरठ: मेरठ में देर रात को एक सनसनीखेज वारदात सामने आई. जब एक शराबी बेटे ने नशे में धुत होकर अपने पिता पर गोली चला दी. आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. इतना ही नहीं आरोपी ने खुद को घर में एक कमरे में कैद कर लिया और वहां से फायरिंग करने लगा. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो सिरफिरे ने पुलिस पर भी फायर झोंक दिए. पुलिसकर्मियों ने भागकर अपनी जान बचाई. इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए ऑपरेशन चलाया और उसे कड़ी मशक्कत के बाद देर रात पकड़ लिया गया.

वहीं इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई और परिजनों में कोहराम मच गया. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया है. क्षेत्र में पुलिस बल तैनात है.

देर रात पिता से विवाद के बाद हुई घटना

दरअसल, ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के गौरीपुरा में विनोद वर्मा सर्राफ अपने परिवार के साथ रहते थे. शनिवार रात में अचानक पिता पुत्र में किसी बात पर विवाद हो गया. ये इतना बढ़ गया कि शराब के नशे में धुत बेटे किशन ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से अपने पिता विनोद वर्मा को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया. घटना को अंजाम देकर हत्यारोपी ने खुद को मकान के ऊपरी मंजिल में एक कमरे में कैद कर लिया और वहां से कई फायर झोंक दिये.

पुलिस टीम पर किया हमला

सूचना पर पुलिस ने उसे पकड़ने की कोशिश की तो उसने पुलिस टीम पर भी सीधा फायर किया, जिसमें पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे. जिसके बाद रणनीति बनाकर घंटों की मशक्कत के बाद उसे पकड़ा गया. उसके पास से रिवॉल्वर बरामद की गई. इस घटना से लोगों में आक्रोश बढ़ गया था. भीड़ ने हत्यारोपी को पीटने की कोशिश की. तनाव के हालात देखते हुए कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर बुला ली गई.

एसपी सिटी का बयान

उधर, एसपी सिटी का कहना है कि पिता और पुत्र के बीच हुए विवाद के बाद बेटे ने गोली मारी है,अस्पताल में इलाज के दौरान पिता की मृत्यु हो गई. मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आनी बाकी है, जांच पड़ताल जारी है. जल्द ही हत्या का सही कारण स्पष्ट कर दिया जाएगा. उधर इस घटना से क्षेत्र में तनाव है, भीड़ ने हत्यारोपी बेटे को पीटने का प्रयास किया ,जिसे पुलिस ने बचा लिया और अपनी कस्टडी में थाने ले आई. पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा.

ये भी पढ़ें.

UP: डीएम की पहल, शिक्षा के स्तर में सुधार के लिये विद्यालय गोद ले रहे हैं अधिकारी

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
मुजफ्फरनगर: सरकारी स्कूल में ‘रील वाली मैडम’! अब शिक्षा विभाग में सख्त
मुजफ्फरनगर: सरकारी स्कूल में ‘रील वाली मैडम’! अब शिक्षा विभाग में सख्त
CM धामी बोले- सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण का स्वर्णिम काल
CM धामी बोले- सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण का स्वर्णिम काल
NCR में प्रदूषण रोकने का प्लान तैयार, योगी सरकार ने इन पर कसा शिकंजा
NCR में प्रदूषण रोकने का प्लान तैयार, योगी सरकार ने इन पर कसा शिकंजा

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
Embed widget