एक्सप्लोरर

महोबा: नाम बदलकर हिंदू लड़की से रचाई शादी, मंदिर में किया पूजा-पाठ, ऐसे हुआ खुलासा

Up News: महोबा में लव जिहाद का मामला सामने आने के बाद हिंदू संगठन के लोगों मे आक्रोश है. संगठन के कार्यकर्ताओं ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग पुलिस से की.

Mahoba News: महोबा जिले के एक प्रसिद्ध देवी मंदिर में लव जिहाद का मामला सामने आया है. पति पत्नी के रूप में मुस्लिम युवक खुद को महेश बताकर एक युवती के साथ मंदिर में प्रवेश किया और देवी दर्शन के साथ पूजा कर रहा था. तभी हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने युवक को पूजा करते देख तो वह घबरा गया और युवती को मंदिर में अकेला छोड़कर भाग गया. युवती ने बताया कि वह बहलाकर उसे लाया था. शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने युवती का डॉक्टरी परीक्षण कराने और आरोपी युवक के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है.

मामला महोबा मुख्यालय के सुप्रसिद्ध देवी मन्दिर का है. मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से माया नाम की युवती महोबा पहुंची, जहां उसकी मुलाकात महेश नाम के युवक से हुई. युवती बीते दो दिनों से उसके साथ थी. माया ने महेश को अपना जीवन साथी बनाकर अपनी मांग में उसके नाम का सिन्दूर सजा रखा था. साड़ी और श्रृंगार करके दोनों देवी मां का आशीर्वाद लेने मंदिर में पूजन कर रहे थे. तभी एक युवक ने मुस्लिम युवक को पहचान लिया.

हिंदू संगठनों ने की कार्रवाई की मांग
जब हिन्दू संगठनों को इसकी सूचना मिली तो सभी मंदिर पहुंच गए. दर्शन के बाद जब महेश बना मुस्लिम युवक नारियल तोड़ने जा रहा था. तब उसे रोककर उसका नाम पूंछा तो वह घबरा गया. उसने अपना नाम जब आबिद बताया तो मन्दिर में मौजूद पुजारी सहित सभी लोग दंग रह गए. मौका पाते ही आबिद युवती को मन्दिर में ही छोड़कर भाग गया. इस घटना से हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश है. शिवसेना के जिलाध्यक्ष अनुज तिवारी ने बताया कि मठ मंदिरों में इस तरह के कृत्य बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे. उन्होंने युवती का डॉक्टरी परीक्षण कराकर आरोपी युवक के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है.

देवी मंदिर में हिंदू युवती के साथ मुस्लिम युवक का पूजा करते पकड़े जाने की सूचना पर पुलिस तत्काल मंदिर पहुंची और युवती को अपनी अभिरक्षा में ले लिया. प्रभारी सीओ सिटी रविकांत गौड़ ने बताया कि एक युवती मंदिर पर मिली है. जो मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले की रहने वाली है. परिजन से सम्पर्क के बाद पता चला कि वह दो दिनों से अपने घर से लापता थी. युवती की पहचान होने पर उसके परिजनों को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया गया है. मंदिर के पुजारी ने मामले पर आपत्ति जताते महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों की तैनाती की मांग की है. उन्होंने बताया कि नवयुवक और युवतियां मंदिरों में आए दिन अश्लीलता करते देखे जाते है जिन्हें कई बार भगाया गया है.

ये भी पढ़ें: खैर उपचुनाव: चमन नगरिया गांव के ग्रामीणों ने वोटिंग के बहिष्कार का ऐलान किया, जानें क्या रखी मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
'एक थप्पड़ तक नहीं मारा...', मायके से नहीं लौटी नाराज पत्नी तो BJP नेता के बेटे ने दी जान
'एक थप्पड़ तक नहीं मारा...', मायके से नहीं लौटी नाराज पत्नी तो BJP नेता के बेटे ने दी जान
अलीगढ़: कुत्ते के भौंकने पर गुस्साया शख्स, लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली
अलीगढ़: कुत्ते के भौंकने पर गुस्साया शख्स, लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली
यूपी में करते हैं गो पालन तो योगी सरकार की इस योजना से होगी बंपर कमाई, जानें- कैसे?
यूपी में करते हैं गो पालन तो योगी सरकार की इस योजना से होगी बंपर कमाई, जानें- कैसे?

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
Embed widget