एक्सप्लोरर

ये हैं महोबा के 'मांझी', जिन्होंने यूं सूखी पड़ी नदी में भर दिया पानी

आज हम आपको महोबा के मांझी से मिलवाने जा रहे हैं, जिन्होंने पहाड़ तो नहीं तोड़ा लेकिन अपनी मेहनत से सूखी पड़ी नदी को पानी से सराबोर कर दिया। तो पढ़िए, महोबा के बुजुर्ग किसान बलबीर की मेहनत की ये कहानी, जिन्होंने बुझाई बुंदेलखंड की प्यास।

महोबा, एबीपी गंगा। बूंद-बूंद पानी को मोहताज बुंदेलखंड के पानी के मसीहा ने अपने निजी नलकूप से पानी डाल दम तोड़ती सूखी पड़ी चंद्रावल नदी को जीवंत कर इतिहास रच दिया है। आधुनिक युग के बलवीर नामक पानी के मसीहा के कठिन मेहनत और लगन के चलते आसपास के गांवों के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी होने लगी है। सूखे तालाब,पोखरों में नदी का पानी मिलने से इंसानों के साथ-साथ पशु-पक्षियों के लिए यह नदी की जलधारा एक जीवनदायिनी बनकर सामने आई है। बलबीर के निस्वार्थ भाव से ग्रामीण बेहद खुश है।

ये हैं महोबा के 'मांझी', जिन्होंने यूं सूखी पड़ी नदी में भर दिया पानी

महोबा के सदर तहसील के कबरई विकास खंड के बन्नी गांव में भीषण गर्मी से सभी नदियां, नाले, तालाब, पोखर सूख गए थे। जिससे पशु, पक्षी और जंगली जानवर प्यास से तड़प-तड़प के दम तोड़ने लगे थे। तब महोबा जिले का एक किसान बलबीर आधुनिक भगीरथ के रूप में सामने आया और उसने अपना निजी ट्यूबवेल चला कर सूखी नदी में पानी भर नया इतिहास रच दिया।

तीन महीने की कड़ी मशक्कत के बाद उसने नदी में पानी भर के चमत्कार कर दिखाया है । अब कई किलोमीटर तक नदी में पानी लहलहा रहा है और प्यास से तड़प रहे पशु , पक्षी और इंसान अपनी प्यास बुझा रहे है। बलबीर की मानें तो, श्री रामराजा सरकार की प्रेरणा से वह इस कठिन और आश्चर्यचकित काम करने में सफल हुए हैं। तीन महीनों से लगातार चल रहा यह निजी नलकूप बुंदेलों के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं है। बलवीर बताते हैं कि दिन रात पानी नदी में पहुंचाने के लिए उसे कई मुश्किलों का भी सामना करना पड़ता था। 65 वसंत पार कर चुका बलवीर कभी थक कर अपना पसीना पोछता तो कभी छांव में बैठ जाता, मगर वो अपना काम करना नहीं भूलता। उसने जो मन में ठानी उसके लिए उसने दिन रात एक कर दिया।

ये हैं महोबा के 'मांझी', जिन्होंने यूं सूखी पड़ी नदी में भर दिया पानी

आज हम आपको बुंदेलखंड की ऐसी सच्ची तस्वीर दिखाने वाले है, जो वास्तव में अद्भुत, अविश्वनीय और अकल्पनीय है। महोबा के चांदों गांव के पहाड़ से निकली यह वर्षों पुरानी चंद्रावल नदी बेहद कम बारिश के चलते अपने अस्तित्व को खो चुकी थी। सूरज की आग उगलती गर्मी से नदी में धूल उड़ रही थी। भीषण गर्मी में सभी ग्रामीणों में पानी को लेकर हाहाकार मचा हुआ था। तभी गांव के बलवीर सिंह ने अपने निजी नलकूप से पाइप और खेतों में कच्ची नाली के माध्यम से अद्भुत चमत्कार कर पानी को नदी की मुख्यधारा में जोड़ पानी से लबालब कर दिया। आसपास के सभी गांवों के साथ यह पानी करीब 8 किलोमीटर की सीमा पार कर चुका है ।

बलबीर बुजुर्ग किसान के अथक प्रयास के बाद आज सूखी चंद्रावल नदी लबालब भरी है और पशु, पक्षी व इंसान अपनी प्यास बुझा रहे है। महोबा के कबरई विकास खंड के बन्नी गांव में रहने वाले बुजुर्ग किसान बलबीर सिंह ने पानी जैसी विकराल समस्या से आसपास के गांव वालों को मुक्त कराया है और अपने निजी खर्चे से इंसानों के साथ-साथ मवेशियों और जीव-जंतुओं को भी जीवनदान दे रहे हैं। किसान अपने खेत से 25 सौ फुट लंबे पाइप के जरिये पानी नदी तक पहुंचा रहा है। आज भी नदी में पानी डालने का काम जारी है। नतीजन नदी पानी से भर चुकी है। गांव के लोग उत्साहित हैं, तो इससे गांव का जलस्तर 50 फुट ऊपर आ गया है और कभी सूख चुके हैंडपंप अब फिर से पानी देने लगे हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP News: यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
Rampur News: जौहर यूनिवर्सिटी ने RDA के आदेश को दी चुनौती, आसिम राजा बोले- अदालत में लड़ेंगे लड़ाई
जौहर यूनिवर्सिटी ने RDA के आदेश को दी चुनौती, आसिम राजा बोले- अदालत में लड़ेंगे लड़ाई
पौधरोपण महायज्ञ-2026: यूपी में लगेंगे 4 विशिष्ट वन, 'एक पेड़ मां के नाम' से संवरेगा पर्यावरण
पौधरोपण महायज्ञ-2026: यूपी में लगेंगे 4 विशिष्ट वन, 'एक पेड़ मां के नाम' से संवरेगा पर्यावरण
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget