एक्सप्लोरर

महाकुंभ के सेक्टर 21 में लगी आग, दमकल की सात गाड़ियों ने मौके पर पहुंच कर पाया काबू

उत्तर प्रदेश स्थित प्रयागराज महाकुंभ के सेक्टर 21 में आग लगने के बाद मौके पर दमकल की गाड़ियों पहुंच कर आग पर काबू पाया.

Maha Kumbh 2025: उत्तर प्रदेश स्थित प्रयागराज महाकुंभ के सेक्टर 21 में आग लग गई. इसके बाद मौके पर दमकल की सात गाड़ियां पहुंचीं जिन्होंने आग पर काबू पाया. मामला हवेलिया के संगम विहार क्षेत्र का है.जानकारी के अनुसार जहां आग लगी थी वहां पार्किंग स्थल पर कूड़ा डंप किया गया था. राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ और न ही कोई आर्थिक नुकसान हुआ.

इससे पहले भी महाकुंभ मेला क्षेत्र में कुछ जगहों पर आग लगी थी जिसे दमकल ने मौका रहते ही काबू पा लिया था.

उधर, संगम नगरी प्रयागराज में गंगा, यमुना और सरस्वती के त्रिवेणी में रोजाना लाखों-करोड़ों श्रद्धालु पवित्र स्नान कर रहे हैं. इसी सिलसिले में महाकुंभ के 23वें दिन भी अधिक संख्या में श्रद्धालु संगम पहुंचे और आस्था की डुबकी लगाई. उन्होंने अच्छी व्यवस्था के लिए शासन-प्रशासन की तारीफ की और प्रधानमंत्री मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी को भी सराहा.जम्मू की रहने वाली एक महिला श्रद्धालु वनिता सूरी ने बताया कि महाकुंभ में बहुत अच्छी व्यवस्था है. हम एक दिन पहले से आए हुए हैं और बहुत मजा आ रहा है. जैसे कि लोगों ने डराया हुआ था कि महाकुंभ नहीं जाना है, आते समय हमें डर भी लग रहा था, लेकिन यहां पर आकर बहुत अच्छा लगा. लेकिन यहां पर सारी व्यवस्था ठीक थी, सुरक्षा व्यवस्था का भी विशेष ख्याल रखा गया है. जब हम रात में आए तो आर्मी और पुलिस के लोग भी मौजूद थे. हमने बहुत आराम से स्नान किया.

लोगों को पसंद आ रहीं व्यवस्थाएं
जम्मू से ही आए अमित ने बताया, महाकुंभ में बहुत अच्छी व्यवस्था थी. पीएम मोदी और सीएम योगी ने लोगों के लिए जो व्यवस्था की है, वो बहुत ही सराहनीय है. सुरक्षा का भी खास ख्याल रखा गया है.एक अन्य श्रद्धालु भूपेंद्र सिंह ने बताया कि महाकुंभ की एक नंबर व्यवस्था है. मैं दो बार महाकुंभ में नहाया. एक बार बसंत पंचमी के दिन रात को 11 बजे और दूसरी बार सुबह चार बजे. महाकुंभ की व्यवस्था बहुत अच्छी थी, सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम थे. इस बार पुलिस एक जगह भीड़ जुटने नहीं दे रही है.मौनी अमावस्या के दिन हुई भगदड़ को लेकर उन्होंने कहा, कोई डर का माहौल नहीं है. ये बहुत बड़ा आयोजन है. छोटे-मोटे हादसे के डर में घर में नहीं रह सकते.

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से आए अनंता ने भगवान हनुमान का स्वरूप धारण किया हुआ है. वह इस रूप से भक्तों को खास संदेश दे रहे हैं. उन्होंने बताया कि इस स्वरूप से भक्तों को ये संदेश दे रहे हैं कि सभी हिंदू राष्ट्र के लिए मदद करें, ताकि देश हिंदू राष्ट्र बने.बता दें कि आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार महाकुंभ में 23वें दिन सुबह 8 बजे तक 20.65 लाख श्रद्धालु आए जबकि 30.65 लाख लोगों ने स्नान किया. महाकुंभ में 10 लाख से अधिक कल्पवासी मौजूद हैं. बता दें कि महाकुंभ में अभी तक 37.54 करोड़ से अधिक लोग आ चुके हैं.

महाकुंभ भगदड़ में जांच के आदेश, इस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी, एक महीने में दाखिल करनी होगी रिपोर्ट

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोरखपुर से CM योगी ने शुरू किया 35 करोड़ पौधरोपण महायज्ञ, बोले- 'PM मोदी ने एक पेड़ मां के नाम...'
गोरखपुर से CM योगी ने शुरू किया 35 करोड़ पौधरोपण महायज्ञ, बोले- 'PM मोदी ने एक पेड़ मां के नाम...'
आगरा: सास के कहने पर बेटे ने मां को सब्जी में दिया जहर, बेटी को भेजने के लिए रखी थी शर्त
आगरा: सास के कहने पर बेटे ने मां को सब्जी में दिया जहर, बेटी को भेजने के लिए रखी थी शर्त
कांवड़ यात्रा को लेकर कांग्रेस नेता अजय राय का योगी सरकार पर हमला, 'ये नेम प्लेट पर लोगों को...'
कांवड़ यात्रा को लेकर कांग्रेस नेता अजय राय का योगी सरकार पर हमला, 'ये नेम प्लेट पर लोगों को...'
Sonbhadra News: दर्शन करने निकले दंपत्ति के शव 100 फीट गहरी खाई में मिले, 6 मई को हुई थी शादी
सोनभद्र: दर्शन करने निकले दंपत्ति के शव 100 फीट गहरी खाई में मिले, 6 मई को हुई थी शादी

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना, कहा- 'जब तक सरकार...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
US-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बाद एक्टिव हुआ पाकिस्तान, डार ने अराघची को घुमाया फोन, बोले - 'एकमात्र रास्ता...'
US-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बाद एक्टिव हुआ पाकिस्तान, डार ने अराघची को घुमाया फोन, बोले - 'एकमात्र रास्ता...'
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
Video: जर्मनी से आई बेटी ने मां को दिया ऐसा सरप्राइज गिफ्ट, फूट-फूटकर रोने लगी मां- वीडियो वायरल
जर्मनी से आई बेटी ने मां को दिया ऐसा सरप्राइज गिफ्ट, फूट-फूटकर रोने लगी मां- वीडियो वायरल
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
Embed widget