एक्सप्लोरर

ग्रेटर नोएडा: युवती से छेड़छाड़ का विरोध करने पर दबंगों ने युवक को जिंदा जलाने की कोशिश की

ग्रेटर नोएडा में कुछ दबंगों ने छेड़छाड़ का विरोध कर रहे युवकों को जिंदा जलाने का प्रयास किया है। पुलिस को जानकारी मिलने के बाद युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

ग्रेटर नोएडा, एबीपी गंगा। ग्रेटर नोएडा के जेवर कोतवाली क्षेत्र के फलेदा गांव में युवती के साथ छेड़छाड़ करने का विरोध करने पर दबंगों द्वारा एक युवक को जिंदा जलाने का प्रयास किया गया। दबंगो को डर था कि युवक उनकी शिकायत पुलिस से न कर दे, इसलिए उन्होंने उसकी झोपड़ी में आग लगा दी।

फलेदा गांव में खेतों पर काम करने वाला भीम सिंह दो दिन पहले खेतों पर काम कर रहा था। दोपहर के वक्त उसने किसी युवती की चीख सुनी। वो उस युवती की मदद के लिए दौड़ गया। उसने तब देखा कि तीन युवक एक युवती को जबरन खेतों में ले जाने का प्रयास कर रहे हैं। भीम सिंह को देखकर उन तीनों ने युवती को डरा धमकाकर वहां से भगा दिया। वो लोग भी धमकी देकर वहां से चले गए। लेकिन रात में जब भीम अपनी झोपड़ी में सोया हुआ था तो उसकी झोपड़ी में अचानक आग लग गयी जिसमे वो झुलस गया। तेजी से बाहर निकल कर उसने देखा तो तीनों दबंग युवक बाइक से जा रहे थे।

भीम के अनुसार उन्हीं तीनों युवकों ने आग लगाई थी ताकि वो किसी को उनकी करतूत के बारे न बताए। आग में झुलसने के कारण पीड़ित को अस्पताल में भर्ती किया गया है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मीरजापुर में शिक्षक-स्नातक सम्मेलन में CM योगी ने भरी हुंकार, BJP के लिए मांगा समर्थन
मीरजापुर में शिक्षक-स्नातक सम्मेलन में CM योगी ने भरी हुंकार, BJP के लिए मांगा समर्थन
बृजभूषण के करीबी भवानी के सपा में आने बदलेंगे गोंडा के समीकरण! क्या है अखिलेश की रणनीति?
बृजभूषण के करीबी भवानी के सपा में आने बदलेंगे गोंडा के समीकरण! क्या है अखिलेश की रणनीति?
अंकिता भंडारी केस पर CM धामी का पलटवार, बोले- कांग्रेस कर रही राजनीति
अंकिता भंडारी केस पर CM धामी का पलटवार, बोले- कांग्रेस कर रही राजनीति
'अखिलेश नौकरी गिनते रहें, अगले 6 महीने में एक लाख युवाओं को देंगे सरकारी नौकरी'- CM योगी
'अखिलेश नौकरी गिनते रहें, अगले 6 महीने में एक लाख युवाओं को देंगे सरकारी नौकरी'- CM योगी

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
प्रयागराज का कसारी मसारी अब कृष्णपुरी, सीएम योगी ने किया नाम बदलने का ऐलान
प्रयागराज का कसारी मसारी अब कृष्णपुरी, सीएम योगी ने किया नाम बदलने का ऐलान
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
श्रेयस अय्यर सबसे ज्यादा टी20 हारने वाले कप्तानों की शर्मनाक लिस्ट में शामिल
श्रेयस अय्यर सबसे ज्यादा टी20 हारने वाले कप्तानों की शर्मनाक लिस्ट में शामिल
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
Embed widget