एक्सप्लोरर

घर से करीब 100 मीटर दूर मिला अपहृत बच्चे का शव, परिजन बोले- किसी से नहीं थी दुश्मनी

यूपी के कासगंज जिले में अपहृत बच्चे का शव पास की ही एक दुकान में मिला. घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर शव मिलने से सहावर कस्बे में सनसनी फैल गई. अपहरण के बाद हत्या की सूचना मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया.

कासगंज: उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में शुक्रवार शाम को एक 11 साल के लड़के का अपहरण कर लिया गया. कासगंज के एसपी मनोज सोनकर ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस और परिजनों के साथ बच्चे को तलाश करवाया पर वो कहीं नहीं मिला. शनिवार सुबह लड़के की डेड बॉडी पास की ही एक खाली पड़ी दुकान में मिलने से सनसनी फैल गई. मामले को लेकर कासगंज पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. मृतक लड़के के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है. 

घर से 100 मीटर दूर मिला शव 
उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में बीती शाम से लापता अरफान का शव पास की ही एक दुकान में मिला है. घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर ही खाली पड़ी दुकान में अपहृत बच्चे का शव मिलने से सहावर कस्बे में सनसनी फैल गई. अपहरण के बाद हत्या की सूचना मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया. मृतक के परिजनों ने किसी से दुश्मनी भी नहीं बताई है. घटना के तत्काल बाद कासगंज के एसपी मनोज कुमार सोनकर ने मौके पर जाकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और पूरी रात पुलिस और घरवाले मिलकर लड़के की तलाश करते रहे पर वो कहीं नहीं मिला. 

परिजनों के साथ पुलिस ने की तलाश
पुलिस ने मृतक बालक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है. फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल से सबूत जुटाए हैं. घटना कासगंज जिले की कोतवाली सहावर क्षेत्र के मेन बाजार की है. कासगंज एसपी मनोज कुमार सोनकर ने बताया कि बच्चा मिसिंग था. रात में पुलिस ने उसके परिजनों के साथ मिलकर खोजने का प्रयास किया. शनिवार सुबह उसकी डेड बॉडी मिली है. 

ये भी पढ़ें:

बागपत में बुजुर्ग किसान की हत्या में शामिल तीन बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़, गिरफ्तार आरोपियों ने हत्या की बात स्वीकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें- नोएडा से लखनऊ का मौसम
यूपी के 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें- नोएडा से लखनऊ का मौसम
हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget