एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: केदारनाथ हाईवे पर भूस्खलन से 5 लोगों की मौत, तीन लोग घायल, रेस्क्यू अभियान जारी

Kedarnath: केदारनाथ राजमार्ग पर सोनप्रयाग के पास सोमवार को भूस्खलन के कारण हुए हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई. पुलिस, प्रशासन, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान शुरू किया.

Rudraprayag News: केदारनाथ राजमार्ग पर सोनप्रयाग के पास सोमवार को भूस्खलन के कारण हुए हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई. हादसा गौरीकुण्ड से लगभग एक किलोमीटर दूर सोनप्रयाग की ओर घटित हुआ, जब यात्रियों पर पहाड़ी से मलबा और पत्थर गिरने लगे. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया. पहले दिन की रात खराब मौसम और लगातार मलबा गिरने के कारण रेस्क्यू कार्य में दिक्कतें आईं, जिसके चलते रात में अभियान रोकना पड़ा. जनपद पुलिस ने सुरक्षा के दृष्टिगत शाम 6:30 बजे के बाद आवाजाही को बंद कर दिया था. इस समयावधि से पहले जो यात्री गौरीकुण्ड से सोनप्रयाग की ओर चले गए थे, वे हादसे का शिकार हुए.

आज सुबह मौसम में सुधार के साथ मलबा गिरना बंद होने पर रेस्क्यू टीमों ने फिर से काम शुरू किया. इस दौरान 3 शव अचेत अवस्था में मिले, जिन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. इसके बाद एक और महिला अचेत अवस्था में मिली, जिनकी भी मौत हो गई. इस प्रकार, कुल मृतकों की संख्या 5 हो गई है. इस हादसे में जिन लोगों की मौत हुई है उनके नाम इस प्रकार हैं गोपाल (उम्र 50 वर्ष) पुत्र भक्तराम निवासी धार मध्य प्रदेश, दुर्गाबाई खापर (उम्र 50 वर्ष) पत्नी संघन लाल निवासी धार मध्य प्रदेश, तितली देवी (70) पत्नी राजेंद्र मंडल निवासी जिला धनवा नेपाल, भारत भाई निरालाल (52) पुत्र निरालाल पटेल निवासी खटोदरा सूरत गुजरात और समनबाई (50) पत्नी शालक राम निवासी झिझोरा धार मध्य प्रदेश का नाम शामिल है. 

राहत-बचाव कार्य जारी
केदारनाथ राजमार्ग पर सोनप्रयाग के पास सोमवार को हुए भूस्खलन जहां पांच लोगों की मौत हो गई है तो वहीं तीन लोग घायल हुए हैं, जिनके नाम इस प्रकार हैं जीवच तिवारी (60)पुत्र रामचरित निवासी धनवा नेपाल, मनप्रीत सिंह (30) पुत्र कश्मीर सिंह निवासी वेस्ट बंगाल और छगनलाल (45) पुत्र भक्त राम निवासी राजोत धार मध्य प्रदेश का नाम शामिल है. अस्थायी रूप से बाधित मार्ग अब पैदल आवागमन के लिए सुचारु हो गया है. देर रात से गौरीकुण्ड की ओर रुके यात्रियों को सुरक्षित तरीके से सोनप्रयाग की ओर भेजा जा रहा है. प्रशासन की ओर से यात्रियों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें: अतीक अहमद और अशरफ अहमद हत्याकांड के गवाह का बयान दर्ज, अब 24 सितंबर को होगी सुनवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केदारनाथ यात्रा पर बारिश की मार, बोल्डर गिरने से 6 घंटे रुका पैदल मार्ग
केदारनाथ यात्रा पर बारिश की मार, बोल्डर गिरने से 6 घंटे रुका पैदल मार्ग
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शादी से इनकार या ब्रेकअप 'आत्महत्या के लिए उकसाना' नहीं
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शादी से इनकार या ब्रेकअप 'आत्महत्या के लिए उकसाना' नहीं
आजमगढ़ के युवक की रूस-यूक्रेन युद्ध में मौत, परिजनों ने एजेंट के लिए फांसी की मांग की
आजमगढ़ के युवक की रूस-यूक्रेन युद्ध में मौत, परिजनों ने एजेंट के लिए फांसी की मांग की
मुजफ्फरनगर पुलिस की सख्ती, कांवड़ यात्रा में DJ की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा नहीं, 348 नोटिस जारी
मुजफ्फरनगर पुलिस की सख्ती, कांवड़ यात्रा में DJ की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा नहीं, 348 नोटिस जारी

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget