एक्सप्लोरर

UP Election 2022: ओम प्रकाश राजभर और चंद्रशेखर के बीच बन गया समीकरण? अब एक और बड़े नेता के साथ बन रही है बात

UP Elections: ओम प्रकाश राजभर ने दावा किया कि चंद्रशेखर ने भागीदारी संकल्प मोर्चा में शामिल होने पर अपनी रजामंदी दे दी है.

UP Assembly Election 2022: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पूर्व सहयोगी दल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) ने बुधवार को दावा किया कि भीम आर्मी (Bhim Army) के मुखिया चन्द्रशेखर आजाद (Chandrashekhar Azad) उनकी अगुवाई वाले 'भागीदारी संकल्प मोर्चा' में शामिल होने के लिए राजी हो गए हैं. उन्होंने कहा कि 27 अक्टूबर को मऊ जिले में होने वाली रैली में इसकी औपचारिक घोषणा की जाएगी.

राजभर ने बातचीत में कहा कि ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और भीम आर्मी प्रमुख चन्द्रशेखर से लखनऊ में मंगलवार को उनकी मुलाकात हुई है. इस मुलाकात के दौरान चंद्रशेखर ने भागीदारी संकल्प मोर्चा में शामिल होने पर अपनी रजामंदी दे दी है. उन्होंने बताया कि दोनों नेताओं से बातचीत के दौरान उत्तर प्रदेश विधानसभा के आगामी चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा हुई है. यह तय किया गया है कि भागीदारी संकल्प मोर्चा की पहली बड़ी रैली सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर 27 अक्टूबर को मऊ जिले के हलधरपुर में होगी.

अखिलेश यादव से कोई मुलाकात या बात नहीं हुई है- राजभर

राजभर ने कहा कि इस रैली में चन्द्रशेखर भागीदारी संकल्प मोर्चा में शामिल होने की औपचारिक रूप से घोषणा करेंगे. उन्होंने बताया कि इस रैली के बाद मोर्चा की अगली रैली 27 नवम्बर को हरदोई जिले के संडीला में होगी. इसके बाद कानपुर, मुरादाबाद और बस्ती में रैली होगी. प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री ने बताया कि इन सभी रैलियों को ओवैसी और चन्द्रशेखर के साथ ही मोर्चा में शामिल सभी दलों के नेता सम्बोधित करेंगे.

विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के मोर्चे में शामिल होने को लेकर पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि इस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के कैबिनेट मंत्री मुकेश सहनी ने 15 अक्टूबर तक मोर्चा में शामिल होने के मसले पर स्थिति स्पष्ट करने की बात कही है. उन्होंने सम्भावना जताई है कि सहनी भी 27 अक्टूबर को मऊ जिले के हलधरपुर में आयोजित होने वाली रैली में शामिल हो सकते हैं. उन्होंने सपा से गठबंधन से जुड़े एक सवाल के जबाब में स्पष्ट किया है कि उनकी अभी तक समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव से कोई मुलाकात या बात नहीं हुई है.

यह भी पढ़ें:

Narendra Giri News Live Updates: थोड़ी देर में महंत नरेंद्र गिरि को बाघम्बरी मठ में दी जाएगी भू समाधि, पार्थिव शरीर को ले जाया जा रहा है संगम

Population Control Law: यूपी में कब आएगा जनसंख्या नियंत्रण कानून? योगी आदित्‍यनाथ ने दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPSSSC भर्ती में वेटिंग लिस्ट और अभ्यर्थन वापसी की मांग, छात्रों ने CM योगी से लगाई गुहार
UPSSSC भर्ती में वेटिंग लिस्ट और अभ्यर्थन वापसी की मांग, छात्रों ने CM योगी से लगाई गुहार
अंकिता हत्याकांड के आरोपियों की जमानत याचिका खारिज, 3 बार बदले सरकारी वकील
अंकिता हत्याकांड के आरोपियों की जमानत याचिका खारिज, 3 बार बदले सरकारी वकील
आशु मलिक से बहस के VIDEO पर इमरान मसूद की सफाई, बोले- 'दोस्त हैं हम'
आशु मलिक से बहस के VIDEO पर इमरान मसूद की सफाई, बोले- 'दोस्त हैं हम'
अखिलेश यादव का Gen-Z वोटर्स वाला प्लान? पश्चिमी यूपी से होगी शुरुआत
अखिलेश यादव का Gen-Z वोटर्स वाला प्लान? पश्चिमी यूपी से होगी शुरुआत

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
Viral Video: दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
Embed widget