एक्सप्लोरर

Mahant Narendra Giri Bhu Samadhi: बाघम्बरी मठ में दिवंगत महंत नरेंद्र गिरि को दी गई भू-समाधि, बड़ी संख्या में साधु-संत रहे मौजूद

Mahant Narendra Giri Bhu Samadhi: महंत नरेंद्र गिरि को बाघम्बरी मठ में ही भू- समाधि दे दी गई. इससे पहले पूरे कर्मकांड के साथ विधिवत कार्यक्रम किया गया.

Mahant Narednra Giri Bhu Samadhi in Prayagraj: अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रहे महंत नरेंद्र गिरि (Narendra Giri) को बाघम्बरी मठ में समाधि (Samadhi) दे दी गई. इस दौरान 13 अखाड़ों के प्रतिनिधि मौजूद रहे. इससे पहले बाघम्बरी मठ (Baghambri Math) में दिवंगत महंत नरेंद्र गिरि को संत समाज के रीति रिवाजों के तहत भू समाधि दी गयी. उन्हें बैठी हुई मुद्रा में समाधि दी गयी. मठ में बड़ी संख्या में इस दौरान साधु-संत मौजूद रहे. भू समाधि से पहले महंत नरेंद्र गिरि के पार्थिव शरीर को संगम (Sangam) ले जाया गया. संगम में महंत नरेंद्र गिरि के पार्थिव शरीर को स्नान कराया गया.

सोमवार को फंदे से लटकता हुआ शव मिला था 

आपको बता दें कि, महंत नरेंद्र गिरि का शव सोमवार को मठ में उनके कमरे के भीतर फांसी से लटकता हुआ मिला था. वहीं, इससे पहले महंत नरेंद्र गिरि की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है. पोस्टमार्टम में नरेंद्र गिरि की मौत की वजह फांसी लगना बताई गई है. आगे की जांच के लिए बिसरा सुरक्षित रख लिया गया है.

SIT बनाई गई 

गौरतलब है कि, महंत नरेंद्र गिरि की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी. महंत गिरि की मृत्यु मामले की जांच के लिए मंगलवार को 18 सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया और हरिद्वार में संत के एक शिष्य को हिरासत में ले लिया. इस बीच, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, महंत की मृत्यु से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

सुसाइड नोट में तीन लोगों को जिम्मेदार ठहराया गया

महंत नरेंद्र गिरि सोमवार को अपने मठ के एक कमरे में मृत पाए गए थे. पुलिस के मुताबिक, गिरि ने कथित तौर पर पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. एक कथित सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें महंत ने लिखा है कि वह मानसिक रूप से परेशान हैं और अपने एक शिष्य से व्यथित हैं. महंत गिरि ने अपने कथित सुसाइड नोट में अपने शिष्य आनंद गिरि, बड़े हनुमान मंदिर के पुजारी आद्या प्रसाद तिवारी और उसके बेटे संदीप तिवारी को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है.

ये भी पढ़ें.

UP Election 2022: ओम प्रकाश राजभर और चंद्रशेखर के बीच बन गया समीकरण? अब एक और बड़े नेता के साथ बन रही है बात

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में फिर घिरेंगे बादल, गरज-चमक के साथ होगी बारिश, IMD का अपडेट
यूपी में फिर घिरेंगे बादल, गरज-चमक के साथ होगी बारिश, IMD का अपडेट
अलीगढ़ ऑडी कांड में पुलिस का एक्शन, युवक की मौत के मामले में जांच तेज
अलीगढ़ ऑडी कांड में पुलिस का एक्शन, युवक की मौत के मामले में जांच तेज
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
INDIA ब्लॉक के साथ स्वामी प्रसाद मौर्य! UP MLC चुनाव में देंगे समर्थन
INDIA ब्लॉक के साथ स्वामी प्रसाद मौर्य! UP MLC चुनाव में देंगे समर्थन

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
Embed widget