एक्सप्लोरर

ढाबे पर खाने के बिल को लेकर विवाद, कर्मचारियों ने 180 रुपये के लिए ली शख्स की जान

भदोही में एक ढाबे पर खाने के बिल को लेकर हुए विवाद के चलते एक शख्स की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने ढाबा मालिक को हिरासत में ले लिया है।

भदोही, एबीपी गंगा। यहां एक ढाबे में खाने के बिल को लेकर जमकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ा कि ढाबे के कर्मचारियों ने एक शख्स की पीट-पीटकर उसकी जान ले ली जबकि उसका साथी घायल हो गया। दिल दहला देने वाली ये घटना एनएच 2 पर औराई थाना के महराजगंज के पास सरदार ढाबा की है।

पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने बताया की सहसेपुर निवासी ट्रांसपोर्ट मालिक विशाल दूबे ने अपने ड्राइवर सूरज सिंह (25) के साथ वाराणसी से लौटते हुए सरदार ढाबा में खाना खाया। खाने का बिल 180 रुपये हुआ। बिल को लेकर विशाल और सूरज का ढाबे पर विवाद हो गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस बीच ढाबा मालिक और उसके लड़के ने अपशब्द कहे जिस पर विवाद शुरू हुआ। देखते-देखते ढाबा मालिक गुरमैल सिंह और उसका लड़का सुरेंद्र सिंह तथा दो कर्मचारी विशाल और सूरज को पीटने लगे। विशाल किसी तरह भाग निकला, लेकिन ड्राइवर सूरज सिंह को चारों ने लाठी और लोहे की छड़ से पीट-पीट कर मार डाला।

घटना की खबर लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने गुरमैल सिंह को गिरफ्तार कर लिया जबकि उसका बेटा सुरेंद्र सिंह और दो अन्य ढाबा कर्मचारी फरार हो गए हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कुल चार लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर गुरमैल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। फरार तीन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ यात्रा को लेकर कांग्रेस नेता अजय राय का योगी सरकार पर हमला, 'ये नेम प्लेट पर लोगों को...'
कांवड़ यात्रा को लेकर कांग्रेस नेता अजय राय का योगी सरकार पर हमला, 'ये नेम प्लेट पर लोगों को...'
Sonbhadra News: दर्शन करने निकले दंपत्ति के शव 100 फीट गहरी खाई में मिले, 6 मई को हुई थी शादी
सोनभद्र: दर्शन करने निकले दंपत्ति के शव 100 फीट गहरी खाई में मिले, 6 मई को हुई थी शादी
नोएडा में इंजीनियर की मौत वाली घटना का CCTV आया सामने, नाले में गिरता नजर आया आर्यन
नोएडा में इंजीनियर की मौत वाली घटना का CCTV आया सामने, नाले में गिरता नजर आया आर्यन
OMG! घर के ड्रम और दीवार से निकले दर्जनों सांप, 25 कोबरा के बच्चों को जंगल में छोड़ा
OMG! घर के ड्रम और दीवार से निकले दर्जनों सांप, 25 कोबरा के बच्चों को जंगल में छोड़ा

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना, कहा- 'जब तक सरकार...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
US-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बाद एक्टिव हुआ पाकिस्तान, डार ने अराघची को घुमाया फोन, बोले - 'एकमात्र रास्ता...'
US-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बाद एक्टिव हुआ पाकिस्तान, डार ने अराघची को घुमाया फोन, बोले - 'एकमात्र रास्ता...'
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
मुंबई लोकल ट्रेन का यह वीडियो आपका दिन बना देगा, सीट पर सो रहे डॉगी पर पैसेंजर्स ने जमकर लुटाया प्यार
मुंबई लोकल ट्रेन का यह वीडियो आपका दिन बना देगा, सीट पर सो रहे डॉगी पर पैसेंजर्स ने जमकर लुटाया प्यार
क्या सच में नाग की मौत का बदला लेने आती है नागिन, अंधविश्वास या इसके पीछे है कोई साइंस?
क्या सच में नाग की मौत का बदला लेने आती है नागिन, अंधविश्वास या इसके पीछे है कोई साइंस?
Embed widget