एक्सप्लोरर

मैनपुरी में पार्टी छोड़ने वालों की नहीं गली दाल... क्या कहता है यहां दिल और दल का रिश्ता

सपा का गढ़ मैनपुरी लोकसभा सीट पर इस बार गठबंधन से मुलायम सिंह यादव मैदान में हैं। इस सीट को लेकर हम आपके लिए कुछ रोचक जानकारी लेकर आए हैं। पढ़िए ये रिपोर्ट...

नोएडा, एबीपी गंगा। कहते है कि राजनीति भी क्रिकेट की तरह अनिश्चितताओं का गेम है। यहां कब कौन सा नेता किस पार्टी का दामन थाम ले कहा नहीं जा सकता है। नफा-नुकसान देखकर माननीय अपना पाला बदल लेते हैं, लेकिन ये फैसला उनकी सफलता की गारंटी हो, ये जरूरी नहीं। पश्चिम यूपी में आने वाली मैनपुरी लोकसभा सीट का इतिहास देखे तो ये बात सही साबित होती है।

मैनपुरी में अपने दलों को दगा देने वाले नेताओं ने कभी जीत का स्वाद नहीं चखा है। यहां लोगों ने उन्हीं नेताओं को संसद भेजा, जिन्होंने अपनी पार्टी के प्रति वफादारी दिखाई। जीतने वाले सांसद दल बदलते ही चुनाव हार गए। इनमें से कई तो अपनी जमानत तक गंवा बैठे।

देश में 1952 में हुए पहले आम चुनाव में बादशाह गुप्ता ने कांग्रेस की टिकट पर यहां से जीत दर्ज की थी। हालांकि अगले चुनाव में वो प्रजा सोशलिस्ट पार्टी के बंसीदास से हार गए। 1962 में बादशाह गुप्ता कांग्रेस के झंडे पर चुनाव लड़कर फिर संसद पहुंचे। 1967 में कांग्रेस ने बादशाह का टिकट काटकर महाराज सिंह को मैदान में उतारा। महाराज बड़े अंतर से चुनाव जीतने में कामयाब रहे। 1971 में कांग्रेस ने फिर महाराज सिंह पर दांव खेला, जिससे नाराज होकर बादशाह गुप्ता इंडियन नेशनल कांग्रेस ऑर्गनाइजेशन (एनसीओ) की तरफ से मैदान में उतरे। हालांकि बादशाह इस बार चुनाव हार गए।

आपातकाल के बाद 1977 में हुए चुनाव में महाराज सिंह चुनाव हार गए। इस बार भारतीय लोकदल के रघुनाथ सिंह र्मा ने बाजी मारी। 1980 में महाराज सिंह कांग्रेस (इंदिरा) की टिकट पर चुनाव लड़े, लेकिन वो तीसरे स्थान पर रहे। 1984 के चुनाव में दल बदलने वाले रघुनाथ सिंह वर्मा चुनाव हार गए और तीसरे स्थान पर रहे।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget