एक्सप्लोरर

Loksabha Election 2024: लखनऊ में 22 जनवरी को होगी बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, 2024 के रोडमैप पर होगी चर्चा

Loksabha Election 2024: बीजेपी ने लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों शुरू कर दी है. लखनऊ में 22 जनवरी को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक बुलाई गई है. जिसमें 2024 को लेकर मंथन किया जाएगा.

BJP State Working Committee Meeting: उत्तर प्रदेश में बीजेपी (BJP) लोकसभा चुनाव 2024 (Loksabha Election 2024) में जीत के लिए रोडमैप तैयार करने में जुट गई है. बीजेपी ने चुनाव में जीत की कार्ययोजना को तैयार करने के लिए प्रदेश कार्यसमिति की बैठक बुलाई है. ये बैठक राजधानी लखनऊ (Lucknow) में होगी. इस बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर मंथन किया जाएगा. कार्यकर्ताओं व तमाम पार्टी पदाधिकारियों राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में यूपी को लेकर जो रणनीति तैयार की गई है उसकी जानकारी दी जाएगी. इसके साथ ही यूपी में बीजेपी की नई टीम को लेकर भी फैसला हो सकता है. 

बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 22 जनवरी को होगी. ये बैठक लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होगी. जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी करेंगे. इसके लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को भी निमंत्रण भेजा गया है. इस बैठक में 2024 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चुनावी दिशा निर्देशों लागू करने के बारे में चर्चा होगी. इसके अलावा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हुए फैसलों को निचले स्तर तक लागू करने के बारे में बात की जाएगी. वहीं पांच फरवरी को जिला कार्यसमिति की बैठक आयोजित होगी, वहीं मंडल समितियों की बैठक 12 फरवरी तक करने का निर्देश जारी किए गए हैं.

इन मुद्दों पर रहेगा जोर

कार्यसमिति की बैठक में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को ये बताया जाएगा कि 2024 लोकसभा चुनाव के लिए किस तरह से काम करना है. राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पीएम मोदी ने जिस तरह से हर बूथ और हर वर्ग व समुदाय के लोगों से जुड़ने पर जोर दिया है, उसके आधार पर यूपी में भी इनपर फोकस रहेगा. कमजोर बूथों को मजबूत करने पर जोर दिया जाएगा. पसमांदा मुसलमानों को लेकर भी रणनीति तैयार की जाएगी कि कैसे इस समुदाय को बीजेपी के साथ जोड़ा जा सके. 

बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में संगठनात्मक विषयों पर होगी चर्चा और राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक प्रस्ताव पारित होगे. बीजेपी ने 2024 में यूपी की सभी 80 लोकसभा सीटों को जीतने का लक्ष्य रखा है. जिसे पाने के लिए पार्टी ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी है. 

ये भी पढ़ें- Watch: कपल ने चलती स्कूटी पर किया रोमांस, जान जोखिम में डालकर यूं किया स्टंट, इंटरनेट पर छाया वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बस्ती BJP में घमासान, पूर्व अध्यक्ष शैल त्रिपाठी के आरोपों पर जिलाध्यक्ष का पलटवार
बस्ती BJP में घमासान, पूर्व अध्यक्ष शैल त्रिपाठी के आरोपों पर जिलाध्यक्ष का पलटवार
श्रद्धा दुबे ने मीडिया से कहा- 'अपनी आंखों से शिवा शर्मा को छलांग लगाते देखा'
श्रद्धा दुबे ने मीडिया से कहा- 'अपनी आंखों से शिवा शर्मा को छलांग लगाते देखा'
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
'लॉरेंस बिश्नोई साहब', DCP के वीडियो पर अभिजीत दीपके को आया गुस्सा, बोले- 'जो...'
'लॉरेंस बिश्नोई साहब', DCP के वीडियो पर अभिजीत दीपके को आया गुस्सा, बोले- 'जो...'
Embed widget