एक्सप्लोरर

'काठ की हांडी कितनी बार...', BJP विधायक राजेश्वर सिंह ने लखनऊ हत्याकांड को लेकर सपा पर कसा तंज

Lucknow Hrithik Murder Case: लखनऊ के बंथरा में ऋतिक पांडेय नाम के एक युवकी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी. अब इस मामले में सियासत गरमाती हुई नजर आ रही है. बीजेपी के विधायक ने सपा पर तंज कसा है.

Lucknow Hrithik Panday Murder Case: लखनऊ के बंथरा में एक युवक की हत्या कर दी गई थी. अब इस मामले में सियासत गरमाती हुई नजर आ रही है. लखनऊ के ऋतिक पांडेय हत्याकांड पर सरोजिनी नगर विधानसभा से बीजेपी विधायक राजेश्वर सिंह समाजवादी पार्टी पर तंज कसा है.

बीजेपी विधायक राजेश्वर सिंह सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट पर सपा को आड़े हाथों लिया है. उन्होंने सपा के सरकार में हुए अपराधों को ब्यैरा देते हुए निशाना साधा है. इससे पहले भी उन्होंने सपा प्रतिनिधिमंडल के ऋतिक के घर जाने को लेकर सपा और अखिलेश यादव पर राजनीति करने का आरोप लगाया था और एब बार फिर से निशाना साधा है.

काठ की हांडी कितनी बार चढ़ेगी -
आज वो सुशासन का पाठ पढ़ा रहे हैं जिनकी सुशासन के Subject में Fees माफ़ थी! आश्चर्य होता है!!

आप भूल गए होंगे पर उत्तर प्रदेश की जनता नहीं भूली - जातिवाद, तुष्टिकरण की राजनीति की प्रश्रय दाता समाजवादी पार्टी की निकृष्ट मानसिकता की राजनीति और राम -…

— Rajeshwar Singh (@RajeshwarS73) July 28, 2024

">

राजेश्वर सिंह एक्स पर क्या लिखा?

बीजेपी विधायक राजेश्वर सिंह ने एक्स पर लिखा, ''काठ की हांडी कितनी बार चढ़ेगी - आज वो सुशासन का पाठ पढ़ा रहे हैं जिनकी सुशासन के Subject में Fees माफ थी! आश्चर्य होता है!! आप भूल गए होंगे पर उत्तर प्रदेश की जनता नहीं भूली - जातिवाद, तुष्टिकरण की राजनीति की प्रश्रय दाता समाजवादी पार्टी की निकृष्ट मानसिकता की राजनीति और राम - परशुराम में भेद करने की दूषित मानसिकता का सरोजनीनगर में कोई स्थान नहीं है!

आप भूल गए हों पर उत्तर प्रदेश की जनता नहीं भूली, जब SP के शासनकाल में आप की सरकार की गोलियों ने 40 राम भक्तों का सीना छलनी कर दिया था!! कितनी माताओं की गोद सुनी हुई थी, कितनो का सुहाग उजड़ गया था. उनकी सिसकियाँ आज भी थमी नहीं है, जब सपा शासनकाल में Police भी सुरक्षित नहीं थी, कर्तव्यनिष्ठ CO राजेश साहनी को सपा संरक्षित 5 गुंडों ने जीप की बोनट पर लटकाकर कैसरबाग से हजरतगंज तक खींचा!

कुंडा में CO जियाउल हक की नृशंस हत्या की गयी, जवाहर बाग, मथुरा में SP सिटी मुकुल द्विवेदी की निर्मम हत्या कर यूपी पुलिस को लज्जित किया था! तब क्या बेबसी थी आपकी? सपा सरकार ने तुष्टिकरण की राजनीति की सारी हदें पार कर दी थी, जब आपकी सरकार ने 2013 में संकट मोचन मंदिर वाराणसी में हमले के दोषियों सहित 19 कुख्यात आतंकियों के मुकदमें वापस लेने का प्रयास किया!

क्या मजबूरी थी आपकी?

वर्ष 2014 में बदायूं में दो नाबालिक बेटियों के साथ गैंगरेप कर उनकी निर्मम हत्या की गयी, पेड़ पर लटका दिया गया, पुलिस ने ऑनर किलिंग के नाम पर परिवार को दोषी बनाया!! किसको बचा रही थी आप की सरकार? 2004 में कन्नौज से लोकसभा चुनाव लड़ रहे वर्तमान सपा प्रमुख को भाजपा बूथ अध्यक्ष नीरज मिश्रा ने बूथ कैप्चरिंग से रोका तो उनकी गला काटकर निर्मम हत्या हो गयी!! किस हद तक राजनीतिक द्वेष था?

बीजेपी विधायक ने कहा क्या याद नहीं आपको - सपा शासनकाल में देश भर की एक तिहाई घटनाएं यूपी में घटती थी -  हर दिन, 13 मर्डर, 24 रेप, 21 अटेम्प्ट टू रेप, 33 किडनैपिंग, 19 दंगे और 136 चोरी, एक दिन में औसतन 7650 क्राइम की घटनाएं घटती थी. सीएम योगी के सुशासन में अपराध और अपराधियों की कोई जगह नहीं है, पर आज जो आपके हारे हुए सिपहसलार ढ़ाई साल बाद राजनीति की रोटियाँ सेंकने आए हैं, पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करने के स्थान पर जातिवाद की राजनीति को हवा देने आए हैं!! वो अब तक कहाँ थे?

उन्होंने कहा किसी गरीब, किसान मज़दूर के दरवाज़े पे कंधा देने नहीं पहुँचे पर आज अखबारों की सुर्ख़ियाँ बटोरने चले आये.. दुखद है!! बंथरा में घटी दुखद घटना से पूरा सरोजनीनगर परिवार आहत है! हम एक साथ खड़े हैं!! लापरवाही के दोषी 4 पुलिस कर्मियों को निलंबित किया गया, घटना के सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है! सीएम योगी के शासन में कोई अपराधी न बचा है और न ही बचेगा!!''

ये भी पढ़ें: शूटर मनु भाकर ने ओलंपिक में जीता भारत के लिए पहला मेडल, मुख्यमंत्री योगी और CM धामी ने दी बधाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी बोले- 'प्रदेश के आर्थिक विकास को नई गति दे रही है नारी शक्ति'
CM योगी बोले- 'प्रदेश के आर्थिक विकास को नई गति दे रही है नारी शक्ति'
ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, इलाके में हड़कंप
ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, इलाके में हड़कंप
यूपी में चुनाव प्रचार को धार देंगे आकाश आनंद, मायावती ने दी फिर बड़ी जिम्मेदारी
यूपी में चुनाव प्रचार को धार देंगे आकाश आनंद, मायावती ने दी फिर बड़ी जिम्मेदारी
रेखा आर्य के पति पर लगे आरोपों की जांच के लिए SIT गठित, ऑडियो की होगी जांच
रेखा आर्य के पति पर लगे आरोपों की जांच के लिए SIT गठित, ऑडियो की होगी जांच

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
Water Tank Cleaning: टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
Embed widget