एक्सप्लोरर

Mahoba Accident News: महोबा में तेज रफ्तार ट्रकों की आमने- सामने भिड़ंत, हादसे में दो चालकों की जलकर हुई मौत

UP News: महोबा में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत है. हाईवे पर दो ट्रकों के आमने- सामने टक्कर होने से उसमें आग लग गई. दोनों चालकों की जिंदा जलकर मौत हो गई. पुलिस ने शव को अपने हिरासत में ले लिया है.

Mahoba Accident News: महोबा में देर रात उस समय भीषण सड़क हादसा हो गया जब हाईवे पर दो ट्रकों के आमने-सामने टकरा जाने से ट्रकों में आग लग गई. इस हादसे में ट्रक में मौजूद दोनों चालकों की जिंदा जलकर मौत हो गई है. सूचना पर एएसपी, एसडीएम सहित यातायात और फायर ब्रिगेड कर्मी मौके पर पहुंचे. जहां फायर बिग्रेड की तीन गाड़ियों से बमुश्किल ट्रकों की आग को बुझाया गया और मृतकों के शवों को बाहर निकाल कर मोर्चरी हाउस में रखवाया गया है. 

दरअसल आपको बता दें कि यह दर्दनाक हादसा जनपद के खन्ना थाना क्षेत्र अंतर्गत कानपुर सागर नेशनल हाईवे का है. जहां पर देर रात दो ट्रकों में हुई सीधी भिड़ंत के बाद भीषण आग लग गई. देखते-देखते ही आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दोनों ट्रक धू धू कर जलने लगे. हाईवे के बीचो-बीच दोनो ट्रक आग का गोला बन गए. दो ट्रकों में भिडंत के बाद आग लगते ही हाईवे जाम हो गया जिसमे सैकड़ों वाहन जाम में फंसे रहे. पुलिस द्वारा क्रेन की मदद से जलकर खाक हुए ट्रकों को हाईवे से हटाकर यातायात को सुचारु किया गया.

दो लोगों की जलकर हुई मौत
ट्रकों में आग देख स्थानीय लोग भी मौके पर इकट्ठा हो गए और इसकी सूचना पुलिस आलाधिकारियों को दी गई. जिस पर अपर पुलिस अधीक्षक सत्यम, सीओ सिटी दीपक दुबे सहित खन्ना थाना पुलिस और यातायात पुलिस मौके पर पहुंच गई. ट्रकों में आग लगने की खबर पर फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची जहां पर बड़ी मशक्कत के बाद ट्रकों में लगी आग को बुझाया जा सका. लेकिन तब तक ट्रकों में मौजूद दोनों चालकों की जिंदा चलकर मौत हो चुकी थी. जबकि दोनो ट्रक जलकर खाक हो चुके थे. पुलिस ने रेस्क्यू कर दो शवों को बाहर निकाला है और उन्हें जिला अस्पताल के मोर्चरी हाउस में रखवा दिया गया. 

ट्रकों की तेज रफ्तार के कारण हुआ यह हादसा
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस ने क्रेन की मदद से हाईवे से जलकर खाक हुए दोनो ट्रकों को हटाकर यातायात व्यवस्था को बहाल किया है. पुलिस ने घटना की सूचना ट्रक मालिकों को देखकर उन्हें बुलाया गया है. एएसपी सत्यम बताते हैं कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि खन्ना क्षेत्र के हाइवे में दो ट्रकों में आग लगी है. दोनों ट्रकों में आपस में टकराने के बाद लगी थी. उसमें मौजूद दोनों चालकों की जिंदा जलकर मौत हुई है. एक ट्रक पत्थर मंडी कबरई से गिट्टी लादकर कानपुर की ओर जा रहा था वहीं दूसरा खाली ट्रक महोबा की ओर आ रहा था तभी तेज रफ्तार होने के कारण दोनो में भीषण भिडंत हुई है.

दोनों शवो का होगा पोस्टमार्टम
 इस दर्दनाक हादसे में ट्रक चालक 35 वर्षीय विपिन मौर्या पुत्र सज्जन लाल है जो जनपद उन्नाव के थाना सहरामऊ अंतर्गत ग्राम भैसोरा का रहने वाला है जबकि दूसरा मृतक ट्रक चालक राजकुमार पाल है जो कानपुर का रहने वाला बताया जा रहा है. दोनो के शवों को जिला अस्पताल के मोर्चरी हाउस रखवा दिया गया है और सुबह पोस्टमार्टम की कार्यवाही कर अन्य वैधानिक कार्यवाही की जायेगी.

ये भी पढ़ें: Atiq Ahmed के साम्राज्य पर दोहरी मार, बेटे के खिलाफ एक और केस दर्ज, गुर्गा सुधांशु गिरफ्तार

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Baliya News: करंट से पिता-पुत्र की मौत पर भड़की BJP विधायक, इंजीनियर का हाथ पकड़ भीड़ के बीच लगाई फटकार
बलिया: करंट से पिता-पुत्र की मौत पर भड़कीं BJP विधायक, इंजीनियर का हाथ पकड़ भीड़ के बीच लगाई फटकार
अब उत्तराखंड में पेपर लीक, देहरादून की यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर ने WhatsApp से किया शेयर
अब उत्तराखंड में पेपर लीक, देहरादून की यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर ने WhatsApp से किया शेयर
बरेली में होटल के बाहर का वीडियो वायरल, मानसिक तनाव में नाबालिग छात्रा ने दी जान
बरेली में होटल के बाहर का वीडियो वायरल, मानसिक तनाव में नाबालिग छात्रा ने दी जान
मुजफ्फरनगर: टीचर ने लगाया बैग से 10 रुपये चुराने का आरोप, आहत छात्रा ने कर ली आत्महत्या
मुजफ्फरनगर: टीचर ने लगाया बैग से 10 रुपये चुराने का आरोप, आहत छात्रा ने कर ली आत्महत्या

वीडियोज

NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने
Bollywood News:
DR. Aarambhi:😱Nayra की मदद करना Aarmabhi पर पड़ा भारी, गुनहगारों के साथ बेगुनाह हुई गिरफ्तार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
IND vs ZIM: भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
Embed widget