एक्सप्लोरर

लखनऊ: सीरियल ब्लास्ट की साजिश में तीन और गिरफ्तार, हुए कई चौंकाने वाले खुलासे

एटीएस के अधिकारियों का कहना है कि तीनों अलकायदा समर्थित कश्मीर के उग्रवादी संगठन अंसार गजवत उल हिंद से जुड़े हैं. कमांडर उमर हलमंडी समेत कई की तलाश की जा रही है.

Three More Arrested in Terror Angle: राजधानी लखनऊ समेत यूपी के कई जिलों में सीरियल ब्लास्ट की साजिश में एटीएस ने बुधवार को शकील, मोहम्मद मुस्तकीम और मोहम्मद मुईद को भी गिरफ्तार कर लिया. एटीएस के अधिकारियों का कहना है कि तीनों अलकायदा समर्थित कश्मीर के उग्रवादी संगठन अंसार गजवत उल हिंद से जुड़े हैं. इससे पहले रविवार को एटीएस ने इसी संगठन के आतंकी मिनहाज़ और मसीरुद्दीन को गिरफ्तार किया था. इस प्रकरण में अब तक कुल 5 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं जबकि अंसार गजवत उल हिंद के कमांडर उमर हलमंडी समेत कई की तलाश की जा रही है.

आतंकवादी मिनहाज़ और नसीरुद्दीन के साथी शकील की एटीएस तीन दिन से तलाश कर रही थी. बुधवार सुबह एटीएस की टीम ने पुराने लखनऊ में बुद्धा पार्क के पास से उसे दबोच लिया. शकील वजीरगंज के जनतानगर मोहल्ले का रहने वाला है. उसकी गिरफ्तारी की सूचना से जनतानगर में हड़कंप मच गया. परिवार के सदस्यों ने शकील को फर्जी मामले में फंसाए जाने का आरोप लगाया है. शकील के गिरफ्तार होने के बाद एटीएस की टीम ने सीतापुर रोड के मदेयगंज में रहने वाले मोहम्मद मुस्तकीम और ठाकुरगंज के कैंपबेल रोड स्थित न्यू हैदरगंज निवासी मोहम्मद मुईद को भी गिरफ्तार कर लिया. मोहम्मद मुस्तकीम मूल रूप से मुजफ्फरनगर का रहने वाला है.

एटीएस की टीम तीनों से पूछताछ कर रही है

एटीएस के अधिकारियों ने बताया कि मोहम्मद मुस्तकीम को मिनहाज और मसीरुद्दीन के सीरियल ब्लास्ट की साजिश रचने की पूरी जानकारी थी लेकिन उसने न ही पुलिस और न ही सुरक्षा एजेंसियों को इस बारे में बताया. एटीएस अधिकारियों के मुताबिक मोहम्मद मुस्तकीम ने आतंकियों की साजिश में सक्रिय सहायता की. शकील ई रिक्शा चलाने की आड़ में आतंकियों के लिए काम करता था. उसने सीरियल ब्लास्ट के लिए अपने ही ई रिक्शा में कुकर बम प्लांट कराने की तैयारी की थी. आतंकी हमले के लिए मिनहाज और मसीरुद्दीन के लिए असलहों का इंतजाम करने में उसकी ही प्रमुख भूमिका थी. इसके अलावा मुईद ने मुस्तकीम के जरिए मिनहाज को एक पिस्टल उपलब्ध कराई थी. एटीएस की टीम तीनों से पूछताछ कर रही है.

अंसार गजवत उल हिंद मूल रूप से कश्मीर का संगठन है जो भारतीय उपमहाद्वीप में अलकायदा के नापाक मंसूबों को अंजाम देने का काम करता है. अलकायदा के ही इशारे पर गजवत उल हिंद के कमांडर उमर हलमंडी ने यूपी में विस्फोटों की साजिश रची थी. उसने संगठन के आतंकी मिनहाज और नसीरुद्दीन को इस काम की जिम्मेदारी सौंपी थी.

यह भी पढ़ें-

उत्तराखंड: धामी सरकार का पहला यू-टर्न, 24 घंटे के अंदर ही तीनों पीआरओ की नियुक्ति का आदेश निरस्त

PM Modi Varanasi Visit: काशी दौरे में यूपी चुनाव को लेकर एजेंडा सेट कर सकते हैं PM मोदी, जानें- क्या रहेगा खास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget