एक्सप्लोरर

आते-जाते गंदी बातें करता था सिपाही, विरोध किया तो नाबालिग को छत से फेंका, रीढ़ की हड्डी टूटी

Lucknow News: पीड़िता का कहना है कि आरोपी सिपाही काफी समय से उसे परेशान करता था. वो कभी आते जाते हाथ पकड़ लेता तो कभी जबरन रास्ता रोक कर गंदी बातें करने लगता था.

Lucknow News: राजधानी लखनऊ बेहद हैरान करने वाली घटना सामने आई है. जहां डायल 112 में तैनात सिपाही ने छेड़छाड़ का विरोध करने पर नाबालिग लड़की को दो मंजिला छत से नीचे फेंक दिया और उसके पिता के साथ मारपीट की. जिससे लड़की की रीढ़ की हड्डी टूट गई और एक पैर में भी फ्रैक्चर हो गया है. परिजनों का आरोप है कि सिपाही दंपत्ति लगातार इस मामले को दबाने की धमकी दे रहा है. पीड़ित परिवार की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है. 

ये घटना लखनऊ के बीबीड़ी थाना क्षेत्र की है. नाबालिग की मां का आरोप है कि सिपाही मुकेश यादव आए दिन उसकी बेटी के साथ छेड़खानी करता था. पीड़िता और उसके परिजनों ने इसका विरोध किया लेकिन वो नहीं माना. जिसके बाद उनकी बेटी ने तंग आकर सिपाही की पत्नी कुमकुम यादव को सारी बात बता दी, जिसके बाद दोनों पति-पत्नी में झगड़ा होगा.

छेड़खानी का विरोध करने पर छत से फेंका
झगड़े के बाद सिपाही दंपत्ति पीड़िता के पास आए, उस वक्त लड़की छत पर अकेली थी. पीड़िता अकेला देखकर दोनों ने उसके साथ गाली गलौज की और धमकाने लगे, विरोध करने पर दोनों ने उनकी बेटी का छत से धक्का दे दिया. परिजनों का आरोप है की छत से गिरने से उसकी रीड की हड्डी टूट गई और पैर में भी फ्रैक्चर है. पीड़िता का इलाज राम मनोहर लोहिया अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है.

विवाद के दौरान जब नाबालिग के पिता ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो सिपाही के साले अंकित यादव ने उनके साथ भी मारपीट की, जिसमें वो बुरी तरह घायल हो गए हैं. नाबालिग के पिता ने कहा कि वो अपने परिवार के साथ एक साल से लालपुरवा इलाके में किराये के मक़ान रहते हैं. उनके घर के सामने ही सिपाही मुकेश यादव अपनी पत्नी के साथ रहता है. आरोपी अक्सर उनकी बेटी के साथ छेड़छाड़ करता था और विरोध करने पर वर्दी का रौब झाड़ता था. 

आते-जाते करता था परेशान
इस पूरे मामले पर पीड़िता ने कहा कि सिपाही काफी समय से उसे परेशान करता था. वो कभी आते जाते हाथ पकड़ लेता तो कभी जबरन रास्ता रोक कर गंदी बातें करने लगता था जिससे तंग आकर उसने सिपाही की पत्नी से शिकायत की थी. जिसके बाद उन दोनों कहासुनी हुई. इसके बाद आरोपी पत्नी के साथ उसके घर आया और सबूत मांगने लगा, जिसके बाद विवाद बढ़ गया और उन्होंने उसे छत से नीचे धक्का दे दिया. पीड़ित परिवार की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है. साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई की जाएगी. 

Abdullah Azam: स्टांप चोरी मामले में बढ़ीं अब्दुल्लाह आजम की मुश्किलें, 4.64 करोड़ रुपये की आरसी जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kanpur Road Accident: कानपुर में खड़े ट्रक में जा घुसी स्कॉर्पियो, दर्दनाक हादसे में 3 लोगों की मौत; कई लोग घायल
कानपुर में खड़े ट्रक में जा घुसी स्कॉर्पियो, दर्दनाक हादसे में 3 लोगों की मौत; कई लोग घायल
'किसी मुस्लिम नेता को बर्दाश्त नहीं कर सकती सपा...', इमरान मसूद ने गठबंधन पर भी दिया बड़ा बयान
'किसी मुस्लिम नेता को बर्दाश्त नहीं कर सकती सपा...', इमरान मसूद ने गठबंधन पर भी दिया बड़ा बयान
'आयुष्मान कार्ड बनवा लीजिये, 5 लाख तक इलाज...', लालच में शख्स ने गवाई करोड़ों की जमीन; FIR दर्ज
'आयुष्मान कार्ड बनवा लीजिये, 5 लाख तक इलाज...', लालच में शख्स ने गवाई करोड़ों की जमीन; FIR दर्ज
Noida News: नोएडा में दुकानों के निर्माण के दौरान हादसा, ताश के पत्तों की तरह ढहा लेंटर; कई मजदूर दबे
नोएडा में दुकानों के निर्माण के दौरान हादसा, ताश के पत्तों की तरह ढहा लेंटर; कई मजदूर दबे

वीडियोज

US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz तेल की कीमतों में 3% से ज्यादा का उछाल!
US Iran War | America Attack Iran | Trump | Black Out :ईरान पर अमेरिका का सबसे बड़ा प्रहार!
Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bangkok Pub Fire: बैंकॉक के पब में कैसे लगी आग? बाथरूम में मिलीं सबसे ज्यादा लाशें, 27 जिंदा जले, ये रहा मौतों का असली कारण
बैंकॉक के पब में कैसे लगी आग? बाथरूम में मिलीं सबसे ज्यादा लाशें, 27 जिंदा जले, ये रहा मौतों का असली कारण
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
Explained: कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजर जाएगा मानसून?
कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजरेगा मानसून?
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
AIIMS Delhi में MBBS के लिए कितने नंबर चाहिए? जानें जनरल से SC/ST तक का स्कोर
AIIMS Delhi में MBBS के लिए कितने नंबर चाहिए? जानें जनरल से SC/ST तक का स्कोर
स्क्रीन देखते-देखते थक जाती हैं आंखें? फोन में तुरंत बदलें ये सेटिंग्स
स्क्रीन देखते-देखते थक जाती हैं आंखें? फोन में तुरंत बदलें ये सेटिंग्स
Embed widget