एक्सप्लोरर

Mahakumbh 2025: ड्रोन शो में होगा महाकुंभ और प्रयाग की पौराणिक कथा का प्रदर्शन, पहली बार यूपी टूरिज्म करेगा ऐसा

इस बार महाकुंभ 13 जनवरी से शुरू होकर 26 फरवरी तक चलेगा. महाकुंभ के लिए तैयारियां अंतिम दौर में हैं. टूरिज्म विभाग महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को नए अनुभव देने का प्रयास कर रहा है.

Mahakumbh 2025: प्रयागराज में महाकुंभ 2025 का आयोजन होने जा रहा है. महाकुंभ को लेकर तैयारियां बड़े स्तर पर चल रही हैं. प्रयागराज में मंदिरों, गंगा के घाट, पार्क से लेकर सड़कों, फ्लाई ओवरों का निर्माण और सौंदर्यीकरण किया जा रहा है. इसके साथ ही महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को कई नए और अनोखे अनुभव भी प्राप्त होंगे. इसी क्रम में यूपी टूरिज्म विभाग महाकुंभ में पहली बार ड्रोन शो करवाने जा रहा है. महाकुम्भ मेला क्षेत्र में संगम नोज पर ये नजारा श्रद्धालुओं को शाम के समय आकाश में देखने को मिलेगा.

इस बार महाकुंभ 13 जनवरी से शुरू होकर 26 फरवरी तक चलेगा. महाकुंभ को लेकर तैयारियां अंतिम दौर में हैं. यूपी टूरिज्म विभाग महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को नए अनुभव देने का प्रयास कर रहा है. महाकुंभ में यूपी टूरिज्म जहां एक ओर फ्लोटिंग रेस्टोरेंट, वाटर एक्टिविटी, हॉट एअर बैलून, लेजर लाइट शो जैसी गतिविधियां करवा रहा है तो वहीं दूसरी ओर महाकुंभ में पहली बार ड्रोन शो का भी आयोजन करने जा रहा है. 

महामंडलेश्वर अरुण गिरि के एक्सीडेंट के पीछे खालिस्तानी समर्थकों का हाथ? पुलिस ने दर्ज की शिकायत

ड्रोन शो का होगा आयोजन
इसमें महाकुंभ की शुरुआत और समापन के समय संगम नोज पर ड्रोन शो का आयोजन किया जाएगा. इसमें लगभग 2000 लाइटनिंग ड्रोन प्रयाग महात्म्य और महाकुंभ की पौराणिक कथाओं का प्रदर्शन करेंगे. इसमें समुद्र मंथन और अमृत कलश निकलने के दृश्य का प्रदर्शन होगा. साथ ही प्रयाग के धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व को भी दर्शाया जाएगा.

जनवरी के पहले हफ्ते से काली घाट, यमुना की लहरों पर म्यूजिकल फाउंटेन लेजर शो शुरू होने जा रहा है. जो प्रयागराज आने वाले पर्यटकों के लिए एक अनोखा अनुभव होगा. साथ ही महाकुंभ के दौरान लाइटनिंग ड्रोन शो भी पर्यटकों और प्रयागराज वासियों के लिए अलग अनुभव होगा. इसमें लगभग 2000 लाइटनिंग ड्रोन आपस में सिंक्रोनाइज होकर संगम नोज के आकाश पर अद्भुत दृश्य और रंग बिखेरेंगे. ये सभी रंग और दृश्य धार्मिक और आध्यात्मिक भाव के होंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच तेज, रोजाना के कामकाज में शामिल सभी लोगों से होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच तेज, रोजाना के कामकाज में शामिल सभी लोगों से होगी पूछताछ
'बाबरी वाली मस्जिद और मदरसों की फंडिंग...', राम मंदिर चंदा चोरी सवाल पर भड़के ब्रजेश पाठक
'बाबरी वाली मस्जिद और मदरसों की फंडिंग...', राम मंदिर चंदा चोरी सवाल पर भड़के ब्रजेश पाठक
आजम खान को नहीं मिली राहत, इस मामले में कोर्ट ने बरकरार रखी 2 साल की सजा
आजम खान को नहीं मिली राहत, इस मामले में कोर्ट ने बरकरार रखी 2 साल की सजा
सपा सांसद मुहिबुल्लाह नदवी को जौहर यूनिवर्सिटी में नहीं मिली एंट्री, गेट बंद पर करते रहे इंतजार
सपा सांसद मुहिबुल्लाह नदवी को जौहर यूनिवर्सिटी में नहीं मिली एंट्री, गेट बंद पर करते रहे इंतजार

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
Sonam Wangchuk News Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget