एक्सप्लोरर

Janmashtami 2023: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर रात दो बजे बंद होगा बदरीनाथ मंदिर, जानें- भक्तों के लिए कब खुलेगा?

Krishna Janmashtami 2023: बदरीनाथ धाम की तरह केदारनाथ, जोशीमठ स्थित नृसिंह मंदिर, उखीमठ के ओंकारेश्वर मंदिर और मंदिर समिति के सभी मंदिरों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है.

Kedarnath Mandir: उत्तराखंड (Uttarakhand) के उच्च गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र में स्थित बदरीनाथ मंदिर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी (Krishna Janmashtami) के मौके पर बुधवार को पूजा-अर्चना के चलते मध्यरात्रि के बाद दो बजे बंद होगा. बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी हरीश गौड़ (Harish Gaur) ने बताया कि देर रात में बंद होने की वजह मंदिर को गुरुवार सुबह साढ़े चार बजे की बजाय छह बजे खोला जाएगा और सवा छह से अभिषेक पूजा शुरू की जाएगी. मंदिर में जन्माष्टमी का परम्परागत उत्सव शुरू हो गया है जो देर रात तक चलेगा.

हरीश गौड़ ने बताया कि मंदिर समिति और तीर्थपुरोहित जन्माष्टमी के पर्व पर बढ़-चढ़कर भागीदारी कर रहे हैं. जन्माष्टमी के लिए बदरीनाथ मंदिर के गर्भगृह और परिसर को अच्छे से सजाया गया है. गौड़ ने बताया कि बदरीनाथ धाम की तरह केदारनाथ धाम, जोशीमठ स्थित नृसिंह मंदिर, उखीमठ के श्री ओंकारेश्वर मंदिर और मंदिर समिति के सभी मंदिरों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है. मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह ने बताया कि जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में मंगलवार से ही बड़ी संख्या में तीर्थयात्री बदरीनाथ धाम पहुंच चुके हैं.

क्या है जन्माष्टमी की पूजा का शुभ मुहूर्त?

बता दें कि बुधवार (6 सितंबर) को रात 11: 56 मिनट से लेकर गुरुवार (7 सितंबर) 12:42 मिनट तक जन्माष्टमी की पूजा का शुभ मुहूर्त है. इस दिन आप देर रात को बाल गोपाल का जन्मोत्सव मना सकते हैं. वहीं, जन्माष्टमी का शुभ मुहूर्त रात्रि 12.02 बजे से लेकर 12.48 बजे तक रहेगा. इस मुहूर्त में लड्डू गोपाल की पूजा अर्चना की जाती है. विधि-विधान से पूजा करने पर सभी मनोकामनाएं पूरी होती है. पुराणों के अनुसार श्रीकृष्ण का जन्म रात्रि 12 बजे रोहिणी नक्षत्र में हुआ था. इस मान्यता के अनुसार गृहस्थ जीवन वाले 6 सितंबर को जन्मोत्सव मनाएंगे. इस दिन रोहिणी नक्षत्र का संयोग भी बन रहा है.

ये भी पढ़ें- Kedarnath Yatra 2023: दिल्ली में जी20 की होने वाली बैठक का केदारनाथ यात्रा पर पड़ा असर, बंद हुईं सभी हेली सेवाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हम चमड़ा उतारना भी जानते हैं और उसका जूता...', करणी सेना की धमकी पर चंद्रशेखर आजाद का पलटवार
'हम चमड़ा उतारना भी जानते हैं और उसका जूता...', करणी सेना की धमकी पर चंद्रशेखर आजाद का पलटवार
Ayodhya News: राम मंदिर परिसर के नए नियम जारी, अब ये सामान साथ नहीं जा सकेंगे श्रद्धालु
अयोध्या: राम मंदिर परिसर के नए नियम जारी, अब ये सामान साथ नहीं जा सकेंगे श्रद्धालु
LPG संकट: 'मेरे नाम पर कोई और ले जा रहा सिलेंडर', फोन पर आया डिलीवर का मैसेज लेकिन नहीं मिली गैस!
LPG संकट: 'मेरे नाम पर कोई और ले जा रहा सिलेंडर', फोन पर आया डिलीवर का मैसेज लेकिन नहीं मिली गैस!
कांशीराम की जयंती पर अखिलेश यादव ने किया नमन, बोले- 'सामाजिक परिवर्तन के महानायक...'
कांशीराम की जयंती पर अखिलेश यादव ने किया नमन, बोले- 'सामाजिक परिवर्तन के महानायक...'

वीडियोज

Iran Israel War: IRGC की इजरायल को खुली धमकी..Netanyahu को मारने की खाई कसम! | Khamenei | Trump
Iran Israel War: ईरान की बरसती मिसाइलों का खौफनाक वीडियो..हैरान कर देगा! | Khamenei | Trump
Iran Israel War Update: ईरान-इजरायल के बीच भयंकर बमबारी..दहशत में खाड़ी | America | Trump | Mojtaba
Iran Israel War Update: ईरान-इजरायल और अमेरिका के बीच जंग तेज | America | Trump | Mojtaba
LPG Gas Crisis: बारूदी पहरे के बीच Shivalik-Nanda को कैसे मिली Hormuz से पास करने की एंट्री?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान आज! 4 बजे EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस
बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान आज! 4 बजे EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस
'जो लोग इजरायल को फादरलैंड मानते हैं, वो भी...', ईरान-इजरायल युद्ध पर संजय राउत का बयान
'जो लोग इजरायल को फादरलैंड मानते हैं, वो भी...', ईरान-इजरायल युद्ध पर संजय राउत का बयान
Donald Trump On Kharg Island: 'मैं खर्ग द्वीप पर कब्जा कर लूंगा', 38 साल पहले जब डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी थी चेतावनी
'मैं खर्ग द्वीप पर कब्जा कर लूंगा', 38 साल पहले जब डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी थी चेतावनी
'शादी कर लो जल्दी ताकि...', अभिषेक शर्मा को संजू सैमसन की सलाह, बताया क्यों हो जाते थे जेलस
'शादी कर लो जल्दी ताकि...', अभिषेक शर्मा को संजू सैमसन की सलाह, बताया क्यों हो जाते थे जेलस
प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने चेहरे पर लगवाए बोटॉक्स के इंजेक्शन, शेयर किया वीडियो
प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने चेहरे पर लगवाए बोटॉक्स के इंजेक्शन, शेयर किया वीडियो
Donald Trump Statement: 'ईरान सीजफायर पर बातचीत के लिए तैयार, लेकिन...', मिडिल ईस्ट की शांति में कहां दिक्कत, ट्रंप ने बताया
'ईरान सीजफायर पर बातचीत के लिए तैयार, लेकिन...', मिडिल ईस्ट की शांति में कहां दिक्कत, ट्रंप ने बताया
पंजाब में कैसे बनता है सेहत कार्ड, जानें कौन-कौन से डॉक्यूमेंट जरूरी?
पंजाब में कैसे बनता है सेहत कार्ड, जानें कौन-कौन से डॉक्यूमेंट जरूरी?
कौन तैयार करता है यूपी SI परीक्षा का पेपर, जिसमें 'पंडित' पर पूछे गए सवाल पर हो गया बवाल?
कौन तैयार करता है यूपी SI परीक्षा का पेपर, जिसमें 'पंडित' पर पूछे गए सवाल पर हो गया बवाल?
Embed widget