एक्सप्लोरर

लखनऊ में मेट्रो स्टेशन को बम से उड़ाने की मिली धमकी, पुलिस कंट्रोल रूम में मिली सूचना

Lucknow Metro: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मेट्रो स्टेशन (Metro Station) को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद मेट्रो स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है.

Lucknow Metro: राजधानी लखनऊ में मेट्रो स्टेशन (Metro Station) को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. इसके बाद राजधानी में हर मेट्रो स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है. मेट्रो स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी भरी ये सूचना पुलिस कंट्रोल रूम 112 (Police Control Room) पर मिली है. इस सूचना के मिलते ही चारबाग (Charbagh) से लेकर हजरतगंज (Hazratganj) तक सुरक्षा का कड़ा पहरा पुलिस ने लगा दिया है.

लखनऊ के पुलिस कंट्रोल रूम 112 पर शुक्रवार को मेट्रो स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. फोन करने वाले ने हजरतगंज मेट्रो स्टेशन को बम से उड़ाने की दी. इस संबंध में लखनऊ पुलिस ने जानकारी दी है. बम से उड़ाने की जानकारी देकर कॉल करने वाले ने मोबाइल बंद कर दिया. मेट्रो स्टेशनों पर पुलिस सुरक्षा का पहरा मजबूत कर तफ्तीश के साथ जांच की जा रही है. 

PM Modi Varanasi Visit: वाराणसी में पीएम मोदी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ खाया टिफिन, दिया लोकसभा चुनाव में जीत का मंत्र

एक्शन में पुलिस
धमकी मिलने की सूचना मिलते ही बम निरोधक दस्ते का कई मेट्रो स्टेशनों पर तैनात कर दिया गया. इसके अलावा डॉग स्क्वाड सहित भारी फोर्स मेट्रो स्टेशनों पर तैनात की गई है. पुलिस कंट्रोल रूम में धमकी भरी सूचना रात करीब 10 बजे मिली. धमकी देने वाले ने कहा कि स्टेशन पर बम रखा हुआ है और रात 11.40 बजे फट जाएगा. ये सूनते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया.

इस सूचना के मिलते ही एसीपी हजरतगंज और कई इंस्पेक्टर बम निरोधक दस्ते के साथ लखनऊ के हजरतगंज मेट्रो स्टेशन पर पहुंच गए. सूत्रों की मानें तो पुलिस ने धमकी मिलने के बाद रात करीब 12 बजे तक मेट्रो स्टेशनों पर सर्च अभियान चला. इसके अलावा कड़ी सुरक्षा के साथ चेकिंग भी की गई. इस दौरान चारबाग मेट्रो स्टेशन पर भी चेकिंग की गई.

इस संबंध में हजरतगंज एसीपी अरविंद कुमार वर्मा ने बताया, "पुलिस कंट्रोल रूम में बीती रात हजरतगंज मेट्रो स्टेशन को उड़ाने की कॉल आई है. फोन करने वाले ने अपना नाम रमेश शुक्ला बताया और कहा कि स्टेशन को उड़ाने की योजना बनाई गई है. पूरे मेट्रो स्टेशन की तलाशी ली गई, लेकिन देर रात तक पुलिस को कोई बम नहीं मिला है. जांच अभी भी चल रही है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी के मंत्री ने बताई 'PDA' की परिभाषा, अखिलेश पर साधा निशाना
योगी के मंत्री ने बताई 'PDA' की परिभाषा, अखिलेश पर साधा निशाना
Exclusive: 2027 में किसकी होगी जीत? बृजभूषण शरण सिंह ने बढ़ा दिया सस्पेंस
2027 में किसकी होगी जीत? बृजभूषण शरण सिंह ने बढ़ा दिया सस्पेंस
उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
अलीगढ़: 50 KM तक कीलों पर 'दंडवत' कांवड़ यात्रा, लोग हैं हैरान
अलीगढ़: 50 KM तक कीलों पर 'दंडवत' कांवड़ यात्रा, लोग हैं हैरान

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Embed widget