एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: यूपी में छठे और सातवें चरण की लड़ाई बेहद अहम, पीएम मोदी समेत कई दिग्गज मैदान में

Lok Sabha Elections 2024: यूपी में लोकसभा चुनाव अपने अंतिम दो चरणों की ओर बढ़ गया है. इन दो चरणों में पूर्वांचल की कई अहम सीटें शामिल हैं, जिसके लिए पक्ष-विपक्ष दोनों ने पूरी ताकत लगा दी है.

Lok Sabha Elections 2024: उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव पांच चरणों का मतदान खत्म हो चुका है. अब मात्र दो चरणों का मतदान बचा है. ये दो चरण दोनों गठबंधन के लिए बेहद अहम है. इन दो चरणों में यूपी की बाकी बची 27 सीटों पर वोटिंग होनी है. इनमें वाराणसी से लेकर तमाम दिग्गजों की सीटें शामिल हैं. 

आने वाले दो चरणों में एनडीए और इंडिया गठबंधन दोनों के कई दिग्गज चुनाव मैदान में हैं. खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय इन्हीं चरणों में चुनाव लड़ रहे हैं. इनके अलावा एनडीए की सहयोगी अपना दल की नेता अनुप्रिया पटेल, इंडिया के खाते में आई तृणमूल कांग्रेस की एक भदोही सीट पर भी चुनाव भी इन्ही दो चरणों में चुनाव होने है. 

इनके अलावा निषाद पार्टी के खेमे से भाजपा के सिंबल पर लड़ रहे दो सीटों पर भी चुनाव इसी चरण में हैं. सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के खाते की सीट का भी चुनाव इसी चरण में है तो वहीं महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री रहे कृपा शंकर सिंह के चुनाव से लेकर इलाहाबाद से उज्जवल रमण सिंह का चुनाव भी इसी चरण में है. ऐसे में दोनों गठबंधन के नेताओं ने अपनी एड़ी चोटी का जोर इन दोनों चरणों के लिए लगा दिया है. 

पूर्वांचल की सभी सीटों पर इंडिया गठबंधन और एनडीए गठबंधन के लोग एक-एक वोट का हिसाब रखने की तैयारी में है. पश्चिम से लेकर मध्य यूपी और बुंदेलखंड में चुनाव खत्म हो जाने के बाद अब दोनों गठबंधन के अधिकतर नेता पूर्वांचल आ गए हैं और पूर्वांचल में अलग-अलग सीटों की जिम्मेदारियां अलग-अलग नेताओं को दे दी गई हैं.

भाजपा ने बनाई अलग सूची
भारतीय जनता पार्टी ने अपनी और अपने गठबंधन की सीटों को जीतने के लिए एक सूची तैयार कर ली है. इस सूची में बीजेपी  के काम और उनके लाभार्थियों का नाम है. जिसमें जिन-जिन लोगों को मकान, शौचालय, आयुष्मान योजना, जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल स्कीम पहुंची है उनकी ब्लॉकवार सूची तैयार की गई है. इसकी जिम्मेदारियां अलग-अलग नेताओं को दी गई है, जो लोग घर-घर पहुंच कर लोगों को अपने कामों के बारे में समझाने का प्रयास कर रहे हैं.

एनडीए को घेरने की रणनीति
इंडिया गठबंधन ने विधानसभा को अलग-अलग सेक्टर में बांट कर उस पर रणनीति तैयार की है. जिन सेक्टरों में जिस जाति के लोग अधिक हैं वहां उस जाति के नेताओं की जिम्मेदारियां तय की जा रही हैं. यहां यादव और मुसलमान वोट बैंक के साथ-साथ अलग-अलग अन्य जातियों के नेताओं को भी जिम्मेदारियां दी जा रही हैं. इंडिया गठबंधन के लोग अपनी बात जनता तक पहुंचाने के साथ-साथ एनडीए की सभा में छोड़े जा रहे तीरों पर अपनी तरफ से भी निशाना साधते हुए अपने वोटर तक उसका काउंटर पहुंचाने का काम कर रहे हैं.

राजा भैया का असर कम करने के लिए बीजेपी की नई चाल! सपा विधायक से हुई मुलाकात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP चुनाव से पहले सपा को मिली संजीवनी! BJP के अपनों ने ही फंसाया?
UP चुनाव से पहले सपा को मिली संजीवनी! BJP के अपनों ने ही फंसाया?
पेपर लीक पर धामी सरकार का फैसला, VC से लेकर परीक्षा नियंत्रक पर होगी FIR
पेपर लीक पर धामी सरकार का फैसला, VC से लेकर परीक्षा नियंत्रक पर होगी FIR
गोरखपुर: सीएम योगी का बड़ा दावा, बोले- 'सनातन संस्कृति-परंपरा को तबाह करना चाहती हैं कुछ ताकतें'
गोरखपुर: सीएम योगी का बड़ा दावा, बोले- 'सनातन संस्कृति-परंपरा को तबाह करना चाहती हैं कुछ ताकतें'
UP News: 'अब प्रतियोगिता से निखरेंगी गोशालाएं, उत्कृष्ट मॉडल को मिलेगा पुरस्कार', गोसंरक्षण को लेकर सीएम का विजन
'अब प्रतियोगिता से निखरेंगी गोशालाएं, उत्कृष्ट मॉडल को मिलेगा पुरस्कार', गोसंरक्षण को लेकर सीएम का विजन

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल, 'रावण' बन छाए यश
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल
Xप्लेन: साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
Embed widget