एक्सप्लोरर

महाकुंभ में स्थापित हुआ विश्व का सबसे बड़ा महामृत्युंजय यंत्र, जानें इसके दर्शन से क्या है लाभ

Prayagraj News: महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, हरियाणा और यूपी के सौ से ज्यादा कारीगरों ने महामृत्युंजय यंत्र को महीनों की मेहनत के बाद तैयार किया है. महामृत्युंजय यंत्र को अष्ट धातुओं का आधार दिया गया है.

Maha Kumbh 2025: प्रयागराज महाकुंभ में दुनिया का सबसे बड़ा और भव्य महामृत्युंजय यंत्र स्थापित किया गया है. यह महामृत्युंजय यंत्र 52 फीट लंबा, 52 फीट चौड़ा और 52 फीट ऊंचा भी है. इस महामृत्युंजय यंत्र के जरिए महाकुंभ के सुरक्षित और सकुशल संपन्न होने, यहां आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं पर भगवान भोलेनाथ की कृपा बरसने और उनके निरोगी व दीर्घायु होने की कामना की जा रही है. यंत्र स्थापना के साथ ही यहां चौबीसों घंटे महामृत्युंजय का महायज्ञ किया जा रहा है. यज्ञ में आहुति डालने और महामृत्युंजय यंत्र के दर्शन करने के लिए रोजाना हजारों की संख्या में श्रद्धालु यहां आ रहे हैं. 

सुनहरे रंग के महामृत्युंजय यंत्र पर दिन के वक्त जब सूर्य की सीधी किरणें अपनी चमक बिखेरती हैं तो इसकी छटा देखते ही बनती है. इस यंत्र की स्थापना हरियाणा के हिसार की महामृत्युंजय पीठ के आचार्य स्वामी सहजानंद ने कराई है. यह महामृत्युंजय यंत्र महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण और श्रद्धा का केंद्र बना हुआ है. यहां पूरे दिन धर्म और आध्यात्म की गंगा बहती रहती हैं.

यह महामृत्युंजय यंत्र महाकुंभ क्षेत्र में सेक्टर 21 में झूसी की तरफ सोहम आश्रम के पास स्थापित किया गया है. महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, हरियाणा और यूपी के सौ से ज्यादा कारीगरों ने महामृत्युंजय यंत्र को महीनों की मेहनत के बाद तैयार किया है. महामृत्युंजय यंत्र को अष्ट धातुओं का आधार दिया गया है. इसमें लकड़ी के प्लाई बोर्ड व लोहे की प्लेट्स के साथ दूसरी चीजों का भी प्रयोग किया गया है. यहां एक तरफ श्रद्धालु दर्शन  व परिक्रमा करते हैं तो दूसरी तरफ़ महामृत्युंजय यज्ञ चलता रहता है. शाम के वक्त यहां होने वाली भव्य आरती में न सिर्फ सैकड़ो की संख्या में संत महात्मा शामिल होते हैं, बल्कि उस वक्त का नजारा किसी का भी मन मोह लेता है. 

दर्शन मात्र से अकाल मृत्यु से होता है बचाव

महामृत्युंजय यंत्र को स्थापित करने वाले स्वामी सहजानंद सरस्वती के मुताबिक इस यंत्र के दर्शन मात्र से न सिर्फ अकाल मृत्यु से बचाव होता है बल्कि लोग दीर्घायु व निरोगी होते हैं. कालसर्प दोष से मुक्ति मिलती है और साथ ही मनुष्य का जीवन सुखमय व शांतिपूर्वक तरीके से बीतता है. आयोजन में शामिल सद्गुरु मां ऊषा का कहना है कि इसकी परिकल्पना तीन दशक पहले ही की गई थी और अब इसे मूर्त रूप दिया जा सका है. 

महामृत्युंजय यंत्र की स्थापना से श्रद्धालुओं की रक्षा होगी

महामृत्युंजय यंत्र की स्थापना में सहयोग प्रदान करने वाले देश के जाने-माने ज्योतिषाचार्य आचार्य हरिकृष्ण शुक्ल के मुताबिक वैदिक ज्योतिष में 52 अंक का खास महत्व होता है. इसी वजह से इसे यहां 52 के गुणांक में ही स्थापित किया गया है. इसकी स्थापना से निश्चित ही महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं की रक्षा होगी और वह सुरक्षित अपने धाम को वापस पहुंचेंगे. महाकुंभ क्षेत्र में जिस जगह महामृत्युंजय यंत्र को स्थापित किया गया है वहां चर्चित भजन गायक मिश्र बंधु लोगों को भगवान भोलेनाथ पर आधारित भजनों व गीतों को सुनाते रहते हैं.

सैफ अली खान पर हुए हमले को लेकर अखिलेश यादव ने दी प्रतिक्रिया, जानें सपा चीफ ने क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
Mahoba News: महोबा में गजब खेल! 1 लाख का कैश चोरी, रिकवरी में निकले 'चिल्ड्रन बैंक' के नोट, सुभासपा भड़की
महोबा में गजब खेल! 1 लाख का कैश चोरी, रिकवरी में निकले 'चिल्ड्रन बैंक' के नोट, सुभासपा भड़की
UP News: मंत्री कपिल देव का हमला, 'दिल्ली में छात्रों को गुमराह कर पत्थरबाजी करवा रहीं सपा-कांग्रेस'
मंत्री कपिल देव का हमला, 'दिल्ली में छात्रों को गुमराह कर पत्थरबाजी करवा रहीं सपा-कांग्रेस'
'भक्ति के बिना जीवन में अंधकार और अराजकता', श्रीराम कथा में CM योगी का संदेश
'भक्ति के बिना जीवन में अंधकार और अराजकता', श्रीराम कथा में CM योगी का संदेश

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget