एक्सप्लोरर

'देश ने राहुल और यूपी ने अखिलेश को नकारा,' एग्जिट पोल पर योगी के मंत्री सोमेंद्र तोमर का बड़ा दावा

Lok Sabha Exit Poll 2024: योगी सरकार के मंत्री सोमेंद्र तोमर ने कहा कि राहुल गांधी को देश की और अखिलेश यादव को यूपी की जनता ने नकार दिया है. यूपी में 80 सीट जीतने का दावा उन्होंने किया है.

Lok Sabha Election Exit Poll Live: एग्जिट पोल के नतीजों ने बीजेपी नेताओं का उत्साह कई गुना बढ़ा दिया है. चुनाव में बड़ी रणनीति के साथ उतरी बीजेपी को एग्जिट पोल में बहुमत मिलता दिखा तो बीजेपी के नेता राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर और आक्रामक हो गए. योगी सरकार के ऊर्जा राज्य मंत्री डॉ सोमेंद्र तोमर ने अखिलेश यादव और राहुल गांधी को निशाने पर लिया और कहा कि देश के जनता ने राहुल गांधी और यूपी की जनता ने अखिलेश यादव को नकार दिया. 

यूपी के ऊर्जा राज्य मंत्री ने एग्जिट पोल में बीजेपी को बहुमत मिलने पर खुशी जाहिर की, लेकिन एग्जिट पोल पर विपक्ष के सवाल उठने पर उन्होंने तल्ख तेवर दिखाए. सोमेंद्र तोमर ने कहा कि एग्जिट पोल में हार ने अखिलेश यादव और राहुल गांधी में बौखलाहट ला दी है. बीजेपी की जीत विपक्ष को पच नहीं रही है. जनता ने बीजेपी का साथ दिया और विपक्ष को नकार दिया है. मंत्री सोमेंद्र तोमर बोले कि देश की जनता ने राहुल गांधी और यूपी की जनता ने अखिलेश यादव को नकार दिया और एग्जिट पोल ने इसकी गवाही दे दी है.

जैसी थी तैयारी वैसा ही आ रहा है रिजल्ट
एग्जिट पोल में तीसरी बार मोदी सरकार बनती नजर आ रही है. इस पर यूपी के ऊर्जा राज्य मंत्री डॉक्टर सोमेंद्र तोमर ने कहा जैसी हमारी तैयारी थी, वैसा ही रिजल्ट आया है.एक परीक्षार्थी जब तैयारी करता है और जब परीक्षा देने जाता है तो उसे पहले ही परिणाम पता होता है. हमारी जो तैयारी थी इसी हिसाब से नतीजे आते दिख रहे हैं. 400 पार भी होंगी और यूपी की 80 सीट भी हम जीतेंगे.

ऊर्जा मंत्री डॉक्टर सोमेंद्र तोमर बोले चुनाव शुरू होने से पहले और चुनाव शुरू होने के बाद विपक्ष में खूब षड्यंत्र रचे और खूब हथकंडे अपनाए लेकिन कोई काम न आया और हर षड्यंत्र फेल हुआ. देश की देवतुल्य जनता हमारे यशस्वी नेता पीएम मोदी के साथ खड़ी रही. मोदी ने हमेशा देश हित के काम किया और सीएम योगी ने यूपी की तस्वीर बदल डाली. जनता विकास और सुरक्षा चाहती है और हमारी सरकारों ने दोनों ही काम बेहतर तरीके से करके दिखाए.

"मेरठ के चारों तरफ हाइवे का जाल"
एग्जिट पोल को लेकर सोमेंद्र तोमर ने कहा कि एग्जिट पोल बिलकुल सटीक हैं. हमारी सरकारों ने भरोसा जीता है, जो कहा है वो करके दिखाया है. उन्होंने मेरठ के विकास का जिक्र करते हुए कहा कि मेरठ के चारों तरफ अब हाइवे का जाल है. अब वाहन गड्ढों में नहीं फंसते हैं बल्कि फर्राटा भरते हैं. दिल्ली अब नजदीक है दूर नहीं रह गई. पश्चिम की सूरत बदल गई और लोगों को पता है कि ये सूरत किसने बदली है.

ये भी पढ़ें: यूपी का वो एग्जिट पोल जिसने पहले ही कर दिया था नतीजों का ऐलान, सपा-बसपा और कांग्रेस पर सच हुई थी ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मसूरी: भारी बारिश से खेतवाला गांव का संपर्क कटा, महिलाओं ने झाड़ियों को काटकर बनाया रास्ता
मसूरी: भारी बारिश से खेतवाला गांव का संपर्क कटा, महिलाओं ने झाड़ियों को काटकर बनाया रास्ता
'आप और आपके गुंडों में अगर दम है तो...', ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को किया चैलेंज
'आप और आपके गुंडों में अगर दम है तो...', ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को किया चैलेंज
राम मंदिर निर्माण का कार्य कब होगा पूरा? नृपेंद्र मिश्रा ने बता दी फाइनल डेट
राम मंदिर निर्माण का कार्य कब होगा पूरा? नृपेंद्र मिश्रा ने बता दी फाइनल डेट
हल्द्वानी के तीनपानी फ्लाईओवर पर स्कूटी और स्कॉर्पियो की भीषण टक्कर, दर्दनाक हादसे में तीन की मौत
हल्द्वानी के तीनपानी फ्लाईओवर पर स्कूटी और स्कॉर्पियो की भीषण टक्कर, दर्दनाक हादसे में तीन की मौत

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
IRGC ने साइप्रस फ्लैग वाले जहाज पर किया अटैक, गुस्से में अमेरिका ने की ईरान पर स्ट्राइक, होर्मुज बंद का ऐलान
ईरान ने जहाज पर किया अटैक तो भड़का अमेरिका, शुरू कर दी स्ट्राइक, होर्मुज बंद का ऐलान
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
61 साल की महिला को लगा जिम का नशा, पसीना बहाकर इस खतरनाक बीमारी को दी मात- वीडियो वायरल
61 साल की महिला को लगा जिम का नशा, पसीना बहाकर इस खतरनाक बीमारी को दी मात- वीडियो वायरल
जुलाई में लगाएं यह सब्जी, महज 90 दिनों में किसानों की जेबें कर देगी फुल
जुलाई में लगाएं यह सब्जी, महज 90 दिनों में किसानों की जेबें कर देगी फुल
Embed widget