एक्सप्लोरर

महोबा से मथुरा-वृंदावन के लिए सीधी रोडवेज बस सेवा शुरू, श्रद्धालुओं में खुशी की लहर

Mahoba News:यह रोडवेज बस रोजाना सुबह 6:30 बजे महोबा से रवाना होगी और चरखारी, खरेला, गहरौली, इमलिया, हमीरपुर, और कानपुर होते हुए शाम को धार्मिक नगरी मथुरा पहुंचेगी.इससे ग्रामीण यात्रियों को लाभ मिलेगा.

महोबा जिले को यूपी रोडवेज ने बड़ा तोहफा दिया है. जी हां उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने महोबा से मथुरा-वृंदावन के लिए सीधी रोडवेज बस सेवा शुरू कर दी है. इस सेवा की शुरुआत 13 जुलाई को महोबा रोडवेज परिसर में MLC जितेंद्र सिंह सेंगर ने विधिवत पूजन के साथ किया. इस नई बस सेवा ने श्रद्धालुओं, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों के यात्रियों में उत्साह की लहर दौड़ गयी है.

बता दें कि यह रोडवेज बस रोजाना सुबह 6:30 बजे महोबा से रवाना होगी और चरखारी, खरेला, गहरौली, इमलिया, हमीरपुर, और कानपुर होते हुए शाम को धार्मिक नगरी मथुरा पहुंचेगी. इस सेवा के शुरू होने से भक्तों को अब मथुरा-वृंदावन की यात्रा के लिए निजी साधनों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा. ग्रामीण क्षेत्रों के श्रद्धालुओं को यह नियमित और सुलभ सेवा विशेष लाभ प्रदान करेगी, जो पहले यात्रा की कठिनाइयों का सामना करते थे.

धार्मिक नगरों को गांव से जोड़ना लक्ष्य

MLC जितेंद्र सिंह सेंगरने कहा कि यह बस सेवा कृष्ण भक्तों के लिए वरदान है. योगी सरकार का लक्ष्य है कि ग्रामीण क्षेत्रों को प्रमुख धार्मिक स्थलों से जोड़ा जाए, ताकि हर कोई अपनी आस्था के स्थानों तक आसानी से पहुंच सके. भविष्य में और नए रूट शुरू किए जाएंगे.

महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम

शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान महोबा डिपो के एआरएम डीके चौबे ने एक और महत्वपूर्ण घोषणा की. उन्होंने बताया कि 25 जुलाई से परिवहन विभाग द्वारा संविदा परिचालकों की भर्ती शुरू होगी, जिसमें महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी. यह पहल योगी सरकार की महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

ये लोग रहे मौजूद

इस दौरान विधान परिषद सदस्य जितेंद्र सिंह सेंगर, एआरएम डीके चौबे, भाजपा नगर अध्यक्ष पुष्पेंद्र गुप्ता, डॉ. राजेश चौरसिया, अनादिवीर सिंह, मयंक मिश्रा, उत्तम पुरवार, और अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे. इस अवसर पर सभी ने इस पहल को क्षेत्रीय विकास और धार्मिक पर्यटन के लिए मील का पत्थर बताया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
रामपुर में बदमाशों का खूनी खेल, दिनदहाड़े कारोबारी को मारी गोली, बहू के परिवार पर आरोप
रामपुर में बदमाशों का खूनी खेल, दिनदहाड़े कारोबारी को मारी गोली, बहू के परिवार पर आरोप
UP में दिवाली-दशहरा की तैयारी तेज, योगी सरकार ने साफ-सफाई और बिजली पर दिए निर्देश
UP में दिवाली-दशहरा की तैयारी तेज, योगी सरकार ने साफ-सफाई और बिजली पर दिए निर्देश
'नारी शक्ति कर रहीं स्टार्टअप्स का नेतृत्व', CM योगी ने दी नवरात्रि की शुभकामनाएं
'नारी शक्ति कर रहीं स्टार्टअप्स का नेतृत्व', CM योगी ने दी नवरात्रि की शुभकामनाएं

वीडियोज

SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!
कॉकरोच ने छोडा मैदान, अब विपक्ष करेगा घमासान?
नेताओं का मंदिर-दर्शन, भक्ति या वोट वाली शक्ति?
Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला, 11 भारतीय समेत 300 घायल, भारत ने की कड़ी निंदा
रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला, 11 भारतीय समेत 300 घायल, भारत ने की कड़ी निंदा
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
महंगा मॉडल नहीं, फिर भी सनरूफ का मजा, देखें 5 ऑप्शन
महंगा मॉडल नहीं, फिर भी सनरूफ का मजा, देखें 5 ऑप्शन
Embed widget