एक्सप्लोरर

फर्राटेदार अंग्रेजी, M.Tech इंजीनियर और यूनिवर्सिटी के टॉपर, महाकुंभ में सबसे अलग हैं यह नागा संत

Maha Kumbh 2025: दिगंबर कृष्ण गिरि महाकुंभ में अपने निरंजनी अखाड़े के साथ ही कई दूसरे अखाड़ों की पेशवाई में भी शामिल हो चुके हैं. उन्होंने जिस जगह अपना डेरा जमाया है, वहां हर वक्त धूनी जमी रहती हैं.

Maha Kumbh 2025 News: प्रयागराज महाकुंभ में वैसे तो हजारों की संख्या में नागा संन्यासियों ने डेरा जमा लिया है, लेकिन निरंजनी अखाड़े के नागा संत दिगंबर कृष्ण गिरि इस भीड़ में सबसे अलग हैं. वह अखाड़े के बाहर सड़क किनारे छोटे से तंबू में धूनी रमाकर साधना करते हुए नजर आते हैं, लेकिन जब फर्राटेदार अंग्रेजी बोलते हैं तो सुनने वाले दांतों तले उंगलियां दबा लेते हैं. 

दरअसल दिगंबर कृष्ण गिरि एम टेक इंजीनियर है, कर्नाटक यूनिवर्सिटी के टॉपर रहे हैं, लेकिन पंद्रह साल पहले हरिद्वार में नागा साधुओं के वैभव और उनकी आध्यात्मिकता से प्रभावित होकर मल्टीनेशनल कंपनी के सालाना 40 लाख रुपए पैकेज वाली नौकरी को छोड़ दिया और संन्यास की दीक्षा ले ली.

55 साल के नागा संन्यासी दिगंबर कृष्ण गिरि मूल रूप से कर्नाटक के रहने वाले हैं. कर्नाटक यूनिवर्सिटी से ही उन्होंने इंजीनियरिंग की डिग्री ली थी. वह एम टेक में टॉपर थे, उन्होंने कई बड़ी कंपनियों में नौकरी की. साल 2010 में उन्हें सालाना 40 लाख रुपये का पैकेज मिला हुआ था. यानी हर महीने तकरीबन साढ़े तीन लाख रुपए तनख्वाह मिलती थी. 

अपने हाथों से किया अपना पिंडदान

साल 2010 में जब हरिद्वार में कुंभ का आयोजन हो रहा था, तब उन्हें एक प्रोजेक्ट के सिलसिले में वहां जाने का मौका मिला था. यहां वह नागा संन्यासियों के धर्म के प्रति उनके समर्पण से इतना प्रभावित हुए कि इन्होंने सुख सुविधा और वैभव वाली नौकरी को छोड़कर बाकी का बचा हुआ जीवन सनातन को समर्पित करने का फैसला कर लिया. पहले उन्होंने कुछ दिनों शैव संप्रदाय के निरंजनी अखाड़े के नागा संतो के बीच उनकी सेवा करते हुए बिताया, फिर खुद भी सब कुछ त्याग कर जीते जी अपने हाथों अपना पिंडदान करते हुए संन्यास की दीक्षा ले ली.

दिगंबर कृष्ण गिरि महाकुंभ में अपने निरंजनी अखाड़े के साथ ही कई दूसरे अखाड़ों की पेशवाई में भी शामिल हो चुके हैं. उन्होंने जिस जगह अपना डेरा जमाया है, वहां हर वक्त धूनी जमी रहती हैं. धूनी में हर वक्त भगवान भोलेनाथ का अस्त्र त्रिशूल गड़ा रहता है. दिगंबर कृष्ण गिरि के मुताबिक नौकरी में रहते हुए उनके पास तमाम सुख सुविधा थी. पैसों की कोई कमी नहीं थी, लेकिन शांति और सुकून नहीं था. 

सन्यास धारण करने के बाद उन्हें फक्कड़ जिंदगी बितानी पड़ रही है, लेकिन जिंदगी पूरी तरह आनंदित और उल्लासित करती है. अब ना तो कुछ पाने की लालसा है और ना ही कुछ खोने का गम. उनके मुताबिक परिवार वालों से संबंध सिर्फ सोशल मीडिया तक ही सीमित रह गया है.

साधुओं की भीड़ में आम नागाओं की तरह आते हैं नजर 

बहरहाल दिगंबर कृष्ण गिरि महाकुंभ में नागा साधुओं की भीड़ में आम नागाओं की तरह ही नजर आते हैं. पूरा दिन भगवान भोलेनाथ की आराधना में बीतता है. खुद के बीते हुए जीवन के बारे में ना तो किसी को बताते हैं और ना ही उस बारे में ज्यादा चर्चा करना पसंद करते हैं. उनका कहना है कि वह शस्त्र और शास्त्र दोनों में पारंगत हैं. बाकी का बचा हुआ जीवन भी सनातन की सेवा और उसकी रक्षा करने में बिताना चाहते हैं.

महाकुंभ में होने वाले तीनों शाही स्नान का बेसब्री से इंतजार

उनके मुताबिक बीता हुआ जीवन छोड़ने को लेकर उन्हें कोई पछतावा नहीं है. उन्हें महाकुंभ में होने वाले तीनों शाही स्नान का बेसब्री से इंतजार है. दिगंबर कृष्ण गिरि के पुराने जीवन के बारे में जो लोग जानते हैं, वह उनके साथ फोटो खिंचाना चाहते हैं. सेल्फी लेते हैं और उनके बारे में चर्चा करते हैं. 

लखनऊ हत्याकांड: 5 हत्याओं के आरोपी मोहम्मद बदर का पुलिस ने जारी किया पोस्टर, इनाम की भी घोषणा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'मैं उनको सलाम करता हूं जिन्होंने...', CJP के प्रोटेस्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान
'मैं उनको सलाम करता हूं जिन्होंने...', CJP के प्रोटेस्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान
हापुड़: जलभराव से परेशान ग्रामीणों का अनोखा प्रदर्शन, बीच सड़क पर बोई धान की फसल
हापुड़: जलभराव से परेशान ग्रामीणों का अनोखा प्रदर्शन, बीच सड़क पर बोई धान की फसल
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नेहा सिंह राठौर का तंज, बोलीं- 'अगला नंबर इथेनॉल वाले का...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नेहा सिंह राठौर का तंज, बोलीं- 'अगला नंबर इथेनॉल वाले का...'

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'मैं उनको सलाम करता हूं जिन्होंने...', CJP के प्रोटेस्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान
'मैं उनको सलाम करता हूं जिन्होंने...', CJP के प्रोटेस्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
Embed widget