एक्सप्लोरर

किसानों के ट्रैक्‍टर पर झंडा लगाकर गणतंत्र दिवस मनाएगी सपा, जानें- अखिलेश यादव ने क्या कहा

अखिलेश यादव ने कहा है कि कार्यकर्ताओं किसानों से संवाद करें. 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) पर तिरंगे झंडे के साथ समाजवादी पार्टी झंडा लगाकर ट्रैक्टर से सभी जिलों में तहसील स्तर पर ध्वजारोहण रैली का आयोजन करें.

लखनऊ: समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश की सभी तहसीलों में किसानों के ट्रैक्‍टर पर राष्‍ट्रीय ध्‍वज और सपा का झंडा लगाकर गणतंत्र दिवस मनाएगी. समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्‍यक्ष और पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को इसके लिए दिशा निर्देश जारी किए हैं. ये जानकारी सपा मुख्‍यालय से जारी बयान में दी गई है.

किसानों को आयकर की जद में लाने की साजिश बयान में सपा अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि किसान अपनी न्याय संगत मांगों को लेकर दो माह से धरना दे रहे हैं और शांतिपूर्ण ढंग से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बहरी सरकार के कानों तक अपनी आवाज पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं. लेकिन, सरकार हठधर्मिता में अड़ी है. यादव ने कहा कि भाजपा किसान को उद्योगपति बनाने का झांसा देकर उसकी खेती को उद्योग की श्रेणी में रखकर उसे आयकर की जद में लाने की साजिश कर रही है, लेकिन किसान भाजपा के इस कुत्सित इरादे को कभी सफल नहीं होने देंगे.

सरकार किसानों को भटकाने में लगी है अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार बहाने बाजी करके किसानों को भटकाने में लगी रही पर सफल नहीं हो सकी और किसान एकता टूटी नहीं. उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर परेड करने के किसानों के निर्णय को समाजवादी पार्टी भी अपना समर्थन दे रही है.

किसानों से संवाद करें कार्यकर्ता पूर्व मुख्‍यमंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा है कि उन्हें डरने की जरूरत नहीं है, अभी से गांव-गांव, घर-घर पहुंचकर किसानों से संवाद करें और 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) पर तिरंगे झंडे के साथ समाजवादी पार्टी झंडा लगाकर ट्रैक्टर से सभी जिलों में तहसील स्तर पर ध्वजारोहण रैली का आयोजन कर सफल बनाएं.

समाजवादी सरकार के कामों अपना बताती है बीजेपी अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार के कामों को अपना बताकर दिन बिताने वाली सरकारों में अब प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के बीच परस्पर प्रशंसा की जुगलबंदी ही करना बचा है, क्योंकि बताने के लिए उनके पास कोई ठोस योजना है ही नहीं.

ये भी पढ़ें:

नए बजट के केंद्र में होगी लोक कल्याण की भावना, रोजगार सृजन को दें प्राथमिकता: सीएम योगी

केशव प्रसाद मौर्य ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना, बोले- TMC ने कभी महापुरुषों को सम्मान नहीं दिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget